Responsive Scrollable Menu

गुगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने टिम कुक की तारीफ की, एप्पल में नई भूमिका के लिए दी बधाई

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने एप्पल में उनके कार्यकाल की तारीफ की और कंपनी में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में नई भूमिका के लिए उन्हें बधाई थी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पिचाई ने कहा,शानदार सफर के लिए बधाई! एप्पल के मिशन के प्रति आपकी गहरी प्रतिबद्धता का हम हमेशा सम्मान करते हैं और आपकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं! जॉन के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं।

इससे पहले, एप्पल में नई भूमिका मिलने पर कुक ने यूजर्स और पक्षकारों को धन्यवाद देते हुए कहा, मैं आप सभी के अपार प्रेम के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और उस कंपनी का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर विश्वास करने के लिए आभार प्रकट करता हूं जिसने हमेशा आपको अपने काम के केंद्र में रखा है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, यह अलविदा नहीं है। यह जॉन का स्वागत है और मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि आप उन्हें उसी तरह जानें जैसे मुझे जानते हैं।

1 सितंबर, 2026 से टिम कुक सीईओ पद छोड़ देंगे और उनकी जगह मौजूदा हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉन टर्नस पद संभालेंगे।

कुक 2011 से कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। अब वह एग्जीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे, जो कि कंपनी में नया पद है। इसमें वह वैश्विक नीति निर्मताओं से बातचीत करेंगे और चुनिदा मामलों में कंपनी का सहयोग करेंगे।

कुक ने एक आधिकारिक बयान में कहा, एप्पल का सीईओ बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। साथ ही उन्होंने टर्नस की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक शानदार इंजीनियर, एक इनोवेटर और ईमानदारी के साथ नेतृत्व करने वाला व्यक्ति बताया।

टर्नस (50) ने 2001 में एप्पल की उत्पाद डिजाइन टीम में काम शुरू किया और धीरे-धीरे पदोन्नति पाते हुए 2021 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बन गए।

उन्होंने एप्पल के पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में हार्डवेयर इंजीनियरिंग की देखरेख की है और आईपैड, एयरपॉड्स और आईफोन और मैक की कई पीढ़ियों के विकास में केंद्रीय भूमिका निभाई है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

अब मोबाइल से ही क्लिक करें DSLR जैसी फोटो, 6 मई को भारत में एंट्री मारेगा Vivo के सबसे पावरफुल 200MP कैमरा फोन

वीवो का सबसे दमदार कैमरे वाला 200MP कैमरा फोन Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। यह फोन अगले महीने मई में दस्तक देंगे जानिए क्या होंगे दोनों फोन के फीचर्स:

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट के वो 5 बल्लेबाज...जिन्होंने टेस्ट में जड़े सबसे ज्यादा दोहरा शतक, ब्रैडमैन के विश्व कीर्तिमान का टूटना असंभव

5 batsman Most double hundred in test: टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में सर डॉन ब्रैडमैन के 12 दोहरे शतकों का रिकॉर्ड आज भी एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है. कुमार संगकारा (11) और ब्रायन लारा (9) जैसे दिग्गजों ने इस शिखर तक पहुंचने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन 'डॉन' का साम्राज्य अक्षुण्ण रहा. जहां लारा के नाम 400 रनों की ऐतिहासिक पारी दर्ज है, वहीं विराट कोहली ने 7 दोहरे शतकों के साथ आधुनिक क्रिकेट में अपनी धाक जमाई. उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक जड़े. Wed, 22 Apr 2026 19:40:19 +0530

  Videos
See all

Iran US Peace Talks Fail...मुनीर ही गुनहगार? Debate में Arzoo Kazmi ने अपने ही देश की पोल खोल दी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:12:53+00:00

Top Headlines Of The Today: US-Iran Ceasefire | | Bengal Election | BJP Vs TMC| PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:06:22+00:00

Top 10 News: आज की 10 बड़ी खबरें | 22 April 2026 | Big Breaking | Latest News | Hindi News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:10:01+00:00

Iran Statement on Ceasefire Extension: सीजफायर बढ़ा, पर खतरा नहीं टला ! #trump #mojtabakhamenei #us #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:09:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers