वांग यी ने वैश्विक साझा विकास कार्रवाई मंच के तीसरे उच्च-स्तरीय सम्मेलन में भाग लिया
बीजिंग, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में बुधवार को वैश्विक साझा विकास कार्रवाई मंच का तीसरा उच्च-स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया और संबोधन दिया।
वांग यी ने कहा कि इस वर्ष चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित वैश्विक विकास पहल की शुरुआत की 5वीं वर्षगांठ है। पिछले 5 वर्षों में, सभी पक्षों के संयुक्त प्रयासों से यह पहल चीन के दृष्टिकोण से आगे बढ़कर एक व्यापक अंतरराष्ट्रीय सहमति बन गई है। यह सहयोग की अवधारणा से निकलकर ठोस कार्यान्वयन तक पहुंची है। इस पहल ने संयुक्त राष्ट्र के 2030 सतत विकास एजेंडा में नई ऊर्जा भरी है और वैश्विक विकास के क्षेत्र में ठोस प्रगति तथा उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि चीन सभी देशों के साथ मिलकर इस मंच का उपयोग करते हुए विकास संसाधनों को जुटाने, विकास की मजबूत नींव तैयार करने, शांतिपूर्ण विकास का मार्ग अपनाने और एक खुला तथा समावेशी विकास वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन हमेशा वैश्विक विकास का समर्थक और योगदानकर्ता बना रहेगा।
बता दें कि यह सम्मेलन चीनी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी द्वारा आयोजित किया गया था। इसका विषय था- “कार्योन्मुखी बने रहें, वैश्विक विकास के साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करें।”
सम्मेलन में मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डैनियल फ्रांसिस्को चापो, घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, लाओस के कार्यकारी उप-प्रधानमंत्री सालुमसाई कोम्मासिथ, तिमोर-लेस्ते के उप-प्रधानमंत्री फ्रांसिस्को कल्बुआदी ले तथा संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे मोहम्मद सहित 140 से अधिक देशों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और अन्यसंस्थानों के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Sukanya Samriddhi Yojana: 21 साल से पहले भी निकाल सकते हैं पैसा, जानिए कब और कैसे
Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में 21 साल से पहले भी पैसे निकाले जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें तय हैं। जानिए कब 50% तक निकासी मुमकिन है, क्या हैं नियम और कैसे करें आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Moneycontrol



















.jpg)




