Responsive Scrollable Menu

करण वाही ने नॉनवेज छोड़ा और पहनी तुलसी की माला:कहा- बीमारी से थे परेशान; प्रेमानंद महाराज के वीडियो देख मुझमें बदलाव आया

टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी लाइफस्टाइल में आए बड़े बदलावों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचे करण ने अपनी स्पिरिचुअल जर्नी का खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि उन्होंने तुलसी की माला धारण कर ली है और पिछले 3 महीनों से नॉनवेज खाना पूरी तरह छोड़ दिया है। करण ने यह भी बताया कि वे एक गंभीर स्किन प्रॉब्लम से जूझ रहे थे, जिससे अब उन्हें राहत मिली है। वृंदावन की तुलसी माला और भक्ति का असर करण ने बताया कि वे कुछ समय के लिए आध्यात्मिकता से दूर हो गए थे, लेकिन पिछले 5 महीने उनके लिए बहुत अच्छे रहे। वे वृंदावन से तुलसी की माला लेकर आए और उसे धारण किया। करण के मुताबिक, नीम करोली बाबा और प्रेमानंद महाराज के वीडियोज ने उनके जीवन पर गहरा असर डाला है। एक्टर ने कहा, मैंने जिंदगी में कभी नहीं सोचा था कि मैं वेजिटेरियन हो जाऊंगा, लेकिन अब कंठी माला पहनने के बाद सब बहुत शांति भरा लगता है। हुई खतरनाक स्किन की बीमारी एक्टर ने अपनी बीमारी के बारे में बताते हुए सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा, मेरा शरीर अंदर से सूखने लगा था, आधा शरीर ड्राई हो जाता था। खुजली करने पर स्किन फट जाती थी और खून निकलने लगता था। सुबह उठकर जब मैं बेडशीट देखता था तो वह खून के धब्बों से लाल होती थी। उसे देखकर मैं डर जाता था। एक्टर के मुताबिक, अब लाइफस्टाइल और खान-पान बदलने के बाद उन्हें इस शारीरिक तकलीफ से काफी आराम मिला है। जेनिफर विंगेट संग सगाई की खबरें गलत अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी करण ने कई अफवाहों पर विराम लगाया। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर करण वाही और एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की सगाई की खबरें थीं। इस पर एक्टर ने कहा कि ये सारी खबरें गलत हैं और उन्हें नहीं पता कि ये अटकलें कहां से शुरू हुईं। बता दें कि करण और जेनिफर एक दशक से भी ज्यादा समय से पक्के दोस्त हैं। दोनों ने मशहूर शो 'दिल मिल गए' में साथ काम किया था। टीवी से ओटीटी तक का सफर करण वाही टेलीविजन इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 'रीमिक्स', 'दिल मिल गए' और 'बात हमारी पक्की है' जैसे पॉपुलर शोज से पहचान बनाई। वे एक बेहतरीन होस्ट भी हैं और 'झलक दिखला जा' जैसे कई रियलिटी शोज होस्ट कर चुके हैं। टीवी के बाद अब करण ओटीटी (OTT) पर भी काफी एक्टिव हैं और अलग-अलग वेब प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट के वो 5 बल्लेबाज...जिन्होंने टेस्ट में जड़े सबसे ज्यादा दोहरा शतक, ब्रैडमैन के विश्व कीर्तिमान का टूटना असंभव

5 batsman Most double hundred in test: टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में सर डॉन ब्रैडमैन के 12 दोहरे शतकों का रिकॉर्ड आज भी एक अनसुलझी पहेली बना हुआ है. कुमार संगकारा (11) और ब्रायन लारा (9) जैसे दिग्गजों ने इस शिखर तक पहुंचने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन 'डॉन' का साम्राज्य अक्षुण्ण रहा. जहां लारा के नाम 400 रनों की ऐतिहासिक पारी दर्ज है, वहीं विराट कोहली ने 7 दोहरे शतकों के साथ आधुनिक क्रिकेट में अपनी धाक जमाई. उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरा शतक जड़े. Wed, 22 Apr 2026 19:40:19 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Today: US-Iran Ceasefire | | Bengal Election | BJP Vs TMC| PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:06:22+00:00

Top 10 News: आज की 10 बड़ी खबरें | 22 April 2026 | Big Breaking | Latest News | Hindi News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:10:01+00:00

Iran Statement on Ceasefire Extension: सीजफायर बढ़ा, पर खतरा नहीं टला ! #trump #mojtabakhamenei #us #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:09:42+00:00

MP के धार का चौंकाने वाला VIDEO | #leopard #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T14:06:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers