"हम बात नहीं कर पाएंगे....", जानें CSK के पूर्व खिलाड़ी दीपक चाहर पर क्यों भड़के धोनी
IPL 2026: भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे पॉपुलर टी20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 2 फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा रहा है. वर्ल्ड क्रिकेट में जैसे भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होता है तो वहीं आईपीएल में मुंबई इंडियंस चेन्नई सुपर किंग्स के बीच महामुकाबला होता है. मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा की कप्तानी और चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कैप्टेंसी में 5-5 बार चैंपियन बनी है. अब दोनों टीमें आईपीएल 2026 में भिड़ने के लिए तैयार हैं. इस मुकाबले से पहले धोनी और दीपक चाहर की मुलाकात का एक वीडियो मुंबई इंडियंस ने शेयर किया है, जो काफी दिलचस्प है.
IPL में 23 अप्रैल को खेला जाएगा मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला गुरुवार यानी 23 अप्रैल को खेला जाएगा. दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं. इस मैच से ठीक पहले एमएस धोनी और दीपक चाहर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
धोनी और दीपक चाहर की मुकालात का वीडियो हुआ वारयरल
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा रहा है कि दीपक चाहर धोनी से मिलने जाते हैं. कैमरामैन भी उनके पीछे है. चाहर जैसे ही उनके पास पहुंचते हैं तो धोनी कैमरामैन की ओर देखते हुए कुछ कहते नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि दीपर चाहर और धोनी के बीच क्या बात हुई...
धोनी ने कहा - तुम आया साथ में कैमरा लाया...
दीपक चाहर ने कैमरामैन से कहा - अरे भैया यार... चले जाए यार
धोनी ने आगे कहा - हां बात नहीं कर पाएंगे..इसके बाद चाहर ने धोनी के पैर छुए.
Cameraman be like… chalo theek hai ???? pic.twitter.com/KqzXsYc9h3
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 22, 2026
दीपक चाहर ने धोनी की कप्तानी में की थी अपने करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि दीपक चाहर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत एमएस धोनी की कप्तानी में ही की थी. हालांकि चाहर ने चेन्नई सुपर किंग्स नहीं बल्कि राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की ओर से आईपीएल 2016 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि तब राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान एमएस धोनी ही थे. क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स 2 सालों के लिए बैन रही थी तो धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले थे. इसके बाद आईपीएल 2017 में दीपक चाहर एक मुख्य गेंदबाज के रूप में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े और टीम के अहम खिलाड़ी बन गए. धोनी की कप्तानी में चाहर ने अपने स्किल को निखारा और पावरप्ले के स्पेशलिस्ट गेंदबाज बन गए.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग के बीच एक और 'कलंक'...., PSL खेल रहे इस खिलाड़ी ने किया शर्मशार, PCB ने बैठाई जांच
मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी पर रहेगी नजर
चेन्नई सुपर किंग्स से रिलीज होने के बाद आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस ने 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके बाद आईपीएल 2026 के लिए रिटेन किया है. अब चाहर चेन्नई के खिलाफ 23 अप्रैल को मुंबई के लिए खेलने उतरेंगे. इस मैच में एमएस धोनी भी खेलते नजर आ सकते हैं. धोनी इस सीजन एक भी मैच नहीं खेले हैं, क्योंकि वो पूरी तरह से फिट नहीं थे.
यह भी पढ़ें: बदल गई ऑरेंज कैप लिस्ट, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज
अफ्रीका में भारत की मजबूत होती पकड़, दिया 100 मिलियन डॉलर का नया कर्ज: रिपोर्ट
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत अफ्रीका में अपने वित्तीय प्रभाव को लगातार बढ़ा रहा है। इसी कड़ी में भारत के एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक (एक्जिम बैंक) ने अफ्रीका फाइनेंस कार्पोरेशन (एएफसी) को 100 मिलियन डॉलर का पांच साल का कर्ज दिया है। बिजनेस इनसाइडर अफ्रीका की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, यह कर्ज अफ्रीका में भारत की बढ़ती आर्थिक मौजूदगी को दिखाता है। भारत यहां व्यापार, निवेश और निर्यात-ऋण के जरिए अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और चीन, यूरोप, खाड़ी देशों और अमेरिका से प्रतिस्पर्धा कर रहा है।
एएफसी को दिया गया यह कर्ज अफ्रीका में इंफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक परियोजनाओं के लिए मध्यम अवधि की फंडिंग उपलब्ध कराएगा। वैश्विक बाजार में सख्ती के कारण अफ्रीकी देशों के लिए कर्ज लेना महंगा हो गया है, ऐसे में यह मदद अहम मानी जा रही है।
रिपोर्ट में कहा गया है, यह समझौता लंदन में एएफसी के इन्वेस्टर डे के दौरान साइन हुआ। इससे लागोस स्थित इस संस्था को अतिरिक्त फंड मिलेगा, क्योंकि कई अफ्रीकी देश अभी भी ऊंची ब्याज दरों, कमजोर मुद्राओं और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की सतर्कता जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
यह कर्ज 2021 में एक्जिम बैंक द्वारा दिए गए 100 मिलियन डॉलर के एक और कर्ज के बाद आया है और इसका उद्देश्य अफ्रीका में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए फंड की कमी को पूरा करना है।
यह डील अफ्रीका में भारत की बढ़ती आर्थिक और व्यावसायिक रुचि को भी दर्शाता है, जहां सड़कों, बंदरगाहों, बिजली संयंत्रों, रेल लाइनों, डिजिटल नेटवर्क और औद्योगिक परियोजनाओं की मांग उपलब्ध पूंजी से कहीं ज्यादा है।
एएफसी के एग्जीक्यूटिव बोर्ड सदस्य और वित्तीय सेवाओं के प्रमुख बैंजी फेहिंटोला ने कहा, यह समझौता भारत एक्जिम बैंक के साथ हमारी लंबी साझेदारी में एक महत्वपूर्ण कदम है और अफ्रीका में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भारतीय कंपनियां पहले से ही अफ्रीका में फार्मा, कृषि, टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, माइनिंग और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
अफ्रीकी देश तेजी से औद्योगिक विकास के लिए भारत को पूंजी और विशेषज्ञता के एक भरोसेमंद विकल्प के रूप में देख रहे हैं।
अफ्रीकी विकास बैंक ने पहले अनुमान लगाया था कि अफ्रीका को हर साल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 130 से 170 अरब डॉलर की जरूरत होती है, जिसमें हर साल 108 अरब डॉलर तक की फंडिंग की कमी बनी रहती है।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























