Responsive Scrollable Menu

रामायण पर दिया विवाद बयान, Prakash Raj के खिलाफ बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत

Prakash Raj Ramayana Controversy: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर प्रकाश राज एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. जी हां, अपने बेबाक और राजनीतिक विचारों के लिए जाने जाने वाले प्रकाश राज अक्सर सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं, जिसके कारण वो कई बार आलोचना और विरोध का सामना भी करते हैं. वहीं हाल के दिनों में वो अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जीवन और बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच उनके खिलाफ बीजेपी नेता ने शिकायत दर्ज कराई है. 

मां के निधन के बाद भी हुए ट्रोल

कुछ समय पहले ही प्रकाश राज की मां स्वर्णलता का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. इस दुखद घटना के बाद भी सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. हालांकि, इस मुश्किल समय में भी अभिनेता अपने विचारों को लेकर मुखर बने रहे.

रामायण पर बयान से शुरू हुआ विवाद

वहीं ताजा विवाद की जड़ एक कार्यक्रम में दिया गया उनका बयान है. ये मामला केरल लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान हुई एक चर्चा से जुड़ा है, जहां प्रकाश राज ने रामायण से संबंधित एक अलग और सरकास्टिक कथा साझा की. एक्टर ने बताया कि ये कहानी उन्होंने बच्चों की एक थिएटर वर्कशॉप में देखी थी. इस कहानी में शूर्पणखा राम और लक्ष्मण से फलों के बारे में सवाल करती है. 

कथा के अनुसार, रावण उन्हें भूखा देखकर फल खाने की अनुमति देता है. आगे इस कहानी में ह्यूमर का टच जोड़ते हुए कहा गया कि राम फल का भुगतान करना चाहते हैं, लेकिन उनसे अधिक कीमत (GST सहित) मांगी जाती है. पैसे न होने पर रावण उन्हें बीज बोकर पेड़ उगाने की सलाह देता है. प्रकाश राज के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया.

बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत

इस बयान पर आपत्ति जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता भानु प्रकाश ने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रकाश राज ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है और रामायण की छवि को नुकसान पहुंचाया है. भानु प्रकाश ने अधिकारियों से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि न केवल प्रकाश राज, बल्कि ऐसे बयानों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए.

पहले भी विवादों में रह चुके हैं

यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज किसी बयान को लेकर विवादों में आए हों. वो पहले भी राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय रखने के कारण आलोचना झेल चुके हैं. कई बार उनके बयान सोशल मीडिया पर बहस और विरोध का कारण बने हैं.

सोशल मीडिया पर तेज हुई बहस

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे धार्मिक आस्थाओं के अपमान के रूप में देख रहे हैं. फिलहाल, यह मामला लगातार तूल पकड़ रहा है और देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस पर क्या कार्रवाई होती है और प्रकाश राज की ओर से इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.

ये भी पढ़ें: 'जीनत अमान अच्छी एक्ट्रेस नहीं...', Mumtaz ने दिया बड़ा बयान, संजीव कुमार को लेकर बोलीं- 'वो स्टार नहीं थे'

Continue reading on the app

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर अनिश्चितता जारी, कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। इसकी वजह अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता बने रहना और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज पर आवाजाही बंद रहना है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का दाम 0.82 प्रतिशत बढ़कर 99.29 डॉलर प्रति बैरल और डबल्यूटीआई क्रूड का दाम 1.15 प्रतिशत बढ़कर 90.71 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।

इससे पहले के सत्र में कच्चे तेल की कीमत में 3 प्रतिशत के आसपास की बढ़ोतरी देखी गई थी।

हालांकि, सुबह 11:21 पर भारत में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर क्रूड ऑयल का फ्यूचर्स 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,314 रुपए पर था।

ट्रंप द्वारा ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने की घोषणा के बाद बाजार का रुख सतर्क बना रहा, क्योंकि नौसैनिक नाकाबंदी जारी है और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से आवाजाही बंद है।

वहीं एक सोशल मीडिया पोस्ट में, ट्रंप ने दावा किया कि ईरान आर्थिक रूप से ढह रहा है और प्रतिदिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान उठा रहा है, साथ ही उन्होंने कहा कि तेहरान स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को फिर से खोलने के लिए उत्सुक है।

रिपोर्टों के अनुसार,स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से होकर गुजरने वाली शिपिंग गतिविधियां काफी हद तक बंद हैं, और पिछले 24 घंटों में जहाजों की आवाजाही बहुत कम दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई और बैंकॉक हरे निशान में थे, जबकि हांगकांग और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए थे।

वहीं, भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। सुबह 11:21 पर सेंसेक्स 521 अंक या 0.66 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,748 और निफ्टी 128 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,448 पर था।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पुलिसवाले का बेटा, जो फुटबॉल खेलकर बना करोड़पति, अब क्रिकेट में लगाया पैसा, इस टीम में खरीदी हिस्सेदारी

Jude Bellingham: 16 साल की उम्र थी जब जूड बेलिंघम ने इंग्लैंड की सीनियर फुटबॉल टीम में डेब्यू कर इतिहास रचा था. अब उस खेल से कमाए पैसों से उन्होंने क्रिकेट लीग की टीम में हिस्सेदारी खरीदी है. Wed, 22 Apr 2026 12:54:16 +0530

  Videos
See all

Raebareli में चोरी की घटना CCTV में कैद! | Theft | Shorts | UP News | CCTV Footage | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T07:35:08+00:00

1 पटरी, 2 ट्रेनें चौंकाने वाला है नजारा! | Indian Railways | Mumbai | Shorts | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T07:23:40+00:00

Varanasi Cylinder Blast Video: वाराणसी में भयानक लाइव सिलेंडर ब्लास्ट, धमाके से दहला इलाका #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T07:27:56+00:00

Gold Silver Latest Price: 1 बजते ही धड़ाम हुआ सोना-चांदी, जानिए आज के नए रेट| Gold Silver Rate | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T07:30:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers