Responsive Scrollable Menu

UP Home Guard Admit Card: उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, आसान स्टेप्स में कर सकते हैं डाउनलोड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड की ओर से प्रदेश में होमगार्ड जवानों के पद पर भर्ती की जा रही है। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने वाले हैं उनके लिए जरूरी खबर सामने आई है। बोर्ड की ओर से परीक्षा के एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए गए हैं।

जो उम्मीदवार 25 अप्रैल को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे आज केवल उन्हीं के प्रवेश पत्र जारी हुए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपनी हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आपको पूरी प्रक्रिया बता देते हैं

कब जारी होंगे बाकी के एडमिट कार्ड

फिलहाल बोर्ड की ओर से 25 अप्रैल की परीक्षा के एडमिट कार्ड उपलब्ध करवाए गए हैं। 26 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए 23 अप्रैल और 27 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए 24 अप्रैल को एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक उपलब्ध करवाई जाएगी।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

यूपी होमगार्ड भर्ती 41,424 पदों पर की जा रही है। इस लिखित परीक्षा के प्रदेश के 74 जिलों में आयोजित किया जाने वाला है। 25, 26 और 27 अप्रैल को दो शिफ्ट में पेपर रखे गए हैं। पहले शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। ये पेपर ऑफलाइन ओएमआर शीट पर लिया जाने वाला है।

कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही होमपेज पर आपको UP Homeguard Enrolment 2025 का विकल्प नजर आएगा।
  • इस पर क्लिक कर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉगिन करना होगा।
  • यह जानकारी डालते ही एडमिट कार्ड आपके सामने ओपन हो जाएगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं या फिर प्रिंट आउट निकालकर रख सकते हैं।

Continue reading on the app

Gold Silver Price: एक झटके में सोना 1500 और चांदी 4000 रुपये महंगी, खरीदने से पहले जाने आज के ताजा भाव

Gold Silver Price: एक झटके में सोना 1500 और चांदी 4000 रुपये महंगी, खरीदने से पहले जाने आज के ताजा भाव

Continue reading on the app

  Sports

तिलक वर्मा के काम आया रोहित का दिखाया रास्ता, शर्मा जी की स्कीम ने बनवा दिया आईपीएल में शतक

तिलक ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होने वाले मैच से पहले कहा, 'मैं खास तौर पर रोहित भाई से बात कर रहा था. उन्होंने मुझे कहा 15-20 गेंद खेलो और तुम जानते हो कि तुम क्या कर सकते हो. Wed, 22 Apr 2026 21:20:49 +0530

  Videos
See all

बारातियों को परोसी गई थूक लगी रोटी | #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:09:01+00:00

दारोगा दूल्हे की दुल्हन ने प्रेमी के साथ की शादी #shorts #basti #shortsvideo #shortsviralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:08:21+00:00

Black & White with Anjana Om Kashyap : Bengal में मतदान से पहले क्या बोले गृहमंत्री Amit Shah? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:07:11+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | नॉर्थ बंगाल तय करेगा बंगाल कौन जीतेगी ? #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T16:07:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers