Responsive Scrollable Menu

शाहरुख खान की 'जवान 2' की तैयारी:किंग के बाद शुरू होगी शूटिंग, साउथ के बड़े एक्टर को विलेन बनाने की तैयारी

शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरुआती काम पूरा हो चुका है। फिल्म की स्क्रिप्ट पिछले कई महीनों से लिखी जा रही थी, जिसे अब फाइनल कर लिया गया है। स्क्रिप्ट तैयार हुई, अब विलेन की तलाश 'जवान 2' का आइडिया काफी समय से पाइपलाइन में था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की स्क्रिप्ट अब पूरी तरह तैयार है। 'जवान' में विजय सेतुपति ने विलेन का दमदार रोल निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब सीक्वल के लिए मेकर्स किसी बड़े साउथ सुपरस्टार को विलेन के तौर पर साइन करने की योजना बना रहे हैं। फिल्म की कास्टिंग को लेकर जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं। एटली एक बार फिर साथ काम करेंगे इस सीक्वल के जरिए शाहरुख खान और डायरेक्टर एटली एक बार फिर साथ काम करेंगे। 'जवान' के साथ एटली ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। जानकारी के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगले साल यानी 2027 में शुरू हो सकती है। शाहरुख इस बार 'जवान' के यूनिवर्स को और भी बड़ा बनाना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि फिल्म का स्केल और मास अपील पहले से कहीं ज्यादा हो। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 1100 करोड़ कमा चुकी है 'जवान' साल 2023 में रिलीज हुई 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने दुनियाभर में 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था। यह भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति लीड रोल में थे, जबकि दीपिका पादुकोण ने एक खास भूमिका निभाई थी। फिल्म के एक्शन और गानों ने देशभर के सिनेमाघरों में जबरदस्त माहौल बना दिया था।

Continue reading on the app

सऊदी अरब में क्रिकेट स्टेडियम पाकिस्तान के लिए कितना अहम?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सऊदी अरब के शहर जेद्दा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाएगा.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 RCB vs GT Live Score: चिन्नास्वामी में बेंगलुरु-गुजरात की टक्कर, थोड़ी देर में होगा टॉस

RCB vs GT Live Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. Fri, 24 Apr 2026 18:14:53 +0530

  Videos
See all

Amit Shah In West Bengal: 'नवभारत' के कैमरे पर अमित शाह ने बंगाल चुनाव में जीत का किया दावा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:42:23+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: Nitin Nabin से मिलकर BJP में शामिल हुए Raghav Chadha | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:36:27+00:00

AAJTAK 2 | WEST BENGAL ELECTION | TMC-BJP में कांटे की टक्कर, किसकी है हवा? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:38:35+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: AAP छोड़ते हुए राघव ने Kejriwal पर लगाए गंभीर आरोप, AAP MP ने दिया जवाब! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:38:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers