Responsive Scrollable Menu

IPS कैडर रिव्यू में देरी मामला, CAT ने यथास्थिति बनाए रखने के दिए निर्देश, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी

केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT), जबलपुर खंडपीठ ने आज एक महत्वपूर्ण मामले में आवेदकों को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े किए। यह मूल आवेदन एडिशनल एसपी जितेन्द्र सिंह, सत्येंद्र सिंह तोमर एवं मुकेश कुमार वैश्य द्वारा प्रस्तुत किया गया था, जिसमें उन्होंने 56 वर्ष की आयु सीमा पार कर जाने के बावजूद, भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में अपने अभ्यर्थित्व पर विचार किए जाने की मांग की थी।

आवेदन में यह प्रमुख रूप से कहा गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक 5 वर्ष में किए जाने वाले अनिवार्य कैडर रिव्यू में अत्यधिक विलंब हुआ, कैडर रिव्यू वर्ष 2018 में होना था जिसे 2022 में किया गया, 4 वर्ष की देरी से किया गया, जिसके कारण आवेदक निर्धारित आयु सीमा पार कर गए और उनके वैधानिक अधिकार प्रभावित हुए।

8 वर्ष की सेवा के बाद मिलना था IPS कैडर, 26-27 वर्ष में भी नहीं मिला 

आवेदकों का तर्क है कि 8 वर्ष की सेवा उपरांत वह नियमानुसार भारतीय पुलिस सेवा मैं चयनित किए जाने की पात्रता रखते है परंतु 26-27 वर्ष की सेवा के बाद भी वह चयनित नहीं हो पाए है । यदि कैडर रिव्यू समय पर किया जाता, तो वे आयु सीमा के भीतर रहते हुए चयन प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होते।

CAT ने केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किये 

आवेदकों की ओर से अधिवक्ता पंकज दुबे ने पैरवी करते हुए यह दलील दी कि प्रशासनिक देरी का खामियाजा आवेदकों को नहीं भुगतना चाहिए। उन्होंने न्यायालय के समक्ष यह भी प्रस्तुत किया कि यह देरी पूरी तरह से सरकारी तंत्र की विफलता है, न कि आवेदकों की। अधिकरण ने प्रथम दृष्टया आवेदकों के पक्ष में मामला बनता हुआ पाते हुए उन्हें अंतरिम राहत प्रदान के रूप में कार्यवाही यथास्थित बनाये रखने के आदेश पारित किया और केंद्र एवं राज्य सरकार से जवाब तलब किया है।

Continue reading on the app

हम ‘लव जिहाद’ कहें तो हो जाते हैं महिला विरोधी, तुम्हारे भाईजान गैर मुस्लिम लड़कियों को नोंच-खसोट लें तो भी न हो चर्चा… आरफा जी बढ़िया है आपकी ‘स्ट्रेटजी’

आरफा ने 'लव जिहाद' को सीधे-सीधे हिंदू महिलाओं का अपमान बता दिया। मतलब जो भी इस मुद्दे पर सवाल उठा रहा है, वो महिलाओं को समझहीन मान रहा है, यहाँ यही बताने की कोशिश की गई।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट के वो 5 बल्लेबाज...जिन्होंने टेस्ट में जड़े सबसे ज्यादा दोहरा शतक, ब्रैडमैन के विश्व कीर्तिमान का टूटना असंभव

5 batsman Most double hundred in test: टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में सर डॉन ब्रैडमैन के 12 दोहरे शतकों का रिकॉर्ड आज भी एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है. कुमार संगकारा (11) और ब्रायन लारा (9) जैसे दिग्गजों ने इस शिखर तक पहुंचने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन 'डॉन' का साम्राज्य अक्षुण्ण रहा. जहां लारा के नाम 400 रनों की ऐतिहासिक पारी दर्ज है, वहीं विराट कोहली ने 7 दोहरे शतकों के साथ आधुनिक क्रिकेट में अपनी धाक जमाई. उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक जड़े. Wed, 22 Apr 2026 19:40:19 +0530

  Videos
See all

Top 10 News: आज की 10 बड़ी खबरें | 22 April 2026 | Big Breaking | Latest News | Hindi News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:10:01+00:00

MP के धार का चौंकाने वाला VIDEO | #leopard #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:06:08+00:00

Iran US Peace Talks Fail...मुनीर ही गुनहगार? Debate में Arzoo Kazmi ने अपने ही देश की पोल खोल दी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:12:53+00:00

Iran Statement on Ceasefire Extension: सीजफायर बढ़ा, पर खतरा नहीं टला ! #trump #mojtabakhamenei #us #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:09:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers