उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक दुल्हन ने दूल्हे के शराब के नशे में होने के कारण शादी से इनकार कर दिया. पहले रिंग सेरेमनी में शराब की गंध महसूस हुई, फिर तिलक में नशे में धुत दूल्हे को डांसरों के साथ नाचते देख दुल्हन ने आत्मसम्मान के चलते अंतिम फैसला लिया. परिवार के मनाने के बावजूद दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही, जिससे शादी टूट गई और समारोह रद्द हो गया.
CUET PG 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि 'कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट' (CUET PG 2026) का रिजल्ट 24 अप्रैल 2026 को जारी कर दिए जाएंगे।
Mohammad Nawaz Drug positive: पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज इन दिनों बड़ी मुश्किल में घिर गए। उनके खिलाफ मनोरंजन के लिए इस्तेमाल होने वाले नशीले पदार्थ के सेवन को लेकर जांच चल रही। यह मामला तब सामने आया जब उनके सैंपल की जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट मिली। इसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद बोर्ड ने भी अपनी जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि यह सैंपल इसी साल हुए टी-20 विश्व कप के दौरान लिया गया था। उस टूर्नामेंट में 32 साल के नवाज ने पाकिस्तान के लिए सातों मैच खेले थे। उन्होंने उस दौरान 15 रन बनाए और 7 विकेट भी लिए थे, लेकिन टीम सुपर आठ चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी।
मोहम्मद नवाज ने ली थी ड्रग्स इस मामले के सामने आने के बाद नवाज के करियर पर असर पड़ता दिख रहा। इंग्लैंड में होने वाले टी-20 ब्लास्ट के लिए उनकी सरे काउंटी टीम के साथ होने वाली डील रद्द हो गई। दो हफ्ते पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया था और सरे टीम इस हफ्ते उनके साइनिंग का ऐलान करने वाली थी। लेकिन अब यह करार टूट गया है और नवाज इस गर्मी में इंग्लैंड नहीं जा पाएंगे।
अब इंग्लैंड में सरे के लिए नहीं खेल पाएंगे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस मामले की जानकारी दी है और बोर्ड ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद इसकी जानकारी परिषद को भी दी जाएगी। वहीं, इस पूरे मामले पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।
मौजूदा समय में नवाज पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस की ओर से खेल रहे हैं। हाल ही में कराची में खेले गए मुकाबले में उन्होंने तीन ओवर गेंदबाजी की, लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके। उनकी टीम ने यह मुकाबला छह विकेट से जीता था।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच के बाद क्या फैसला आता है। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो नवाज पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है, जो उनके अंतरराष्ट्रीय और घरेलू करियर के लिए बड़ा झटका होगा।