Responsive Scrollable Menu

MI vs CSK: क्या Wankhede में होगी MS Dhoni और Rohit Sharma की वापसी? निगाहें दिग्गजों पर

 अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम गुरुवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आमने-सामने होंगी तो वे अपने पूर्व कप्तानों रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की संभावित वापसी पर नजर रखकर अपने खेल में निरंतरता बनाए रखने की कोशिश करेंगी। रोहित (हैमस्ट्रिंग) और धोनी (पिंडली में खिंचाव) वापसी की राह पर हैं, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या इनमें से कोई भी इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए वानखेड़े स्टेडियम में मैदान पर उतरेगा।

रोहित ने मंगलवार को वैकल्पिक अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया लेकिन वर्तमान टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं खेलने वाले धोनी ने जमकर अभ्यास किया। इससे उनकी इंपैक्ट प्लेयर के रूप में वापसी की संभावना बन गई है। इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की वापसी इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि अब तक पांच-पांच खिताब जीतने वाली यह दोनों टीम कई समस्याओं से जूझ रही हैं।

सीएसके ने प्रत्येक टीम की तरह टूर्नामेंट की शुरुआत फॉर्म और सही संयोजन की तलाश में की लेकिन जैसे ही वे लय में आने लगे, उसके युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए जो सीएसके के लिए बड़ा झटका है। इससे सीएसके को बल्लेबाजी में नए सिरे से रणनीति बनानी पड़ रही है। गुजरात के विकेटकीपर-बल्लेबाज उर्विल पटेल को म्हात्रे की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार के बाद सीएसके अपने सभी बल्लेबाजों से अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करेगी। पिछले मैच में उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। सरफराज खान ने अब तक 147 रन बनाए हैं लेकिन वह अभी तक अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए हैं, विशेषकर तब जबकि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सिर्फ 82 रन बनाकर निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

इसी तरह संजू सैमसन (192 रन) पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा। उन्होंने इसी मैदान पर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था। सीएसके लगातार दो मैचों में हार के सिलसिले को तोड़ने के लिए बेताब होगा। वह मुंबई के खिलाफ हाल के अपनी रिकॉर्ड से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा। उसने इन दोनों टीम के बीच पिछले पांच मुकाबलों में से चार में जीत हासिल की है।

दोनों टीम के अभी चार-चार अंक हैं। मुंबई बेहतर नेट रन रेट के कारण सीएसके से आगे है। अहमदाबाद में तिलक वर्मा के शानदार प्रदर्शन ने मुंबई इंडियंस को लगातार चार मैचों की हार का सिलसिला तोड़ने में मदद की, लेकिन उसके लिए अब भी राह आसान नहीं है। मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और इस फ्रेंचाइजी टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या के फॉर्म को लेकर बनी हुई है। सूर्यकुमार अभी तक केवल एक अर्धशतक ही बना पाए हैं जबकि हार्दिक जरूरत पड़ने पर पारी को संभालने या आखिर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हैं। टीम ने नमन धीर पर भरोसा जताया है और वह अब तक इस पर खरे उतरे हैं।

जसप्रीत बुमराह आखिरकार पिछले मैच में विकेट लेने में सफल रहे जबकि अश्वनी कुमार के चार विकेट ने टीम की चिंताओं को कम किया क्योंकि ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और हार्दिक में से कोई भी शुरू में लगातार सफलता नहीं दिला पाए थे। मुंबई इंडियंस के इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स टीम में शामिल हो गए हैं और उनकी वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी।

टीम इस प्रकार हैं-

 मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, दानिश मालेवार, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, एएम गजनफर, कृष भगत, मयंक मारकंडे, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

Continue reading on the app

'रामायण' में Ranbir Kapoor का लुक देख गदगद हुए Anurag Basu, बोले- 'इस किरदार के लिए बहुत हिम्मत चाहिए'

निर्देशक नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण' इन दिनों भारतीय सिनेमा ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर के लुक को लेकर अब उनके पुराने सहयोगी और दिग्गज निर्देशक अनुराग बसु ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। और उनके अभिनय की तारीफ़ की। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​की 'रामायण' सिनेमा जगत में चर्चा का एक अहम विषय बन गई है, खासकर इसके बड़े पैमाने और विज़न की वजह से।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | 'भूत बंगला' में लक्ष्मी की बारिश! इमरान हाशमी की 'अवारापन 2' ने सनी देओल की 'लाहौर 1947' को दी चुनौती

 

'Variety' के साथ एक इंटरव्यू में, बसु - जिन्होंने पहले कपूर के साथ 'बर्फी!' और 'जग्गा जासूस' जैसी फ़िल्मों में काम किया है - ने कहा कि एक्टर ने "इस लुक को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया है।" बसु ने टिप्पणी की कि जब रणबीर पहली बार इस प्रोजेक्ट से जुड़े थे, तो उनका लुक उनकी उम्मीदों के मुताबिक ही था। उन्होंने भगवान राम जैसे किरदार को निभाने की चुनौती पर ज़ोर दिया और इसे एक मुश्किल भूमिका बताया, जिसके लिए पक्के इरादे की ज़रूरत होती है। उन्होंने कहा, "यह बहुत मुश्किल था, और उस किरदार में ढलने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए।"

बसु ने आगे कहा कि रणबीर का यह किरदार निभाना एक साहसी कदम था, क्योंकि उन्होंने इस बात पर रोशनी डाली कि इंडस्ट्री में एक्टर्स को अक्सर एक ही तरह के किरदारों में बांध दिया जाता है। बसु के अनुसार, ऐसा किरदार चुनना आत्मविश्वास और जोखिम उठाने की इच्छा, दोनों को दिखाता है। उन्होंने आगे कहा कि अब तक उन्होंने जो देखा है, उसके आधार पर एक्टर ने बहुत ही भरोसेमंद तरीके से अभिनय किया है और उन्होंने फ़िल्म देखने में भी दिलचस्पी दिखाई है।

इस फ़िल्म ने CinemaCon 2026 में मिली प्रतिक्रियाओं के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ध्यान खींचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लास वेगास में CinemaCon में नौ मिनट का एक फुटेज दिखाया गया था, जिसे चुनिंदा दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Akshay Kumar की नई पारी? Sandeep Reddy Vanga और Aditya Dhar के साथ काम करने की जताई इच्छा, बोले- ताकतवर है एनिमल का गुस्सा


नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित, 'रामायण' कथित तौर पर लगभग 4,000 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई जा रही है। इस फ़िल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नज़र आएंगे। दो हिस्सों में बनने वाली इस फ़िल्म को दिवाली 2026 और दिवाली 2027 में रिलीज़ करने की योजना है।

Continue reading on the app

  Sports

Dc vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आसान नहीं होगा पंजाब किंग्स से सामना

दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर चल रही पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से 47 रन से हार का सामना करने वाली दिल्ली के लिए वापसी की राह काफी चुनौतीपूर्ण होगी। इसके लिए उसके ज्यादातर खिलाड़ियों को एक साथ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ दिल्ली फिलहाल अंकतालिका के छठे स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स छह मुकाबलों में 11 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। उनका एकमात्र अंक तब गया था जब कोलकाता में मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या उसकी बल्लेबाजी में अस्थिरता रही है। केएल राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने कुछ पारियों में योगदान दिया है, लेकिन पूरी टीम एक साथ प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में असफल रहे हैं, जिससे मध्यक्रम पर दबाव बढ़ गया है। कप्तान अक्षर पटेल से भी उम्मीद की जा रही है कि वह बल्ले और रणनीति दोनों में अधिक जिम्मेदारी निभाएं।

पिछले मैच में उनके कुछ निर्णयों पर भी सवाल उठे हैं, खासकर गेंदबाजी बदलावों को लेकर। विस्फोटक अभिषेक शर्मा के खिलाफ उन्होंने कामचलाऊ गेंदबाज नितीश राणा को लगातार इस्तेमाल किया, जो असरदार साबित नहीं हुआ। दिल्ली का क्षेत्ररक्षण भी चिंता का विषय रहा है। टीम ने कुछ मैचों में स्टंपिंग के मौके गंवाए, रन-आउट में गलतियां कीं और आसान कैच छोड़े, जिसका उसे काफी नुकसान हुआ है।

बल्लेबाजों की तुलना में गेंदबाजी इकाई अपेक्षाकृत बेहतर रही है, लेकिन शानदार लय में चल रहे पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए उसमें अधिक आक्रामकता की जरूरत है। पंजाब किंग्स की टीम इस समय पूरी लय में नजर आ रही है। उन्होंने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस सत्र का सबसे बड़ा स्कोर, सात विकेट पर 254 रन, बनाया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 211 रन बनाकर शानदार फॉर्म दिखाया है और तेज शुरुआत दी है।

कप्तान श्रेयस अय्यर भी 208 रन के साथ बेहतरीन लय में हैं। इसके अलावा प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने भी क्रमशः 211 और 223 रन बनाकर टीम की बल्लेबाजी को गहराई और आक्रामकता दी है। प्रियांश अपने घरेलू मैदान में एक और दमदार पारी खेलना चाहेंगे। गेंदबाजी में भी पंजाब संतुलित नजर आई है, जहां अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्को यानसन, विजयकुमार वैशाक और जेवियर बार्टलेट ने लगातार योगदान दिया है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पंजाब किंग्स इस मुकाबले में स्पष्ट रूप से प्रबल दावेदार हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को अपनी उम्मीदें बनाए रखने के लिए कोई भी गलती करने से बचना होगा।

 दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी साव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, नीतीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगिसानी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), विष्णु विनोद (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, कूपर कोनोली, मार्को यानसन, मुशीर खान, मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विशाल निशाद, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर।

Fri, 24 Apr 2026 14:43:16 +0530

  Videos
See all

Samrat Choudhary के CM बनते ही जब Tejashwi Yadav से हुआ आमना-सामना ! Hindi News| Bihar Floor Test #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:31:05+00:00

Bengal:पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में उतरे रवि किशन..सीटों की लड़ाई नहीं, बल्कि “परिवर्तन” का आंदोलन #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:46:15+00:00

LIVE: Amit Shah ने North 24 Parganas के Hingalganj में जनसभा आयोजित की Parganas | Humayun Kabir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:37:10+00:00

गृह मंत्री Amit Shah की Press Conference | Kolkata | West Bengal | BJP | TMC |Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T09:41:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers