Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 में आज LSG बनाम RR का मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजर, इस सीजन लगा चुके हैं 20 सिक्स

IPL 2026 में आज बड़ा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। दरअसल यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वहीं इस सीजन में दोनों टीमें अहम अंक हासिल करने के लिए मैदान में उतरेंगी। खास बात यह है कि राजस्थान के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी इस मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं।

दरअसल अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिनमें राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने 4 मैच जीते हैं जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक ही मैच खेला गया था जिसमें लखनऊ ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में आज का मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है क्योंकि पॉइंट्स टेबल में स्थिति मजबूत करने के लिए जीत जरूरी है।

वैभव सूर्यवंशी का सिक्स रिकॉर्ड बना चर्चा का विषय

वहीं इस मैच में सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। दरअसल सिर्फ 15 साल की उम्र में वह इस सीजन के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने अब तक 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 236 से ज्यादा रहा है, जो टी20 क्रिकेट में बेहद शानदार माना जाता है। वहीं वैभव इस सीजन में अब तक 20 सिक्स लगा चुके हैं और वह सबसे ज्यादा सिक्स लगाने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

दरअसल इस समय पहले स्थान पर रजत पाटीदार हैं जिन्होंने 22 सिक्स लगाए हैं। अगर वैभव आज के मैच में तीन और सिक्स लगा देते हैं तो वह इस सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट पर डालें नजर

दरअसल लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच को आमतौर पर संतुलित मानी जाती है। यहां स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है लेकिन हाल के मैचों में बल्लेबाजों ने भी अच्छे रन बनाए हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है जिससे साफ है कि टीमों को जीत के लिए संतुलित प्रदर्शन करना होगा।

वहीं लखनऊ की बात करें तो टीम के लिए एडन मारक्रम ने इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 162 रन बनाकर मिडिल ऑर्डर को संभालने का काम किया है। गेंदबाजी में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 मैचों में 12 विकेट लिए हैं और टीम के लिए अहम साबित हुए हैं। वहीं राजस्थान की टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा कप्तान रियान पराग, यशस्वी जायसवाल और शिमरोन हेटमायर जैसे बल्लेबाज मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और जोफ्रा आर्चर जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, एम सिद्धार्थ, मोहनिस खान, और हिम्मत सिंह।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा और यश पुंजा।

Continue reading on the app

पत्‍नी ने नाबाल‍िग प्रेमी से पत‍ि की कराई हत्‍या, सल्फर की गोल‍ियां ख‍िलाकर गला घोंटा

पत्‍नी ने नाबाल‍िग प्रेमी से पत‍ि की कराई हत्‍या, सल्फर की गोल‍ियां ख‍िलाकर गला घोंटा

Continue reading on the app

  Sports

PSL में हार के बाद कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे दी गाली, पाकिस्तान सुपर लीग की हो रही फजीहत

पाकिस्तान सुपर लीग में खिलाड़ियों का गुस्सा कई बार सामने आया है। फिर चाहे शाहीन शाह अफरीदी हों  या फिर मोहम्मद रिजवान। लेकिन अब टीम के एक कोच ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुस्सा जाहिर किया है और पत्रकार के सवाल में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। 

मामला है गुरुवार को इस्लामाबाद यूनाइटेड और रावलपिंडी के बीच मैच का। इस मुकाबले में इस्लामाबाद को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार औऱ उससे भी ज्यादा टीम के प्रदर्शन को लेकर कोच ल्यूक रौंची खुश नहीं थे और उनकी नाराजगी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उतरी। 

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब रौंची पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे तब उन्होंने भाषा की सारी मर्यादा लांघ दी। रौंची एक पत्रकार के सवाल का जवाब दे रहे थे। तभी एक दूसरे पत्रकार ने अपना सवाल दाग दिया। इसे देख रौंची गुस्सा हो गए हैं और उन्होंने पास में खड़े टीम के मीडिया मैनेजर से कहा कि, वह सवाल पूछ सकते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन इंग्लिश में रौंची ने फर्क ना पड़ने के संबंध में जिन शब्दों का उपयोग किया वो अभ्रद माने जाते हैं। 

उनके इस बयान से पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अजीब सा माहौल पैदा हो गया। मीडिया मैनेजर ने फिर बात को संभाला। पत्रकार का बीच सवाल पूछना गलत हो सकता है लेकिन जवाब में मर्यादाहीन भाषा का इस्तेमाल करना भी गलत है। इसे शांति से कुछ और शब्दों के इस्तेमाल के साथ खत्म किया जा सकता था। 
Fri, 24 Apr 2026 16:59:01 +0530

  Videos
See all

Mumbai Marathi Rule Controversy: शिवसेना शिंदे गुट का MNS ने किया विरोध | Marathi Row | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:41:51+00:00

सातों नाम Punjab के साथ गद्दारी करने वाले लोग हैं - Sanjay Singh | Raghav Chadha | AAP | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:40:22+00:00

M. M. Naravane Interview: सेना से जुड़ी अपनी किताब पर जनरल नरवणे ने क्या बोल चौंकाया? Sumit Awasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:41:43+00:00

Breaking News: राघव चड्ढा ने किया AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान | Raghav Chadha | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:47:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers