23 April 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
23 April 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो रात्रि 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन धृति योग देर रात 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। धृति योग को स्थिरता और संतुलन का प्रतीक माना जाता है, जिससे इस समय किए गए कार्यों में स्थायित्व की संभावना बढ़ती है। वहीं पुनर्वसु नक्षत्र रात 8 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। पुनर्वसु नक्षत्र को पुनर्निर्माण, नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का द्योतक माना जाता है।
शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त की बात करें, तो दिन की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त से होती है, जो सुबह 4:20 बजे से 5:04 बजे तक रहेगा। यह समय ध्यान, साधना और पूजा के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है। प्रातः सन्ध्या का समय 4:42 बजे से 5:48 बजे तक रहेगा। दोपहर में अभिजित मुहूर्त 11:54 बजे से 12:46 बजे तक रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा विजय मुहूर्त 2:30 बजे से 3:22 बजे तक रहेगा, जो सफलता से जुड़े कार्यों के लिए अनुकूल है। शाम के समय गोधूलि मुहूर्त 6:50 बजे से 7:12 बजे तक रहेगा, जबकि सायाह्न सन्ध्या 6:51 बजे से 7:57 बजे तक होगी। अमृत काल शाम 6:41 बजे से 8:11 बजे तक रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ और फलदायी समय माना गया है।
राहुकाल
राहुकाल की बात करें तो यह अलग-अलग शहरों में भिन्न समय पर रहेगा। भोपाल में राहुकाल दोपहर 1:55 बजे से 3:31 बजे तक रहेगा, इसलिए इस दौरान नए या महत्वपूर्ण कार्यों को शुरू करने से बचना चाहिए।
सूर्योदय और सूर्यास्त
सूर्योदय सुबह 5:48 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6:51 बजे होगा। यह दिन कुल मिलाकर धार्मिक आस्था, साधना और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। विशेष रूप से गंगा सप्तमी के अवसर पर स्नान, दान और पूजा करने से पुण्य फल की प्राप्ति मानी जाती है।
UP Board Topper Prize Money 2026: यूपी बोर्ड के 10वीं, 12वीं के टॉपर्स को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?
UP Board Result 2026: कल शाम जैसे ही परिणाम घोषित होंगे, राज्य और जिला स्तर की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी जाएगी। स्टूडेंट्स अपना रिजल्य upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया है कि टॉपर्स का वेरिफिकेशन पहले ही किया जा चुका है ताकि पुरस्कारों के वितरण में पूरी पारदर्शिता बनी रहे
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol




















