हेमा मालिनी का ब्लॉकबस्टर गाना, धर्मेंद्र रूठी महबूबा को मनाने का सिखाते हैं अंदाज, किशोर दा ने गाकर किया अमर
नई दिल्ली: फिल्म 'शोले' का गाना 'कोई हसीना जब रूठ जाती है' भारतीय सिनेमा के सबसे सदाबहार और खुशमिजाज गीतों में से एक है. 1975 में आई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का यह गाना आज भी शादियों और पार्टियों की जान बना हुआ है. इसे दिग्गज गायक किशोर कुमार ने अपनी खनकती आवाज में गाया है और संगीत से सजाया है आरडी बर्मन ने. गाने के बोल आनंद बक्शी ने लिखे हैं, जो रूठी हुई प्रेमिका को मनाने के चुलबुले अंदाज को बखूबी दर्शाते हैं. पर्दे पर धर्मेंद्र (वीरू) अपनी मल्लिका हेमा मालिनी (बसंती) को तांगे पर मनाते हुए नजर आते हैं. धर्मेंद्र का बेफिक्र अंदाज और हेमा मालिनी की प्यारी सी नाराजगी इस गाने को विजुअली भी बहुत खास बनाती है. इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज पांच दशक बाद भी इसकी धुन बजते ही लोग थिरकने लगते हैं. यह गाना केवल एक फिल्मी गीत नहीं, बल्कि भारतीय पॉप कल्चर का एक ऐसा हिस्सा है जो प्यार, मस्ती और दोस्ती के रंगों को खूबसूरती से समेटे हुए है.
राजस्थान की विरासत: नवल सागर झील के बीच मंदिर और ऐतिहासिक हवेलियों का अद्भुत संगम
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत अपनी प्राकृतिक और सांस्कृतिक विविधता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां झीलें, पहाड़, ऐतिहासिक महल और प्राचीन मंदिर अपने आप में अनूठी सुंदरता समेटे हुए हैं। इन्हीं में से राजस्थान राज्य अपनी समृद्ध विरासत और स्थापत्य कला के लिए विशेष पहचान रखता है। राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित एक कृत्रिम झील इस विरासत का बेहतरीन उदाहरण है, जो अपनी अनोखी बनावट और ऐतिहासिक महत्व के कारण पर्यटकों को आकर्षित करती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama

















