Responsive Scrollable Menu

26 दिन में ढही कुर्सी, नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा? जानें कारण

नेपाल की नई सरकार को बड़ा झटका लगा है. बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने पद संभालने के महज 26 दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया. उन्होंने आज (22 अप्रैल) अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया पर दी और कहा कि वे नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ रहे हैं, ताकि उनके खिलाफ लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच हो सके. तो आइए जानते हैं उनके इस्तीफे के पीछे की पूरी कहानी.

गुरंग का फेसबुक पोस्ट

गुरुंग ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने सार्वजनिक आलोचना को गंभीरता से लिया है और सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि हितों के टकराव को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया और जांच पूरी होने के बाद ही अपने भविष्य को लेकर कोई निर्णय करेंगे.

क्या हैं आरोप?

जानकारी के मुताबिक, गुरुंग का नाम विवादित कारोबारी दीपक भट्ट के साथ जुड़ने के बाद विवाद शुरू हुआ. भट्ट पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं और उनके खिलाफ जांच चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुंग के सामाजिक संगठन “हामी नेपाल” को भट्ट से जुड़ी कंपनियों के खाते से करीब 5 करोड़ रुपये मिले थे.

इसके अलावा, गुरुंग पर यह भी आरोप लगा कि उन्होंने अपनी संपत्ति की आधिकारिक घोषणा में कुछ निवेश की जानकारी छुपाई. उनके बैंक खाते में 60 लाख रुपये जमा होने और उस पैसे से शेयर खरीदने की बात भी सामने आई, जिससे उनके धन के स्रोत पर सवाल उठे.

एक और बड़ा मुद्दा यह था कि गृह मंत्री के रूप में वे उसी पुलिस विभाग के प्रमुख थे, जो उनके कथित कारोबारी साझेदारों के खिलाफ जांच कर रहा था. इससे हितों के टकराव की स्थिति बन गई. विपक्ष ने भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और सरकार की छवि पर सवाल उठाए.

सरकार पर बढ़ा दबाव

आपको बता दें कि गुरुंग को बालेन शाह का करीबी माना जाता है और उन्होंने 2025 में केपी ओली सरकार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों में अहम भूमिका निभाई थी. उनके इस्तीफे से सरकार की साख पर असर पड़ा है. गौरतलब है कि यह इस सरकार में दूसरा बड़ा इस्तीफा है. इससे पहले श्रम मंत्री दीपक कुमार शाह को भी पद से हटाया गया था. लगातार हो रहे विवादों से सरकार पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें- Nepal News: छात्र आंदोलन में जान गंवाने वाले 27 छात्रों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी, पहली कैबिनेट मीटिंग में हुआ फैसला

Continue reading on the app

सुलझ गया Don 3 का विवाद, फरहान अख्तर को 10 करोड़ लौटाएंगे रणवीर सिंह? अगली फिल्म में देंगे हिस्सेदारी

Don 3 Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बीते काफी समय से 'धुरंधर 2' की सफलता का स्वाद चख रहे थे, लेकिन डॉन 3 विवाद लगातार उनका मजा खराब कर रहा था. इसी बीच डॉन 3 को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. जी हां, रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच कथित मतभेद पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं और अब इस मामले में सुलह की कोशिशों की खबर सामने आई है. तो चलिए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं. 

रणवीर सिंह ने उठाया बड़ा कदम

रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह ने विवाद को खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए अपनी साइनिंग फीस वापस करने पर सहमति जताई है. ये रकम करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इसके अलावा, उन्होंने एक्सेल एंटरटेनमेंट को अपनी आने वाली फिल्म ‘प्रलय’ में हिस्सेदारी देने का भी ऑफर रखा है. हालांकि, इस हिस्सेदारी का परसेंटेज अभी तक पब्लिक नहीं किया गया है. 

ऐसे शुरू था विवाद

बताया जा रहा है कि ये विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया. इस फिल्म को फरहान अख्तर की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रही है. शुरुआती दौर में फिल्म की स्क्रिप्ट, शूटिंग शेड्यूल और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट को लेकर असहमति की खबरें सामने आई थीं, जिसने बाद में विवाद का रूप ले लिया.

40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग 

रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्री-प्रोडक्शन खर्च, शेड्यूल में बदलाव और अन्य नुकसान का हवाला देते हुए लगभग 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी. प्रोडक्शन हाउस का कहना था कि फिल्म की तैयारी रणवीर की सहमति से काफी आगे बढ़ चुकी थी, ऐसे में उनका अचानक बाहर होना नुकसानदायक रहा.

इन वजहों से फिल्म नहीं करना चाहते थे रणवीर सिंह 

वहीं दूसरी ओर, रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ने के पीछे स्क्रिप्ट से असंतुष्टि, कहानी में क्लैरिटी की कमी और प्रोजेक्ट के संचालन को लेकर अपनी चिंताओं को कारण बताया. मामला बढ़ने पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के हस्तक्षेप की भी चर्चा रही, हालांकि किसी ठोस समाधान की पुष्टि नहीं हुई. वहीं बीच में आमिर खान के इस विवाद को सुलझाने के प्रयासों की खबरें भी आई थीं, लेकिन उन्होंने खुद इन दावों को खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है.

सुलह पर अब तक नहीं आया कोई बयान

फिलहाल, ‘डॉन 3’ की स्थिति अनसर्टेन बनी हुई है. फरहान अख्तर या उनकी कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से इस पूरे विवाद और सुलह की खबरों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन इतना तय है कि फिल्म की राह आसान नहीं रही और इसके निर्माण में अभी और देरी हो सकती है. कुल मिलाकर, अब सभी की नजरें मेकर्स के आधिकारिक बयान और ‘डॉन 3’ के भविष्य पर टिकी हैं.

Don 3 में रणवीर सिंह के बाद कौन दिखेगा?

शाहरुख खान और रणवीर सिंह के बाद डॉन 3 में कौन सा एक्टर दिखाई देगा अभी ये साफ नहीं है. एक्सेल एंटरटेनमेंट डॉन 3 शुरू करने के लिए बेकरार है लेकिन किसी भी बड़े एक्टर द्वारा हरी झंडी ना दिखाने की वजह से ये प्रोजेक्ट अटका पड़ा है. रणवीर सिंह एक बिग बजट एक्शन मूवी करना चाहते थे लेकिन धुरंधर 2 के हिट होने के बाद एक्टर ने इस मूवी से अपने हाथ पीछे खींच लिए.

ये भी पढ़ें: 'जब प्यार हुआ इस पिंजरे से, तुम कहने लगे आजाद रहो…', Jyoti Singh का Pawan Singh की याद में हुआ बुरा हाल?

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Nashik TCS Case: निदा खान के पति ने खोला राज! नासिक कांड पर बड़ा खुलासा | Nida Khan Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T21:30:05+00:00

IPL Betting Scam 2026:पकड़ा गया IPL का सबसे बड़ा सट्टा गैंग, रेड में मिले करोड़ों रुपये! Satta Bazar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T22:00:29+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Mamata Banerjee को Kejriwal का समर्थन, बदलेगा चुनावी समीकरण? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T22:00:03+00:00

Ceasefire timeline will be 'dictated' by US President Donald Trump, says Karoline Leavitt. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T22:00:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers