Responsive Scrollable Menu

Samsung का बड़ा धमाका: 55 से 115 इंच तक के लाया नए Smart TV, मिलेगा AI प्रोसेसर और Dolby साउंड; जानें कीमत

Samsung ने अमेरिका में अपना 2026 Micro RGB TV लाइनअप लॉन्च किया है। यह लाइनअप 55 इंच से शुरू होकर 115 इंच तक जाता है, जिससे यूजर्स को कमरे के हिसाब से कई साइज विकल्प मिलते हैं। यह एडवांस Micro RGB डिस्प्ले, AI प्रोसेसर और Dolby Atmos साउंड जैसे हाई-एंड फीचर्स से लैस हैं। नई टेक्नोलॉजी के साथ ये टीवी बेहतर कलर एक्युरेसी, शानदार पिक्चर क्वालिटी और स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं। इसके साथ ही इनकी कीमत और फीचर्स भी काफी चर्चा में हैं। 

Samsung 2026 Micro RGB TV  के फीचर्स 
इस साल का सबसे बड़ा बदलाव Micro RGB डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है। इसमें पारंपरिक बैकलाइट की जगह हजारों छोटे लाल, हरे और नीले LED लगाए गए हैं, जो खुद ही रोशनी देते हैं। इससे कलर ब्लीडिंग कम होती है और रंग ज्यादा सटीक व नैचुरल दिखाई देते हैं। Samsung का दावा है कि यह पैनल BT.2020 कलर स्टैंडर्ड को पूरी तरह कवर करता है, जिसे VDE द्वारा भी सत्यापित किया गया है। वहीं R95H मॉडल में ब्राइट कमरों में बेहतर विजिबिलिटी के लिए एंटी-ग्लेयर लेयर भी दी गई है।

इन टीवी में नया Micro RGB AI Engine Pro प्रोसेसर दिया गया है, जो रियल टाइम में पिक्चर क्वालिटी को एडजस्ट करता है। इसके साथ कई एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे Micro RGB Color Booster Pro जो डल सीन को बेहतर बनाता है, Micro RGB HDR Pro जो ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को बढ़ाता है और AI Motion Enhancer Pro जो स्पोर्ट्स और तेज मूवमेंट वाली विजुअल्स को स्मूद बनाता है। इसके अलावा HDR10+ Advanced सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे ब्राइटनेस और प्लेबैक और बेहतर हो जाता है।

गेमिंग फीचर्स  
गेमिंग एक्सपीरियंस को ध्यान में रखते हुए Samsung ने इन टीवी को हाई रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया है। R95H मॉडल 165Hz तक सपोर्ट करता है, जबकि R85H में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इससे गेमिंग के दौरान मोशन ब्लर और लैग काफी हद तक कम हो जाता है और स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है।

ऑडियो की बात करें तो इनमें Dolby Atmos, Object Tracking Sound (OTS) और Q-Symphony सपोर्ट दिया गया है, जिससे कई Samsung ऑडियो डिवाइस को एक साथ सिंक किया जा सकता है और सराउंड साउंड का बेहतर अनुभव मिलता है। डिजाइन को मिनिमल और प्रीमियम रखा गया है, जिसमें R95H मॉडल Wireless One Connect सपोर्ट के साथ आता है, जिससे केबल्स कम हो जाती हैं या वायरलेस सेटअप भी किया जा सकता है।

दोनों मॉडल Slim Fit वॉल माउंट ब्रैकेट सपोर्ट करते हैं और Samsung Art Store के साथ आते हैं, जिसमें 5000 से ज्यादा आर्टवर्क उपलब्ध हैं। ये टीवी Samsung के One UI Tizen प्लेटफॉर्म पर चलते हैं, जिसमें Samsung TV Plus के 2700+ फ्री चैनल्स और Gaming Hub जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इन टीवी के लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा भी किया है।

कीमत और उपलब्धता 
कीमत की बात करें तो 55-इंच R85H की कीमत $1,599.99 (लगभग ₹1.33 लाख) है, जबकि 85-इंच R95H की कीमत $6,499.99 (लगभग ₹5.4 लाख) रखी गई है। वहीं 115-इंच MR95F मॉडल की कीमत $29,999.99 (लगभग ₹25 लाख) है और 100-इंच मॉडल को बाद में लॉन्च किया जाएगा।

