Responsive Scrollable Menu

इस दिन जारी होगा NEET UG 2026 एडमिट कार्ड, तारीख घोषित, 3 मई को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी (NEET UG 2026) एडमिट कार्ड की तारीख घोषित कर दी है। 26 अप्रैल को 26 अप्रैल को प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जारी किए जाएंगे। जिसे उम्मीदवार एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। इस बात की जानकारी एनटीए ने अपने आधिकारिक अकाउंट के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है।

शहर सूचना पर्ची पहले ही जारी कर दी गई है। एजेंसी ने बताया कि 99.2% उम्मीदवारों को उनकी पहली चॉइस सिटी अलॉट किए गए हैं। ताकि उन्हें परीक्षा के दिन किसी प्रकार की समस्या न हो। यात्रा आसान हो और वे सही समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हो सके।

परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र क्यों जरूरी?

नीट यूजी के लिए एडमिट कार्ड बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का नाम, पता, जरूरी गाइडलाइंस और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। ध्यान रखें कि इसके बिना उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके अलावा प्रवेश पत्र के साथ-साथ ऑरिजिनल फोटो आईडेंटिटी प्रूफ भी लाना होगा। साथ ही एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन भी अनिवार्य होगा।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ या कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में जाकर नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करें। सारी जानकारी को सत्यापित करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका दो से तीन प्रिंट आउट निकालकर अपने पास जरूर रखें।

नीट यूजी शेड्यूल और पैटर्न 

परीक्षा का आयोजन एनटीए 3 मई को सिंगल शिफ्ट में करने वाला है। एग्जाम पेन और पेपर मोड यानी ऑफलाइन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 3 घंटे का समय मिलेग, दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेगा। प्रश्नों की संख्या 720 होगी। प्रश्न पत्र तीन विषयों में विभाजित होता। फिजिक्स और केमिस्ट्री दोनों ही विषय से संबंधित 45-45 प्रश्न पूछे जायेंगे। बायोलॉजी सेक्शन में 90 एमसीक्यू होंगे। प्रश्नों की संख्या कुल 180 होगी। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक मिलेंगे। गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न में चार ऑप्शन उपलब्ध होंगे, जिसमें से केवल एक ही सही होगा।

Continue reading on the app

मध्य प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए आवास सुविधा को मंजूरी दी

भोपाल, 22 अप्रैल (आईएएनएस) मध्य प्रदेश मंत्रिपरिषद ने बुधवार को राज्य के चयनित मेडिकल कॉलेजों के परिसरों में मरीजों के परिजनों के लिए आवास सुविधाओं की स्थापना को मंजूरी दी। ये सुविधाएं परोपकारी संगठनों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video: अभिषेक शर्मा के साथ हुई चोट, वृंदावन में मंदिर के बाहर से हुई चप्पल चोरी, नंगे पैर नजर आए

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने बल्ले से गेंदबाजों पर कहर बरपा रहे सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इस बार मैदान नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ये दावा किया जा रहा कि वृंदावन में दर्शन करने के दौरान उनकी चप्पल गायब हो गई।

जानकारी के मुताबिक अभिषेक शर्मा अपनी मां के साथ वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। पूजा-अर्चना के बाद जब वह मंदिर से बाहर निकले तो उन्हें अपनी चप्पल वहां नहीं मिली, जहां उन्होंने उतारी थी। इसके बाद वह बाहर खड़े होकर अपनी चप्पल तलाश करते नजर आए।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता कि अभिषेक मंदिर परिसर के बाहर इधर-उधर चप्पल ढूंढ रहे। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने पीछे से पूरा घटनाक्रम बताते हुए कहा कि अभिषेक शर्मा और उनकी मां दर्शन करने गए थे, लेकिन बाहर आने पर दोनों की चप्पल नहीं मिल रही। वहां काफी चप्पलें रखी थीं, लेकिन उनकी चप्पल दिखाई नहीं दी।

वीडियो बनाने वाले ने आगे कहा कि चप्पल किसी ने जानबूझकर नहीं उठाई होगी, बल्कि ज्यादा भीड़ होने की वजह से इधर-उधर हो गई होगी। बताया गया कि इस दौरान अभिषेक थोड़ा नाराज भी नजर आए। बाद में मंदिर प्रशासन ने उनके लिए नई चप्पल मंगवाई।  हालांकि यह साफ नहीं है कि यह वीडियो इसी आईपीएल सीजन का है या पहले का। इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस हल्की-फुल्की घटना के बीच अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक ठीक रहा है। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 323 रन बनाए हैं और वह टूर्नामेंट के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 135 रन की रही, जो उन्होंने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली थी।

सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में अभिषेक इस समय दूसरे स्थान पर हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ी ताकत बनी हुई। टीम को आगे के मुकाबलों में भी उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी। कुल मिलाकर, मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले अभिषेक शर्मा इस बार मंदिर में चप्पल खोने की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। अब फैंस चाहेंगे कि वह अगली बार बल्ले से फिर धमाका करें।

Sat, 25 Apr 2026 13:34:54 +0530

  Videos
See all

West Bengal News:चुनाव आयोग के फैसले से मचा घमासान!आपस में भिड़े डॉ.निखिल प्रसून सिंह और बादल देवनाथ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:11:51+00:00

Raghav Chadha News : राघव चड्ढा पर ये क्या बोले Swati Maliwal के पूर्व Husband? #raghavchadha #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:14:22+00:00

Dhirendra Shastri: '4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो' #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:13:03+00:00

West Bengal Voting Live Updates: वोट देने के बाद मुसनमानों ने कहा ? |Mamata Banarjee | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:16:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers