Responsive Scrollable Menu

पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी और जापानी राजदूतों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत में अमेर‍िकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में अमेरिका के समर्थन की बात कही।

उन्होंने कहा कि यह हमला बेहद क्रूर था, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को 26 निर्दोष पर्यटकों को उनकी पहचान और धर्म पूछकर आतंकियों ने गोली मार दी थी। यह हाल के वर्षों में आम नागरिकों पर हुए सबसे बर्बर हमलों में से एक माना गया।

गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, “पहलगाम हमले की पहली बरसी पर हम उन मासूम लोगों को याद करते हैं और उनके परिवारों के साथ दुख साझा करते हैं। अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है।”

जापान के भारत में राजदूत ओनो केइची ने भी इस हमले की निंदा की और कहा कि जापान हर तरह के आतंकवाद की निंदा करता है और भारत के साथ खड़ा है।

उन्होंने पोस्‍ट में लिखा, “पहलगाम आतंकी हमले को एक साल हो गया है। हम उन निर्दोष लोगों को याद करते हैं। जापान आतंकवाद के हर रूप की निंदा करता है और भारत के साथ मिलकर शांति और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

यह हमला द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) नाम के संगठन ने किया था, जो पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का एक हिस्सा माना जाता है। हमलावरों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर निशाना बनाया और कुछ लोगों को कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया, ताकि गैर मुसलमानों की पहचान हो सके।

मरने वालों में 25 पर्यटक और एक स्थानीय पोनी राइड ऑपरेटर शामिल था, जिसने दूसरों को बचाने की कोशिश की थी। कई पीड़ित हाल ही में शादीशुदा थे और उनके परिवार के सामने ही उन्हें गोली मार दी गई।

इस हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 6 और 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। इसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक और सीमित सैन्य कार्रवाई की गई।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस ऑपरेशन में आतंकी ढांचों को नुकसान पहुंचाया गया और भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को मजबूत संदेश दिया गया, जबकि रणनीतिक संयम भी बनाए रखा गया।

--आईएएनएस

एवाई/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

LSG vs RR: शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन का धमाल, जडेजा ने बचाई राजस्थान की लाज, लखनऊ को मिला 160 रनों का लक्ष्य

LSG vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडिम में खेला जा रहा है. खराब शुरुआत के बावजूद राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट पर 159 रनों का स्कोर बनाया है. राजस्थान के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रनों की पारी खेली. वहीं लखनऊ के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने 2-2 विकेट चटकाए.

राजस्थान रॉयल्स को वैभव और यशस्वी ने दिलाई थी तेज शुरुआत

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने की. इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और 2.5 ओवर में ही 32 रन बना दिए थे, लेकिन इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी की और 77 रनों के स्कोर पर राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया.

मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने ध्वस्त किया राजस्थान का बैटिंग ऑर्डर

यशस्वी जायसवाल (22), ध्रुव जुरेल (0), वैभव सूर्यवंशी (8), रियान पराग (20) और शिमरोन हेटमायर (22) रन बनाकर चलते बने. जायसवाल और जुरेल को मोहम्मद शमी ने तीसरे ओवर में पवेलियन भेजा. फिर वैभव सूर्यवंशी को मोहसिन खान ने चलता किया. रियान पराग को प्रिंस यादव और हेटमायर को मोहसिन खान ने अपना शिकार बनाया.  

रवींद्र जडेजा और शुभम दुबे ने राजस्थान की पारी को 159 तक पहुंचाया

राजस्थान रॉयल्स ने 110 रनों के स्कोर पर छठां झटका लगा है. प्रिंस यादव ने डोनोवन फरेरा को चलता किया. डोनोवन फरेरा 19 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद रवींद्र जडेजा और शुभम दुबे ने 49 रनों की साझेदारी कर राजस्थान रॉयल्स की टीम को 159 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. जडेजा ने 29 गेंदों पर 43 रनों की नाबाद पारी खेली. जबकि शुभम दुबे 11 गेंद पर नाबाद 19 रन बनाए.  

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11: 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर.

राजस्थान के इम्पैक्ट विकल्प: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI: मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव.

लखनऊ के इम्पैक्ट विकल्प: हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, अब्दुल समद

यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी का यह रिकार्ड तोड़ना नामुमकिन! LSG के खिलाफ पहली ही गेंद पर रचा इतिहास

Continue reading on the app

  Sports

Watch: मैदान में रोबोट देख MS Dhoni छोड़े बच्चे की तरह हंसकर होने लगे लोटपोट, वायरल हुआ VIDEO

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 33वां मैच मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर के बीच वनखेड़े में मैच खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोबोट को देखकर लेट-लेट कर लगे हंसने। Wed, 22 Apr 2026 22:14:32 +0530

  Videos
See all

Sawal Public Ka | 27 के लिए डबल बाबा का प्रचार...UP किसी किमत पर ...? | Akhilesh Yadav | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T17:43:22+00:00

Pahlagam Terror Attack : सुखोई-मिराज की गर्जना से कांप उठे मुनीर! #shorts #breakingnews #asimmunir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T17:43:10+00:00

Black & White with Anjana Om kahsyap : पहलगाम हमले ने रुलाया..भारत को झुका नहीं पाया | Indian army #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T17:43:16+00:00

India vs Pakistan: सच में ऑपरेशन सिंदूर रुका नहीं.. सिर्फ फ्रंट बदला? Asim Munir | Operation Sindoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T17:43:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers