Responsive Scrollable Menu

मोहन कैबिनेट बैठक आज, लिए जा सकते हैं अहम फैसले, इन प्रस्तावों को भी मिलेगी मंजूरी!

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बुधवार (22 अप्रैल 2026) को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई हैं। इस बैठक में प्रदेश के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, सिंचाई परियोजनाओं और नए प्रशासनिक भवनों के निर्माण के साथ आमजन के हित को लेकर फैसले लिए जा सकते हैं। किसानों के गेहूँ उपार्जन, ​उज्जैन सिंहस्थ 2028 तैयारी और नई तबादला नीति को लेकर भी चर्चा संभव है। इसके अलावा बैठक में महिला सशक्तिकरण और विकास पर केंद्रित “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। इसी सिलसिले में 27 अप्रैल को विधानसभा का एक विशेष सत्र भी बुलाया गया है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री द्वारा सहकारिता विभाग और द्वारका नगरी योजना से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं की विशेष समीक्षा की जाएगी।

मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

  • मेडिकल कॉलेज में तीमारदारों के लिए शेल्टर होम बनाने के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी जा सकती है । मरीज के परिजनों के लिए शेल्टर रूम बनाने की योजना है। बता दें कि वर्तमान में प्रदेश में 20 सरकारी मेडिकल कॉलेज है। वर्तमान में संचालित मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ निर्माणाधीन 9 नए कॉलेजों में भी यह सुविधा विकसित करने की तैयारी की जा रही है।
  • मंडला में मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति दी जा सकती है।
  • इंदौर से जुड़ी हुईं सिंचाई परियोजना के प्रस्ताव को भी रखा जाएगा।
  • ‘सीएम केयर योजना-2026’ को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस योजना के तहत कैंसर और हृदय रोग जैसे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बुधवार के मुख्य कार्यक्रंम

  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बैक टू बैक कई कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • सुबह 10 बजे मोहन कैबिनेट की बैठक होगी।
  • सुबह 11.30 बजे मंत्रालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक होगी।
  • दोपहर 12: 15 बजे द्वारका नगरी योजना के नियमों और प्रक्रिया का प्रस्तुतीकरण पर समीक्षा बैठक करेंगे।
  • दोपहर 2: 45 बजे भोपाल स्टेट हैंगर से इंदौर पहुंचेंगे। यहां डेली कॉलेज में प्रशिक्षण वर्ग महा अभियान में शामिल होंगे।
  • शाम 6: 25 बजे इंदौर से भोपाल वापस लौटेंगे।

Continue reading on the app

चप्पल में मोबाइल छिपाकर एग्जाम देने पहुंचा कैंडिडेट, अंडरगारमेंट्स में मिला पुराना पेपर और OMR शीट

चप्पल में मोबाइल छिपाकर एग्जाम देने पहुंचा कैंडिडेट, अंडरगारमेंट्स में मिला पुराना पेपर और OMR शीट

Continue reading on the app

  Sports

IPL के बीच क्रिकेट जगत में भूचाल, कोकीन लेने के चक्कर में स्टार क्रिकेटर पर लगा बैन

doug bracewell ban used cocaine: न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर डग ब्रेसवेल पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने काउंटी क्रिकेट से दो साल का बैन लगा दिया है. पिछले साल काउंटी मैच के दौरान उन्हें कोकीन के सेवन का दोषी पाया गया था, जिसके बाद अब बोर्ड ने एक्शन लेते हुए उन पर दो साल का बैन लगा दिया है. डग ब्रेसवेल ने 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. Fri, 24 Apr 2026 20:51:35 +0530

  Videos
See all

दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया इंस्पेक्टर पति | #amravati #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:36:25+00:00

Valsad में खौफनाक हादसा CCTV में रिकॉर्ड #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:35:59+00:00

CM Yogi Lucknow Speech: लखनऊ में तीन दिवसीय 'रश्मिरथी पर्व' का शुभारंभ, क्या बोले सीएम योगी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:35:03+00:00

Gold - Silver Price Today : शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट, जानिए कितना है दाम | Share Market #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T15:36:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers