योगी आदित्यनाथ बोले- 4 मई को बंगाल में लहराएगा भगवा ध्वज, अंधकार दूर होगा, फिर बनेगी “शोनार बांग्ला” पहचान
पश्चिम बंगाल के पहले चरण के चुनाव का शोर कल मंगलवार शाम थम गया, पहले चरण में कल गुरुवार को मतदान होगा अब दूसरे चरण की तैयारियां सियासी दलों ने शुरू कर दी है, इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंगाल एक दौरे पर हैं, वे कोलकाता जिले की जोरासांको, नदिया जिले की चकहदा और हावड़ा जिले की उदयनारायणपुर विधानसभाओं में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ सबसे पहले कोलकाता के जोरासांको विधानसभा के कार्यक्रम में पहुंचे, उन्होंने यहाँ से भाजपा प्रत्याशी विजय ओझा, मानिकतला विधानसभा से प्रत्याशी तापस राय और चौरंगी विधानसभा से प्रत्याशी संतोष पाठक सहित जिले की अन्य विधानसभा सीटों से पार्टी प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट अपील की, योगी ने भीड़ देखकर कहा यहाँ की ऊर्जावान जनता का यह उत्साह स्पष्ट संकेत है कि बंगाल की संस्कृति और विरासत को सहेजने के लिए उन्होंने परिवर्तन का मन बना लिया है और ये होकर रहेगा।
“गुरुदेव” की फोटो की जगह ममता की फोटो पर भड़के योगी
योगी ने कहा इसी बंगाल में खुदी राम बोस हुए यहीं मंगल पांडे हुए जिन्होंने आजादी के लिए पहली चिंगारी जलाई थी इस बंगाल ने एक नहीं अनेक महापुरुष दिए , स्वतंत्र भारत को राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत इसी धरा ने दिया है यहं गुरुदेव रविन्द्र नाथ ठाकुर की ठाकुरबाड़ी भी है,योगी ने निशाना साधते हुए कहा गुरुदेव के उस परिसर को जो हैरिटेज परिसर था उसे टीएमसी के गुंडों के कब्ज़ा कर लिए और ये कितना दुखद है कि जहाँ गुरुदेव की फोटो होनी चाहिए थी भारत माता की फोटो होनी चैये थी वहां टीएमसी ने ममत अबनार्जी का फोटो लगा दिया।
टीएमसी की गुलामी से आजादी दिलाने का ये सही समय
योगी ने गुरुदेव रविन्द्रनाथ की फोटो वाली जगह ममता बनर्जी का फोटो लगाये जाने को भारतीयता का अपमान कहा बंगाल की अस्मिता का अपमान कहा, योगी ने कहा ये वही बंगाल है जिसने भारत को हर परिस्थिति में संबल दिया यहीं से निकले वन्दे मातरम ने आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, आज जब इसके 150 वर्ष हो रहे हैं तो फिर बंगाल को टीएमसी की गुलामी से आजादी का अवसर भी आपके पास है।
4 मई को बंगाल का अंधकार समाप्त होगा
योगी ने कहा कल 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा मैं जो उत्साह बंगाल में देख रहा हूँ मुझे भरोसा है कि पहले चरण की 80 प्रतिशत सीटें भाजपा जीतने जा रही है, उन्होंने कहा मैं कह सकता हूँ जब 4 मई को परिणाम सामने आएंगे तो बंगाल में भगवा लहराएगा, बंगाल का अंधकार खत्म होगा, बंगाल एक बार फिर ” शोनार बांग्ला” बनकर अपनी पहचान वापस लायेगा।
पैसों की तंगी से हैं परेशान? पर्स में रखें ये 3 चीजें, खुल जाएंगे किस्मत के रास्ते
कई लोग शिकायत करते हैं कि पैसा आता तो है, लेकिन टिकता नहीं। महीने के अंत तक जेब खाली हो जाती है। ऐसे में लोग मेहनत तो करते हैं, लेकिन बचत नहीं हो पाती। इसका कारण सिर्फ कमाई नहीं, बल्कि हमारी आदतें भी हो सकती हैं।
पर्स हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पर्स में रखी चीजें भी आपके धन पर असर डाल सकती हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर पर्स को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो धन का प्रवाह बेहतर हो सकता है।
क्यों जरूरी है सही आदतें
वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स सिर्फ पैसे रखने की जगह नहीं है। यह आपकी आर्थिक ऊर्जा का प्रतीक होता है। अगर पर्स साफ और व्यवस्थित रहेगा, तो उसमें सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वहीं, गंदा और फटा पर्स नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए सबसे पहले यह जरूरी है कि आपका पर्स अच्छी स्थिति में हो। अगर पर्स पुराना या खराब हो गया है, तो उसे बदल देना चाहिए।
पर्स को स्टोर रूम बनाने की गलती न करें
कई लोग अपने पर्स में बेकार के कागज, पुराने बिल और कार्ड भरकर रखते हैं। यह आदत सही नहीं मानी जाती। वास्तु के अनुसार, पर्स में अनावश्यक चीजें रखने से नेगेटिविटी बढ़ती है। इससे धन टिकने में परेशानी हो सकती है। इसलिए पर्स में केवल जरूरी चीजें ही रखें। इससे पर्स हल्का और व्यवस्थित रहेगा।
पर्स में रखें ये शुभ चीजें
1. हल्दी वाले चावल (अक्षत)
वास्तु के अनुसार पर्स में हल्दी से रंगे हुए साबुत चावल रखना बहुत शुभ माना जाता है। इन्हें साफ कपड़े या कागज में लपेटकर रखें। यह उपाय धन की बचत बढ़ाता है और अनावश्यक खर्च को कम करता है। साथ ही जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करता है।
2. चांदी का छोटा टुकड़ा
पर्स में चांदी का छोटा टुकड़ा रखना आर्थिक मजबूती का संकेत माना जाता है। खासकर सोमवार के दिन इसे रखना शुभ होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और धन से जुड़ी परेशानियों को कम करने में सहायक होता है। इससे जीवन में संतुलन और स्थिरता बनी रहती है।
3. मां लक्ष्मी की तस्वीर
पर्स में मां लक्ष्मी की छोटी और साफ तस्वीर रखना धन वृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे शुक्रवार के दिन रखना अधिक फलदायी होता है। ध्यान रखें कि तस्वीर मुड़ी या फटी हुई न हो। यह उपाय घर और जीवन में समृद्धि, सुख और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
पर्स में इन बातों का भी रखें ध्यान
पर्स वास्तु टिप्स के अनुसार कुछ छोटी बातें बहुत जरूरी होती हैं। पैसों को हमेशा सही तरीके से रखें। उन्हें मोड़कर या उल्टा-पुल्टा न रखें। पर्स को कभी भी खाली न रखें। उसमें थोड़ा पैसा हमेशा होना चाहिए।
Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News





