Continue reading on the app

OnePlus Buds Ace 3: जल्द लॉन्च होंगे धांसू ईयरबड्स, 55 घंटे की बैटरी के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

 OnePlus चीन में अपने अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Ace 6 Ultra को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है और इसके डिजाइन व फीचर्स को टीज़ करना शुरू कर दिया है। इसी बीच सामने आए ऑफिशियल टीज़र्स से संकेत मिला है कि कंपनी इसके साथ नए OnePlus Buds Ace 3 भी पेश कर सकती है। इन ईयरबड्स के कुछ अहम फीचर्स भी सामने आए हैं, जिससे पता चलता है कि यह मौजूदा OnePlus Buds Ace 2 का अपग्रेड वर्जन होंगे, जिसे दिसंबर 2024 में चीन में लॉन्च किया गया था।

OnePlus Buds Ace 3 जल्द होंगे लॉन्च 
वीबो पर शेयर किए गए टीजर के मुताबिक, OnePlus Buds Ace 3 इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकते हैं। डिजाइन की बात करें तो ये ईयरबड्स ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में नजर आए हैं और इनमें इन-ईयर डिजाइन, राउंडेड स्टेम, एंगल्ड ईयर टिप्स और ग्लॉसी फिनिश दी गई है। वहीं, इसका चार्जिंग केस कॉम्पैक्ट पेबल-शेप डिजाइन के साथ आता है, जिसमें मैट फिनिश, फ्रंट LED इंडिकेटर और हॉरिजॉन्टल ओपनिंग लिड दी गई है।

य़े भी पढ़े-ः मिड-रेंज में बड़ा धमाका! 7000mAh बैटरी, IP69K रेटिंग वाला Oppo F33 Pro 5G लॉन्च, जानें हाई-एंड फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो OnePlus Buds Ace 3 में 55dB तक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) सपोर्ट मिलने का दावा किया गया है। साथ ही, ये चार्जिंग केस सहित कुल 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इनमें डेडिकेटेड FPS ट्यूनिंग भी दी जाएगी, जिससे गेमिंग के दौरान ऑडियो एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।

तुलना करें पिछले मॉडल OnePlus Buds Ace 2 से, तो उसमें 12.4mm डायनामिक ड्राइवर, AI-बेस्ड डुअल माइक्रोफोन, एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन, Bluetooth 5.4, डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी और 47ms लो लेटेंसी जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं बैटरी की बात करें तो हर ईयरबड में 58mAh और केस में 440mAh बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 12 घंटे और केस के साथ कुल 43 घंटे तक का प्लेबैक देती है। इसके अलावा, इसमें IP55 रेटिंग भी मिलती है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है। 

Continue reading on the app

  Sports

'ट्रस्ट अ बिहारी...' वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा धोनी वाला हेलीकॉप्टर शॉट, राजस्थान रॉयल्स के कैप्शन ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Vaibhav Suryavanshi MS Dhoni Helicopter shot: राजस्थान रॉयल्स के प्रैक्टिस सेशन के दौरान 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एमएस धोनी के अंदाज में 'हेलीकॉप्टर शॉट' जड़कर सनसनी मचा दी है. आईपीएल 2026 में सबसे तेज 500 रन बनाने का रिकॉर्ड (227 गेंद) अपने नाम करने वाले इस बिहारी युवा खिलाड़ी की तुलना अब सीधे माही की विरासत से की जा रही है. आज रात सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सबकी नजरें वैभव पर होंगी, जहां राजस्थान अपनी हार का बदला लेने उतरेगी. Sat, 25 Apr 2026 16:11:17 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर बोला बड़ा हमला #shorts | Arvind Kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:06:43+00:00

Swati Maliwal Joins BJP: स्वाति मालिवाल बीजेपी में हुई शामिल,Arvind Kejriwal पर लगाए आरोप | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:06:02+00:00

Raghav Chadha Quits AAP: केजरीवाल को बड़ा झटका! संजय सिंह ने राघव को कहा 'गद्दार'? | BJP | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:15:04+00:00

Chhattisgarh Wedding Viral Video: 70 का दूल्हा, 30 की दुल्हन, दोनों की लव मैरिज | Bilaspur#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T11:06:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers