Responsive Scrollable Menu

ईरान पर आर्थिक दबाव तेज, हर दिन 50 करोड़ डॉलर का नुकसान : ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की हालिया संघर्ष का अर्थव्यवस्था पर गंभीर दबाव पड़ रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक छोटे से पोस्ट के जरिए अपने अंदाज में ईरान की बदहाली बयां की।

उन्होंने कहा कि ईरान “कैश के लिए तरस रहा है” और हर दिन करीब 50 करोड़ डॉलर का नुकसान झेल रहा है, जिससे वह तुरंत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाना चाहता है। वहां के नौसैनिक और पुलिस को वेतन नहीं मिल रहा है और वो सब दुखी हैं।

ट्रंप के अनुसार, अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी ने ईरान की तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार को बुरी तरह प्रभावित किया है।

होर्मुज, जहां से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल का परिवहन होता है, इस पूरे संकट का केंद्र बन गया है।

दरअसल, ईरान की अर्थव्यवस्था इस जलमार्ग और तेल निर्यात पर अत्यधिक निर्भर है। एक अनुमान के मुताबिक, नाकेबंदी के कारण ईरान को रोजाना लगभग 43.5 करोड़ डॉलर का नुकसान हो सकता है, जो तेल निर्यात और व्यापार रुकने से जुड़ा है।

हालात को और गंभीर बनाते हुए रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ईरान का 90 प्रतिशत से अधिक समुद्री व्यापार इसी मार्ग से गुजरता है। ऐसे में लंबे समय तक नाकेबंदी रहने पर आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप हो सकती हैं, जिससे मुद्रा पर दबाव, महंगाई और बैंकिंग संकट जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

इस बीच, क्षेत्र में समुद्री गतिविधियां भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहां पहले रोजाना 100 से अधिक जहाज इस मार्ग से गुजरते थे, वहीं अब यह संख्या बेहद सीमित रह गई है। कई टैंकर और जहाज खाड़ी क्षेत्र में फंसे हुए हैं, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।

ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह आर्थिक दबाव ईरान को बातचीत की मेज पर लाने के लिए बनाया गया है। हालांकि, तेहरान ने इस रणनीति को “आर्थिक युद्ध” बताया है और चेतावनी दी है कि यदि नाकेबंदी जारी रही तो वह इसका जवाब दे सकता है।

स्थिति सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) पहले ही चेतावनी दे चुका है कि इस संघर्ष और ऊर्जा आपूर्ति में बाधा के कारण वैश्विक आर्थिक वृद्धि प्रभावित हो सकती है और महंगाई बढ़ सकती है।

एटलांटिक काउंसिल ऑफ युनाइटेड स्टेट्स के अनुसार, अगर हॉर्मुज लंबे समय तक बाधित रहता है, तो न केवल ईरान बल्कि पूरी दुनिया को ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ सकता है। तेल की कीमतों में तेजी, आपूर्ति में कमी और व्यापार मार्गों में बाधा वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

विराट कोहली की 'लाइक कॉन्ट्रोवर्सी' में कूदी एक्स गर्लफ्रेंड, कहा- '12 साल हो चुके हैं और...'

Virat Kohli Ex Girlfriend Izabelle Leite: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली अपने खेल को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से विराट सोशल मीडिया पर छाए है. खासतौर पर इंस्टाग्राम लाइक्स को लेकर क्रिकेटर सुर्खियों में हैं. पहले अवनीत कौर और फिर जर्मन व्लॉगर की पोस्ट लाइक करने पर लोगों ने मीम्स बनाए और चुटकी ली. अब इस मामले में विराट की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस इजाबेल लीट भी कूद पड़ी है. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा-

फोटोज लाइक कर फंसे विराट

दरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli) के इंस्टाग्राम लाइक का किस्सा चर्चा में बना हुआ है. अवनीत कौर और फिर जर्मन इंफ्लुएंसर लिजलैज की इंस्टा पोस्ट लाइक करने के बाद विराट को ट्रोल किया जा रहा है. अब हाल ही में एकत इंस्टाग्राम पेज ने कोलाज पोस्ट किया गया. जिसमें विराट की एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल लीट (Izabelle Leite), पत्नी अनुष्का शर्मा,  इंफ्लुएंसर लिजलैज और एक्ट्रेस अवनीत कौर दिखीं. फोटो के कैप्शन में लिखा गया- 'विराट कोहली को लेकर इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि महिलाओं के मामले में उनका टेस्ट एकदम एलीट है.'

पोस्ट पर इजाबेल लीट ने किया रिएक्ट

इसी कोलाज पोस्ट पर विराट कोहली की एक्स गर्लफ्रेंड इजाबेल लीट ने कमेंट किया और अपनी रिएक्शन देते हुए लिखा- 'इस बात को 12 साल हो चुके हैं और अब भी ये सिलसिला जारी है. लोग आखिर इस बात को भुलाकर आगे क्यों नहीं बढ़ पाते.' वहीं, इजाबेल के कमेंट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  बता दें कि जब विराट कोहली ने अवनीत कौर की फोटो लाइक की तो उन्होंने सफाई देते हुए इसे एल्गोरिदम बताया था. वहीं, इंफ्लुएंसर लिजलैज का पोस्ट लाइक करने के बाद उसे अनलाइक कर दिया था.

Izabelle Leite Comment Photograph: (Izabelle Leite)

ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla Box Office Collection: 'भूत बंगला' के आड़े नहीं आ रही 'धुरंधर 2', 5वें दिन भी करोड़ों छाप रही फिल्म

इजाबेल और विराट ने कब किया था डेट?

इजाबेल और विराट कोहली की डेटिंग की बात करे तो मीडिया रिपोर्ट्स के मताबिक, दोनों ने साल 2012 से 2014 तक एक दूसरे को डेट किया था.  तब विराट की जिंदगी में अनुष्का नहीं आई थीं. इजाबेल की बात करें तो वो ब्राजीलियन मॉर्डल और एक्टर हैं. वो बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्हें सिक्सटीन, पुरानी जींस और 'नरेन्द्र' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है. उन्होंने साउथ मूवीज में भी काम किया है. हालांकि इन फिल्मों के बाद वो एक्टिंग में नजर नहीं आई. उन्हें आखिरी बार 2020 में आई फिल्म वर्ल्ड फेमस लवर में देखा गया था.

विराट और इजाबेल की पर्सनल लाइफ

इजाबेल लीट की पर्सनल लाइफ की बात करे तो वो मैरीड है. हालांकि उनके पति से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं, उनकी दो बेटियां भी हैं और वो खुशहाल जिंदगी बिता रही है. दूसरी ओर विराट कोहली ने भी 2017 में अनुष्का शर्मा से शादी की थी और दोनों के दो बच्चे, एक बेटी और एक बेटा है. विराट अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं. उन्होंने आज तक पब्लिकली अपने बच्चों का चेहरा भी रिवील नहीं किया है. 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: पाकिस्तान में आलिया भट्ट की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़, 'धुरंधर 2' का अब तक का कलेक्शन

Continue reading on the app

  Sports

ससुर का बर्थडे...घर के बाहर जुटे फैंस, सेलिब्रेशन को बालकनी में खड़े होकर देखती रहीं बहू सानिया

Saaniya Chandhok standing balcony watching birthday celebration: सचिन तेंदुलकर ने अपना 53वां जन्मदिन मुंबई स्थित आवास पर सादगी और प्रेम के साथ मनाया. मां, पत्नी अंजलि और बहू सानिया चंडोक की मौजूदगी ने इस पल को खास बनाया. जहां घर के बाहर हजारों फैंस का सैलाब अपने 'क्रिकेट के भगवान' की एक झलक पाने को बेताब था, वहीं बहू सानिया बालकनी से इस अद्भुत नजारे की गवाह बनीं. आईपीएल में व्यस्त होने के कारण बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस जश्न का हिस्सा नहीं बन पाए, फिर भी परिवार की खुशियों में कोई कमी नहीं रही. Fri, 24 Apr 2026 19:07:23 +0530

  Videos
See all

Raghav Chadha Big Statement on Kejriwal LIVE: राघव ने किया ऐलान..! | BJP Vs AAP | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:16:03+00:00

Chakra View | Sumit Awasthi: BJP ने पंजाब जीतने का प्लान बना लिया? | Arvind Kejriwal | Raghav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:15:06+00:00

बच्चे के पीछे दौड़ा शेर, गांव में मची चीख पुकार | #junagadh #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:11:57+00:00

चोरी का ये वीडियो देख आप भी सिर पकड़ लेंगे | #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T14:09:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers