Responsive Scrollable Menu

नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: बालेन शाह को तगड़ा झटका, कार्यकाल के महज 26वें दिन ही गृह मंत्री सूदन गुरुंग का इस्तीफा

Nepal Home Minister Resigns: पड़ोसी देश नेपाल में चल रहे राजनीतिक बवाल के बीच प्रधानमंत्री बालेन शाह की सरकार को एक बहुत बड़ा झटका लगा है, कार्यकाल शुरू होने के महज 26 दिनों के भीतर ही देश के गृह मंत्री सूदन गुरुंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस अचानक आए इस्तीफे ने काठमांडू की सत्ता के गलियारों में हड़कंप मचा दिया है, गृह मंत्री के इस कदम को प्रधानमंत्री बालेन शाह के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के लिए एक बड़ी कमजोरी के रूप में देखा जा रहा है, गुरुंग का इस्तीफा उस समय आया है जब देश पहले से ही कई आंतरिक विवादों और विरोध प्रदर्शनों की आग में झुलस रहा है।

नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग के इस्तीफे की सबसे बड़ी वजह उनके ऊपर लगे भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं, दरअसल उन पर विवादास्पद कारोबारी दीपक भट्टा के साथ व्यापारिक हिस्सेदारी और माइक्रो इंश्योरेंस कंपनियों में संदिग्ध निवेश करने के आरोप लगे थे, जैसे ही यह जानकारी सार्वजनिक हुई कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने वाले गुरुंग खुद ही संदिग्ध वित्तीय लेनदेन में शामिल हैं, उन्हें चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

नेपाली मीडिया में जारी दस्तावेजों ने यह साबित कर दिया कि गृह मंत्री के संबंध कुछ विवादित व्यापारिक घरानों से रहे हैं, जिससे उनकी नैतिक छवि को गहरा धक्का लगा।

​गृह मंत्री सुदान गुरूंग पर केवल संदिग्ध निवेश ही नहीं बल्कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप लगे हैं, विपक्ष और प्रदर्शनकारियों का दावा है कि गुरुंग ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कुछ विशेष कारोबारियों को फायदा पहुँचाया और बदले में मोटी रकम हासिल की है।

राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर काठमांडू की सड़कों पर उग्र प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी, नेपाली मीडिया में लगातार उन दस्तावेजों का जिक्र हुआ जिनसे गुरुंग की वित्तीय पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे थे, बढ़ते दबाव के चलते आखिरकार सरकार को बचाव करना मुश्किल हो गया और गुरुंग को कुर्सी छोड़नी पड़ी।

Continue reading on the app

पाकिस्तानियों ने UK में 15 साल की लड़की को दिए ड्रग्स, वेश्या जैसा करते बर्ताव: पढ़ें- कैसे नाबालिगों को हवस का शिकार बनाते रहे ‘ग्रूमिंग गैंग’

ब्रिटेन के कैर्नारफॉन क्राउन कोर्ट में एक रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले की सुनवाई हो रही है, जहाँ पाकिस्तानी और पंजाबी मूल के पुरुषों वाले एक ‘ग्रूमिंग गैंग’ पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का आरोप लगा है। साल 2022 की इस घटना में 14 से 16 साल की तीन लड़कियों को गिरोह ने […]

Continue reading on the app

  Sports

1 मैच में बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड...रोहित को पीछे छोड़ कोहली की कर ली बराबरी, दिग्गज ने बताया मैच का टर्निंग पॉइंट

Turning point: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 135 रनों की नाबाद पारी खेलकर तहलका मचा दिया. पूर्व दिग्गज हरभजन सिंह ने अभिषेक को खास प्रतिभा बताते हुए उनके 'जीवनदान' को मैच का टर्निंग पॉइंट करार दिया. इस आतिशी पारी के साथ ही अभिषेक ने विराट कोहली के 9 टी20 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. Wed, 22 Apr 2026 17:37:19 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | IRAN-USA-ISRAEL WAR| HORMUZ पर तकरार, PAKISTAN की फजीहत । AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:39:12+00:00

Dangal Full Episode : SIR पर घमासान कल इम्तिहान |Bengal Election 2026 | TMC Vs BJP | Mamata Banerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:37:46+00:00

ट्रक-टैंकर की टक्कर, लोग लूटने लगे सरसों तेल | #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:38:15+00:00

Hormuz Breaking LIVE: ईरान के सामने गिड़गिड़ाए Trump! | Islamabad | IRGC | US | Ceasefire Talks #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:38:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers