Responsive Scrollable Menu

ICC वनडे रैंकिंग में बांग्लादेशी खिलाड़ियों का जलवा:तंजीद हसन 14 पायदान चढ़कर 40वें नंबर पर पहुंचे, बैटिंग रैंकिंग में चार भारतीय

ICC की ताजा वनडे और टी-20 प्लेयर रैंकिंग बुधवार को जारी हुई। न्यूजीलैंड के खिलाफ मीरपुर में मिली 6 विकेट की जीत के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने लंबी छलांग लगाई है। वहीं, बैटिंग रैंकिंग में चार भारतीय शामिल हैं। तंजीद और हृदोय की रैंकिंग में सुधार न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश ने कीवी टीम को हराकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। इस जीत में तंजीद हसन ने 76 रनों की अहम पारी खेली, जिससे उन्हें वनडे बैटिंग रैंकिंग में 14 पायदान का फायदा हुआ और वे 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, तौहीद हृदोय 30 रन की नाबाद पारी के दम पर 5 स्पॉट ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 26वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजी में रिशाद और नाहिद राणा चमके गेंदबाजों की वनडे रैंकिंग में बांग्लादेश के स्पिनर रिशाद हुसैन और पेसर नाहिद राणा को बड़ा फायदा हुआ है। मीरपुर वनडे में दोनों ने मिलकर 6 विकेट झटके थे। रिशाद 10 पायदान ऊपर चढ़कर 58वें और नाहिद राणा 32 पायदान की छलांग लगाकर 64वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने साल 2024 के अंत के बाद पहली बार वनडे मैच खेला और दो मैचों में 4 विकेट लेकर 39वें स्थान के साथ रैंकिंग में वापसी की है। कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल टॉप पर बरकरार न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिचेल बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। इसके बावजूद वे वनडे बैटिंग रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। फिलहाल वनडे चार्ट्स में उनका दबदबा कायम है। T20 रैंकिंग में जॉर्ज मुन्से और मार्क वॉट को फायदा स्कॉटलैंड के नामीबिया दौरे के बाद T20 रैंकिंग में भी बदलाव हुए हैं। स्कॉटलैंड ने यह सीरीज 2-1 से जीती। सीरीज के आखिरी मैच में शतक लगाने वाले ओपनर जॉर्ज मुन्से 7 पायदान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, गेंदबाज मार्क वॉट ने दो मैचों में 3 विकेट लेकर 10 पायदान की छलांग लगाई और अब वे 47वें नंबर पर हैं। जेरार्ड इरास्मस टॉप-10 ऑलराउंडर्स में शामिल नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज की 3 पारियों में 145 रन बनाए, जिससे वे बैटिंग रैंकिंग में 24 पायदान चढ़कर 73वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर रैंकिंग में वे 5 पायदान ऊपर उठकर अब दुनिया के 10वें नंबर के ऑलराउंडर बन गए हैं। --------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक ने कोहली की बराबरी की:9वां टी-20 शतक लगाया, राहुल-नीतीश का कैच पकड़कर मैच पलटा, क्लासन के 100 सिक्स पूरे; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हरा दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने 9वां टी-20 शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली। पूरी खबर

Continue reading on the app

करण वाही ने नॉनवेज छोड़ा और पहनी तुलसी की माला:कहा- बीमारी से थे परेशान; प्रेमानंद महाराज के वीडियो देख मुझमें बदलाव आया

टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी लाइफस्टाइल में आए बड़े बदलावों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचे करण ने अपनी स्पिरिचुअल जर्नी का खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि उन्होंने तुलसी की माला धारण कर ली है और पिछले 3 महीनों से नॉनवेज खाना पूरी तरह छोड़ दिया है। करण ने यह भी बताया कि वे एक गंभीर स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहे थे, जिससे अब उन्हें राहत मिली है। वृंदावन की तुलसी माला और भक्ति का असर करण ने बताया कि वे कुछ समय के लिए आध्यात्मिकता से दूर हो गए थे, लेकिन पिछले 5 महीने उनके लिए बहुत अच्छे रहे। वे वृंदावन से तुलसी की माला लेकर आए और उसे धारण किया। करण के मुताबिक, नीम करोली बाबा और प्रेमानंद महाराज के वीडियोज ने उनके जीवन पर गहरा असर डाला है। एक्टर ने कहा, मैंने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि मैं वेजिटेरियन हो जाऊंगा, लेकिन अब कंठी माला पहनने के बाद सब बहुत शांति भरा लगता है। हुई खतरनाक स्किन की बीमारी एक्टर ने अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा, मेरा शरीर अंदर से सूखने लगा था, आधा शरीर ड्राई हो जाता था। खुजली करने पर स्किन फट जाती थी और खून निकलने लगता था। सुबह उठकर जब मैं बेडशीट देखता था तो वह खून के धब्बों से लाल होती थी। उसे देखकर मैं डर जाता था। एक्टर के मुताबिक, अब लाइफस्टाइल और खान-पान बदलने के बाद उन्हें इस शारीरिक तकलीफ से काफी आराम मिला है। जेनिफर विंगेट संग सगाई की खबरें गलत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी करण ने कई अफवाहों पर विराम लगाया। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर करण वाही और एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की सगाई की खबरें थीं। इस पर एक्टर ने कहा कि ये सारी खबरें गलत हैं और उन्हें नहीं पता कि ये अटकलें कहां से शुरू हुईं। बता दें कि करण और जेनिफर एक दशक से भी ज्यादा समय से पक्के दोस्त हैं। दोनों ने मशहूर शो 'दिल मिल गए' में साथ काम किया था। टीवी से ओटीटी तक का सफर करण वाही टेलीविजन इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 'रीमिक्स', 'दिल मिल गए' और 'बात हमारी पक्की है' जैसे पॉपुलर शोज से पहचान बनाई। वे एक बेहतरीन होस्ट भी हैं और 'झलक दिखला जा' जैसे कई रियलिटी शोज होस्ट कर चुके हैं। टीवी के बाद अब करण ओटीटी (OTT) पर भी काफी एक्टिव हैं और अलग-अलग वेब प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

दामाद जी अंगना में पधारे... रिंकू सिंह पहुंचे ससुराल, विधायक ससुर ने दरवाजे पर ही किया स्वागत

Rinku Singh Priya Saroj: भारतीय टीम के फिनिशर और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाले हैं. रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज के मंगेतर हैं और उनके ससुर तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के विधायक हैं. शादी से पहले रिंकू अपने ससुराल पहुंचे. Wed, 22 Apr 2026 17:55:05 +0530

  Videos
See all

Ajay Paar Baba Video Viral: Bageshwar Baba को टक्कर दे रहे 16 साल के अजय पार बाबा! | Karan Kushwaha #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:45:12+00:00

ट्रक-टैंकर की टक्कर, लोग लूटने लगे सरसों तेल | #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:38:15+00:00

Hormuz Breaking LIVE: ईरान के सामने गिड़गिड़ाए Trump! | Islamabad | IRGC | US | Ceasefire Talks #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:38:36+00:00

AAJTAK 2 LIVE | IRAN-USA-ISRAEL WAR| HORMUZ पर तकरार, PAKISTAN की फजीहत । AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T12:39:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers