Responsive Scrollable Menu

Vijay Verma: तमन्ना से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल संग दिखे विजय वर्मा, शाहरुख खान से है खास कनेक्शन!

Vijay Verma Girlfriend: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा (Vijay Varma) एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) से ब्रेकअप के बाद अब उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया, जिसकी नाम आलिया कुरैशी (Aaliyah Qureishi) है।

रेस्टोरेंट के बाहर साथ दिखे

हाल ही में विजय वर्मा को मुंबई में आलिया कुरैशी के साथ एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। जैसे ही दोनों बाहर आए, उन्होंने मीडिया को देखकर दूरी बना ली, लेकिन तब तक उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो चुकी थी।

सोशल मीडिया वीडियो वायरल

तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई। कई यूजर्स सवाल करने लगे कि क्या आलिया कुरैशी, विजय वर्मा की नई गर्लफ्रेंड हैं। कुछ फैंस ने तो उन्हें बधाई देना भी शुरू कर दिया।

तमन्ना संग रहा था रिश्ता

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च 2025 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। हालांकि, ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं आई।

कौन हैं आलिया कुरैशी?

आलिया कुरैशी एक एक्ट्रेस, सिंगर और सॉन्गराइटर हैं। आलिया कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने 'Jawan' में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ भी काम किया है। फिल्म में उन्होंने उनके गैंग की मेंबर ‘जानवी’ का किरदार निभाया था।

आलिया कुरैशी 'Bandish Bandits' जैसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘नादानियां’ में भी नजर आ चुकी हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स में काम कर रही हैं।

‘मटका किंग’ में दिख रहे विजय

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा इन दिनों वेब सीरीज ‘मटका किंग’ में नजर आ रहे हैं। यह 1960 के दशक की मुंबई पर आधारित एक क्राइम ड्रामा है, जिसमें कई जाने-माने कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं।

यह भी पढ़े- ‘वो मेरे साथ सोती…’ पाक एक्ट्रेस ने Alia संग बिताए पलों को किया याद; महेश भट्ट पर कही दी बड़ी बात!

Continue reading on the app

Michael Jackson Biopic: भारत में कब रिलीज होगी पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक? जानिए पूरी डिटेल

Michael Jackson Biopic Release: दुनियाभर में ‘किंग ऑफ पॉप’ के नाम से मशहूर माइलक जैक्सन की जिंदगी पर बायोपिक बनी है जिसका नाम माइकल है। ये मच अवेटेड फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

इस फिल्म में जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जो खुद पॉप स्टार माइकल के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जाफर पॉप स्टार माइकल के भतीजे हैं। इस फिल्म को देखने के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार में हैं। भारतीय फैंस में भी इसका क्रेज जबरदस्त है। तो आइए जानते हैं ये फिल्म कब रिलीज होगी और इंडिया में इसे कब देखा जा सकेगा।

भारत में कब रिलीज होगी फिल्म?
भारत में माइकल जैक्सन के फैंस इस बायोपिक को 24 अप्रैल से देशभर के सिनेमाघरों में देख सकेंगे। फिल्म इसी दिन दुनियाभर में रिलीज हो रही है। खास बात यह है कि भारत में इसकी एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

फिल्म को 2D, IMAX 2D, 4DX, MX4D, ICE, स्क्रीनएक्स और डॉल्बी सिनेमा जैसे कई फॉर्मेट्स में रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों को अलग-अलग सिनेमाई अनुभव मिल सके।

Michael Jackson Biopic

रिलीज से पहले मिला इंटरनेशनल प्रीमियर
फिल्म का प्रीमियर 10 अप्रैल को जर्मनी के बर्लिन में आयोजित किया गया था। वहीं से सामने आए शुरुआती रिव्यू के आधार पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है, हालांकि शुरुआती रिव्यू मिले-जुले रहे हैं। कुछ दर्शकों ने फिल्म की प्रामाणिकता और प्रस्तुति की तारीफ की है, तो वहीं कई क्रिटिक्स अभी भी इसे लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर नहीं आ रहे।

क्या है फिल्म की कहानी?
यह बायोपिक माइकल जैक्सन की जिंदगी और उनके करियर की गहराई से पड़ताल करती है। कहानी उनके बचपन से शुरू होती है, जब वह 'जैक्सन फाइव ग्रुप' के लीड सिंगर के रूप में पहचाने गए। इसके बाद फिल्म उनके उस सफर को दिखाती है, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर खुद को दुनिया के सबसे बड़े एंटरटेनर के रूप में स्थापित किया।

फिल्म में उनके मंच के बाहर के जीवन, संघर्षों और शुरुआती सोलो करियर के यादगार परफॉर्मेंस को भी करीब से दिखाया गया है।

इस बायोपिक की वॉट टाइमिंग 2 घंटे 10 मिनट है। वहीं, शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को रॉट्टन टोमैटोड़ पर करीब 34 प्रतिशत रेटिंग मिली है, जो इसे लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया को दर्शाती है। पहले ही फिल्म को असंतुष्ट रेटिंग मिलने से विवाद खड़ा हो गया है।

Continue reading on the app

  Sports

Doping test: 69 इंटरनेशनल मैच खेल चुके दिग्गज पर लगा 2 साल का बैन, कोकीन टेस्ट में पाया गया पॉजिटिव

न्यूज़ीलैंड के पूर्व तेज-मध्यम गेंदबाज डग ब्रेसवेल पर काउंटी क्रिकेट खेलने से दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट नियामक ने उन्हें कोकीन का इस्तेमाल करने के मामले में दोषी पाया। यह दूसरी बार है जब ब्रेसवेल प्रतिबंधित पदार्थ जांच में फंसे। इस फैसले के बाद वह नवंबर 2027 तक किसी भी अधिकृत क्रिकेट गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

यह मामला सितंबर में खेले गए काउंटी मुकाबले से जुड़ा है। 25 सितंबर को चेल्म्सफोर्ड में एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब और समरसेट के बीच डिवीजन एक मैच खेला गया था। इसी मुकाबले के दौरान ब्रेसवेल का नमूना लिया गया था।

लंदन की विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी से मान्यता प्राप्त लैब में जांच के बाद नमूने में कोकीन और उसके मेटाबोलाइट बेंजोयलेक्गोनिन की मौजूदगी पाई गई। ये दोनों पदार्थ टूर्नामेंट के दौरान प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेसवेल के पास इस पदार्थ के इस्तेमाल के लिए किसी तरह की चिकित्सीय मंजूरी नहीं थी। बाद में उन्होंने माना कि 24 सितंबर की शाम से लेकर 25 सितंबर की सुबह तक उन्होंने कोकीन का सेवन किया था। यानी मैच शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने प्रतिबंधित पदार्थ लिया था।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उनके खिलाफ डोपिंग नियमों के अनुच्छेद 2.1 और 2.2 के तहत कार्रवाई की। इसमें शरीर में प्रतिबंधित पदार्थ पाए जाने और उसके उपयोग दोनों को उल्लंघन माना गया। क्रिकेट नियामक ने माना कि यह सेवन खेल प्रदर्शन बढ़ाने के उद्देश्य से नहीं था, बल्कि नशे की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर नियमों के तहत उन्हें दो साल का प्रतिबंध दिया गया।

ब्रेसवेल ने इस सजा को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद मामले की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। उनका निलंबन 24 नवंबर से प्रभावी माना गया है, जिस दिन उन पर अस्थायी रोक लगाई गई थी। यह प्रतिबंध 23 नवंबर 2027 तक चलेगा। जांच अवधि के दौरान 25 सितंबर से 24 नवंबर के बीच उनके सभी परिणाम रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

डग ब्रेसवेल ने 2011 से 2023 के बीच न्यूज़ीलैंड के लिए 69 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उन्होंने दिसंबर में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी। बावजूद इसके यह प्रतिबंध लागू रहेगा और वह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड या विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी के अधीन किसी भी क्रिकेट गतिविधि से दूर रहेंगे। यह मामला क्रिकेट जगत के लिए एक बड़ा संदेश है कि संन्यास के बाद भी नियम उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रह सकती है।

Fri, 24 Apr 2026 18:27:25 +0530

  Videos
See all

Amit Shah In West Bengal: 'नवभारत' के कैमरे पर अमित शाह ने बंगाल चुनाव में जीत का किया दावा #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:42:23+00:00

AAJTAK 2 | WEST BENGAL ELECTION | TMC-BJP में कांटे की टक्कर, किसकी है हवा? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:38:35+00:00

New Zealand की राजदूत ने की CM Yogi Adityanath से मुलाक़ात #upnews #yogiadityanath #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:41:44+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: Nitin Nabin से मिलकर BJP में शामिल हुए Raghav Chadha | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:36:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers