Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने टी20 WC में ली थी ड्रग्स: इंग्लैंड में खेलने का मौका छिना, PCB कर रही जांच

Mohammad Nawaz Drug positive: पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज इन दिनों बड़ी मुश्किल में घिर गए। उनके खिलाफ मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होने वाले नशीले पदार्थ के सेवन को लेकर जांच चल रही। यह मामला तब सामने आया जब उनके सैंपल की जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट मिली। इसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बोर्ड ने भी अपनी जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि यह सैंपल इसी साल हुए टी-20 विश्व कप के दौरान लिया गया था। उस टूर्नामेंट में 32 साल के नवाज ने पाकिस्तान के लिए सातों मैच खेले थे। उन्होंने उस दौरान 15 रन बनाए और 7 विकेट भी लिए थे, लेकिन टीम सुपर आठ चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी।

मोहम्मद नवाज ने ली थी ड्रग्स
इस मामले के सामने आने के बाद नवाज के करियर पर असर पड़ता दिख रहा। इंग्लैंड में होने वाले टी-20 ब्लास्ट के लिए उनकी सरे काउंटी टीम के साथ होने वाली डील रद्द हो गई। दो हफ्ते पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया था और सरे टीम इस हफ्ते उनके साइनिंग का ऐलान करने वाली थी। लेकिन अब यह करार टूट गया है और नवाज इस गर्मी में इंग्लैंड नहीं जा पाएंगे।

अब इंग्लैंड में सरे के लिए नहीं खेल पाएंगे
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस मामले की जानकारी दी है और बोर्ड ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद इसकी जानकारी परिषद को भी दी जाएगी। वहीं, इस पूरे मामले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

मौजूदा समय में नवाज पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस की ओर से खेल रहे हैं। हाल ही में कराची में खेले गए मुकाबले में उन्होंने तीन ओवर गेंदबाजी की, लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके। उनकी टीम ने यह मुकाबला छह विकेट से जीता था।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच के बाद क्या फैसला आता है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो नवाज पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है, जो उनके अंतरराष्ट्रीय और घरेलू करियर के लिए बड़ा झटका होगा।

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: आईपीएल 2026 में पहले 30 मैचों के बाद कप्तानों का रिपोर्ट कॉर्ड, किसको कितने नंबर?

IPL 2026 के 30 मैचों के बाद कप्तानों का प्रदर्शन चर्चा में है. Kolkata के Shreyas Iyer ने शानदार लीडरशिप दिखाई, जबकि Gujarat Titans के Shubman Gill और Mumbai Indians के Hardik Pandya का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. #IPL2026 #ShreyasIyer #ShubmanGill #HardikPandya #Mumbai #Kolkata Wed, 22 Apr 2026 20:13:03 +0530

  Videos
See all

Sara Tendulkar Voleibol Viral Video: आदिवासी बच्चों के साथ वॉलीबॉल खेलती सारा तेंदुलकर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:08:59+00:00

Khabardar : पहले चरण की मुस्लिम बाहुल सीटों का गणित समझिये | Bengal Election | TMC Vs BJP | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:07:36+00:00

Breaking News: पहले कैबिनेट बैठक में CM Samrat Chaudhary का बड़ा फैसला | Biihar New Cabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:15:01+00:00

West Bengal Assembly Elections 2026 : बंगाल में कौन मारेगा बाजी मुसलमानों ने बता दिया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T15:09:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers