Responsive Scrollable Menu

सुलझ गया Don 3 का विवाद, फरहान अख्तर को 10 करोड़ लौटाएंगे रणवीर सिंह? अगली फिल्म में देंगे हिस्सेदारी

Don 3 Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बीते काफी समय से 'धुरंधर 2' की सफलता का स्वाद चख रहे थे, लेकिन डॉन 3 विवाद लगातार उनका मजा खराब कर रहा था. इसी बीच डॉन 3 को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. जी हां, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच कथित मतभेद पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं और अब इस मामले में सुलह की कोशिशों की खबर सामने आई है. तो चलिए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं. 

रणवीर सिंह ने उठाया बड़ा कदम

रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने विवाद को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए अपनी साइनिंग फीस वापस करने पर सहमति जताई है. ये रकम करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा, उन्होंने एक्सेल एंटरटेनमेंट को अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रलय’ में हिस्सेदारी देने का भी ऑफर रखा है. हालांकि, इस हिस्सेदारी का परसेंटेज अभी तक पब्लिक नहीं किया गया है. 

ऐसे शुरू था विवाद

बताया जा रहा है कि ये विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया. इस फिल्म को फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है. शुरुआती दौर में फिल्म की स्क्रिप्ट, शूटिंग शेड्यूल और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट को लेकर असहमति की खबरें सामने आई थीं, जिसने बाद में विवाद का रूप ले लिया.

40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग 

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्री-प्रोडक्शन खर्च, शेड्यूल में बदलाव और अन्य नुकसान का हवाला देते हुए लगभग 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी. प्रोडक्शन हाउस का कहना था कि फिल्म की तैयारी रणवीर की सहमति से काफी आगे बढ़ चुकी थी, ऐसे में उनका अचानक बाहर होना नुकसानदायक रहा.

इन वजहों से फिल्म नहीं करना चाहते थे रणवीर सिंह 

वहीं दूसरी ओर, रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ने के पीछे स्क्रिप्ट से असंतुष्टि, कहानी में क्लैरिटी की कमी और प्रोजेक्ट के संचालन को लेकर अपनी चिंताओं को कारण बताया. मामला बढ़ने पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के हस्तक्षेप की भी चर्चा रही, हालांकि किसी ठोस समाधान की पुष्टि नहीं हुई. वहीं बीच में आमिर खान के इस विवाद को सुलझाने के प्रयासों की खबरें भी आई थीं, लेकिन उन्होंने खुद इन दावों को खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है.

सुलह पर अब तक नहीं आया कोई बयान

फिलहाल, ‘डॉन 3’ की स्थिति अनसर्टेन बनी हुई है. फरहान अख्तर या उनकी कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से इस पूरे विवाद और सुलह की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन इतना तय है कि फिल्म की राह आसान नहीं रही और इसके निर्माण में अभी और देरी हो सकती है. कुल मिलाकर, अब सभी की नजरें मेकर्स के आधिकारिक बयान और ‘डॉन 3’ के भविष्य पर टिकी हैं.

Don 3 में रणवीर सिंह के बाद कौन दिखेगा?

शाहरुख खान और रणवीर सिंह के बाद डॉन 3 में कौन सा एक्टर दिखाई देगा अभी ये साफ नहीं है. एक्सेल एंटरटेनमेंट डॉन 3 शुरू करने के लिए बेकरार है लेकिन किसी भी बड़े एक्टर द्वारा हरी झंडी ना दिखाने की वजह से ये प्रोजेक्ट अटका पड़ा है. रणवीर सिंह एक बिग बजट एक्शन मूवी करना चाहते थे लेकिन धुरंधर 2 के हिट होने के बाद एक्टर ने इस मूवी से अपने हाथ पीछे खींच लिए.

ये भी पढ़ें: 'जब प्यार हुआ इस पिंजरे से, तुम कहने लगे आजाद रहो…', Jyoti Singh का Pawan Singh की याद में हुआ बुरा हाल?

Continue reading on the app

US Iran Ceasefire Extends LIVE: अमेरिका-ईरान के बीच जंग का नया सेंटर बना होर्मुज | Trump | Aaj Tak

अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल सीजफायर बढ़ गया है लेकिन दोनों के बीच अभी भी जंग का नया सेंटर होर्मुज बना हुआ है.. जिसके चलते ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता पर भी सस्पेंस बरकरारा है..ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान के साथ-साथ होर्मुज की नाकाबंदी जारी रखने का भी आदेश दिया है. वहीं ईरान की तरफ से भी बयान जारी कर कहा गया है कि नाकेबंदी हटने के बाद ही बातचीत हो सकती है.. #usiran #ceasefire #america #donaldtrump #iran #aajtakdigital आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://aajtak.link/yyJu Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs RR: कमिंस की वापसी से सनराइजर्स को बड़ी ताकत, जयपुर में राजस्थान से होगी टक्कर

SRH vs RR: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा बढ़ावा मिला। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस पूरी तरह फिट होकर टीम में लौट आए और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर मुकाबले में फिर कप्तानी संभालेंगे। कमिंस ने सोशल मीडिया पर वापसी को लेकर लिखा, 'बहुत लंबा इंतजार रहा, कल मैदान पर लौटने को उत्साहित हूं।'

कमिंस की वापसी ऐसे समय पर हुई है, जब टूर्नामेंट अपने अहम मोड़ पर पहुंच चुका है। लीग चरण के आधे मुकाबले बाकी हैं और हैदराबाद को अनुभवी कप्तान की जरूरत थी। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन ने कार्यवाहक कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाली और अच्छा काम किया, लेकिन अब कमिंस के आने से टीम को नई ऊर्जा मिलेगी।

सीजन के शुरुआती चार मुकाबलों में हैदराबाद की तेज गेंदबाजी कमजोर नजर आई थी। हालांकि बाद में युवा गेंदबाजों और नई रणनीति से टीम ने वापसी की। अब कमिंस के जुड़ने से गेंदबाजी और मजबूत होगी। वह गेंद से अलग-अलग चरणों में असर डाल सकते हैं और बल्ले से भी बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं।

हैदराबाद के लिए एक और अच्छी बात यह है कि उनका रिकॉर्ड राजस्थान के खिलाफ शानदार रहा है। 2023 सीजन से अब तक टीम लगातार पांच बार राजस्थान को हरा चुकी है। दो हफ्ते पहले भी दोनों टीमों की भिड़ंत में हैदराबाद ने जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उनका अभियान पटरी पर लौटा।

टीम के लिए साकिब हुसैन ने पदार्पण के बाद प्रभावित किया है। प्रफुल हिंगे ने भी अपनी बाउंसर गेंदों से असर छोड़ा है। ईशान मलिंगा अच्छी लय में हैं, जबकि अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उनकी शीर्ष क्रम बल्लेबाजी मजबूत रही है। वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल लगातार रन बना रहे हैं। गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

हालांकि राजस्थान की कमजोरी मध्यक्रम है। टीम कई बार अच्छी शुरुआत के बाद बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई। पिछले तीन मैचों में उनके स्कोर 159, 155 और 159 रहे हैं। कप्तान रियान पराग भी सात पारियों में सिर्फ 13.50 की औसत से रन बना सके हैं, जिससे दबाव बढ़ा है।

यह मुकाबला राजस्थान का इस सीजन जयपुर में पहला घरेलू मैच भी है। सवाई मानसिंह स्टेडियम की बड़ी सीमाएं स्पिनरों को मदद दे सकती हैं। पिछले सीजन यहां पहली पारी का औसत स्कोर 198 रहा था।

आंकड़ों की बात करें तो हैदराबाद ने इस सीजन सभी सात मैचों में पहले बल्लेबाजी की है। वहीं क्लासेन ने सात मैचों में 320 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है और वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

ऐसे में जयपुर में होने वाला यह मुकाबला कमिंस की वापसी, राजस्थान के घरेलू आगाज और दो मजबूत टीमों की भिड़ंत के कारण बेहद रोमांचक रहने वाला है।

Sat, 25 Apr 2026 12:21:05 +0530

  Videos
See all

Dhirendra Shastri: '4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो' #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:13:03+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: AAP छोड़ने वाले सांसदों को CM Mann ने गद्दार बताया #shortsviral #kejriwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:12:14+00:00

West Bengal News:चुनाव आयोग के फैसले से मचा घमासान!आपस में भिड़े डॉ.निखिल प्रसून सिंह और बादल देवनाथ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:11:51+00:00

West Bengal Voting Live Updates: वोट देने के बाद मुसनमानों ने कहा ? |Mamata Banarjee | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-25T08:16:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers