Responsive Scrollable Menu

इजरायली सेना हाई अलर्ट पर, हम लड़ने को तैयार: आईडीएफ चीफ

तेल अवीव/तेहरान, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट का हल फिलहाल नहीं निकला है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने 2 हफ्ते के अस्थायी संघर्ष विराम की मियाद को बढ़ा दिया है। ट्रंप ने बुधवार को इसका ऐलान किया कि ईरान की ओर से प्रस्ताव पेश किए जाने तक वो सीजफायर को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने इसका क्रेडिट पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को दिया। इस सबके बीच आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने अपनी सेना को किसी भी परिस्थिति में तैयार रहने को कहा है।

उन्होंने कहा कि ईरान और लेबनान में नाज़ुक युद्धविराम के बीच, सेना हाई अलर्ट पर है और सभी मोर्चों पर लड़ाई के लिए तैयार है।

बुधवार को राष्ट्रपति के घर पर इजरायली स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित किए गए 120 बेहतरीन सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 7 अक्टूबर की आग के बाद से, हम लगातार लड़ाई के जरिए अपनी सैन्य ताकत को फिर से बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गाजा में, आईडीएफ हमास के खिलाफ लड़ाई में जीती — और इस कमांड को बनाए रखा: हमने किसी को नहीं बख्शा।

सैनिकों का हौसला बढ़ाते हुए जमीर ने आगे कहा, इस समय, हम उत्तरी समुदायों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लेबनान में जोरदार लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने ईरान के साथ जून 2025 और हाल ही में हुए 40-दिन के संघर्ष के बारे में कहा, ईरान के खिलाफ लड़ाई में भी ऐसा ही है। इस समय, आईडीएफ पूरी तरह अलर्ट और तैयार है, और सभी सेक्टरों में तुरंत और पूरी ताकत से लड़ने के लिए तत्पर है।

दूसरी ओर, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की स्थापना की वर्षगांठ पर ईरानी सेना के कमांडर-इन-चीफ, मेजर जनरल अमीर हातामी ने भी संदेश जारी किया। अपनी सेना के शौर्य पराक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा, आठ साल के पवित्र युद्ध और इजरायली-अमेरिकी शासन की ओर से थोपी गई जंग में आईआरजीसी ने सशक्त भूमिका निभाई। इस दौरान संस्था की सेनाओं की क्षमता, बुद्धिमत्ता और जिहादी भावना को प्रदर्शित किया गया। इस भूमिका ने एक बार फिर दुनिया के सामने इस्लामिक गणराज्य ईरान की डिफेंस पावर को सिद्ध कर दिया है।

उन्होंने दावा किया कि आईआरजीसी सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर, अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई की कमान में इस्लामी सरजमीं की क्षेत्रीय अखंडता को हर हाल में सुरक्षित रहने की गारंटी देती है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Lauki Dosa Recipe: गर्मियों में आलू नहीं, बनाएं हेल्दी लौकी वाला डोसा, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

Lauki Dosa Recipe: घर में जब भी लौकी बनाई जाती है तो अक्सर लोग उसे देखकर मुंह बना देते हैं. मगर क्या आप जानते हैं इस सब्जी को खाने के कितने फायदे है? गर्मियों में लौकी या घीया से बेहतरीन सब्जी शायद ही कोई हो. इस सब्जी में 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है. गर्मियों में आलू वाला डोसा खाना थोड़ा हैवी महसूस करवा सकता है. डोसा को गर्मियों के हिसाब से और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आलू वाला नहीं बल्कि लौकी का डोसा बनाएं. इसे आप रोजाना भी खा सकते हैं. 

चलिए पढ़ते हैं लौकी का डोसा बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी और जरूरी सामग्रियां.

लौकी का डोसा बनाने के लिए सामग्रियां

  • लौकी, कद्दूकस की हुई
  • सूजी या चावल का आटा
  • दही
  • हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • अदरक, कुटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल, जरूरत के अनुसार
lauki dosa recipe at home Photograph: (gemini)

ये भी पढ़ें-Drumstick Kadhi Recipe: घर पर बनाएं कैल्शियम से भरपूर सहजन की कढ़ी, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

लौकी डोसा बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि

  1. लौकी का डोसा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धोकर, छीलना है और कद्दूकस कर लेना है. इसमें से अतिरिक्त पानी को निकाल लें.
  2. इसके बाद आपको लौकी में सूजी या चावल का आटा मिलाना है. इसके बाद दही डालें और अच्छे से मिक्स करें. 
  3. लौकी डोसा बनाने के लिए इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक और स्वादानुसार नमक मिलाएं. अच्छे से मिक्स करने के बाद बैटर को रेस्ट करने के लिए रख दें. ध्यान रखें बैटर बहुत ज्यादा पतला या गाढ़ा न हों. इसे एडजस्ट करने के लिए पानी मिला सकते हैं. हालांकि, लौकी का थोड़ा बचा पानी भी बैटर के लिए पर्याप्त होता है.
  4. डोसा बनाने के लिए आपको गैस पर तवा रखकर गर्म करना है. इसके बाद थोड़ा सा तेल लगाएं. अगर नॉन स्टिक पैन है तो तेल की जरूरत पड़ेगी. अब तवे पर गोलाकार में बैटर डालकर फैला लें. अब मध्यम आंच पर उसे पकाएं.
  5. लौकी का डोसा जब एक तरफ से गोल्डन हो जाए तो पलट कर दूसरी तरफ से भी पकाएं. दोनों तरफ सेकने के बाद इसे चटनी के साथ सर्व करें.

लौकी डोसा खाने के फायदे

  • लौकी का डोसा बच्चों और बड़ों, दोनों को पसंद आएगा. यह लौकी की सब्जी से काफी स्वादिष्ट लगेगी.
  • लौकी का डोसा हाइड्रेशन को बनाए रखेगा. इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है.
  • लौकी का डोसा खाने से वजन नियंत्रित रहता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा फाइबर और कैलोरी कम होता है.
  • लौकी का डोसा खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है.
  • इसे नाश्तें में या रात में हल्के डिनर की तरह खा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-Seedless Watermelon Cutting Trick: तरबूज खाते समय मुंह में आते हैं बीज? इस ट्रिक से खाएंगे तो मिनटों में आ जाएंगे बाहर

Disclaimer: इस खबर को सामान्य जानकारी के आधार पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

53 बरस के हुए 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर, फैंस के साथ केक काट कर मनाया जश्न

क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज, 24 अप्रैल को अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस उनके लिए लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं। सचिन का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। सचिन ने भी इतने बड़े मौके पर अपने फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ जन्मदिन का केक काटा।

मुंबई में अपने घर के बाहर सचिन ने पत्नी अंजली संग केक काटा। इस दौरान उनके सामने उनके फैंस का हुजूम खड़ा था। जैसे ही सचिन ने केट काटा तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। इस मौके पर सचिन के सबसे बड़े फैन सुधीर ने पीछे से तिरंगा लहराया और शंख भी बजाया। 

साथ ही केक काटने के बाद सचिन अपने फैंस से मिलने और उनका शुक्रिया कहने को आगे आए और तभी भारत माता की जय का नारे लगने लगे। सचिन गहरे हरे रंग की शर्ट पहने हुए थे और उनकी पत्नी पीले रंग का सूट। 
Fri, 24 Apr 2026 14:30:34 +0530

  Videos
See all

West Bengal News : कोलकाता में PM Modi का क्रेज #pmmodi #kolkata #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:35:00+00:00

Bengal:पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में उतरे रवि किशन..सीटों की लड़ाई नहीं, बल्कि “परिवर्तन” का आंदोलन #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:46:15+00:00

गृह मंत्री Amit Shah की Press Conference | Kolkata | West Bengal | BJP | TMC |Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:41:00+00:00

Samrat Choudhary के CM बनते ही जब Tejashwi Yadav से हुआ आमना-सामना ! Hindi News| Bihar Floor Test #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:31:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers