US-Iran Conflict LIVE Updates: 'पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ बढ़ा रहे सीजफायर', राष्ट्रपति ट्रंप ने की घोषणा
US-Iran Conflict LIVE Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि पाकिस्तान की अपील पर अमेरिका, ईरान के साथ जारी युद्धविराम को आगे बढ़ा रहा है. हालांकि, कितने दिनों के लिए सीजफायर बढ़ाया जा रहा है, ये अब तक साफ नहीं हो पाया है.
पाकिस्तानी पीएम ने ट्रंप से की अपील
ट्रंप ने कहा कि ईरान में इस वक्त नेतृत्व और सरकार में एकजुटता का संकट है. ऐसे में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने उनसे अपील की है कि कुछ वक्त तक ईरान पर हमले रोक दिए जाएं, जिससे ईरान को साझा प्रस्ताव तैयार करने का वक्त मिल सके.
ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए नाकेबंदी जारी
ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान की अपील को मानते हुए उन्होंने अमेरिका की सेना को फिलहाल हमला रोकने का आदेश दे दिया है. हालांकि, सेना से कहा गया है कि वह पूरी तरह से तैयार रहें और ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए नाकेबंदी जारी रहे.
ईरान से ठोस प्रस्ताव की उम्मीद
अमेरिका राष्ट्रपति ने साफ किया कि सीजफायर तब तक जारी रहेगा, जब तक ईरान ठोस और एकजुट प्रस्ताव अपनी ओर से नहीं दे देता है और बातचीत पूरी नहीं हो जाती है. फिर चाहे उसका कोई भी नतीजा निकले.
'भारत किसी भी तरह के आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा', पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बोले PM मोदी
PM Modi: पहलगाम आतंकी हमले का आज एक साल पूरा हो गया. पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की. पीएम मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि पीड़ितों को कभी भुलाया नहीं जाएगा. उन्होंने 22 अप्रैल, 2025 के हमले को एक ऐसी त्रासदी बताया जो देश की अंतरात्मा पर आज भी बोझ बनी हुई है. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि देश किसी भी प्रकार के आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा.
पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में कहा, "पिछले साल इसी दिन पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद कर रहा हूं. उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, जो इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं." इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा, "एक राष्ट्र के रूप में, हम शोक और दृढ़ संकल्प में एकजुट हैं. भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा. आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे."
Remembering the innocent lives lost in the gruesome Pahalgam terror attack on this day last year. They will never be forgotten. My thoughts are also with the bereaved families as they cope with this loss.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026
As a nation, we stand united in grief and resolve. India will never bow to…
आज ही के दिन हुआ था बैसरन घाटी में आतंकी हमला
बता दें कि पीएम मोदी का ये बयान ऐसे समय में आया है जब पीड़ितों के परिवार अपने प्रियजनों को खोने के गम में आज भी डूबे हुए हैं. पिछले साल 22 अप्रैल को, आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. मरने वालों में ज्यादातर पर्यटक थे. जो देश के अलग-अलग राज्यों से जम्मू-कश्मीर की बैसरन घाटी घूमने के लिए पहुंचे थे. इस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.
भारत ने 7 मई को शुरू किया था ऑपरेशन सिंदूर
इस आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान परस्त आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया. इस दौरान भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बना कर तबाह कर दिया. प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट से कुछ देश पहले ही भारतीय सेना ने भी एक पोस्ट किया. जिसमें भारतीय सेना ने कहा कि भारत के खिलाफ कृत्यों के लिए जवाब सुनिश्चित है, न्याय मिलेगा. हमेशा.
इससे पहले, पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी की पूर्व संध्या पर, भारतीय सेना ने आतंकवाद के अपराधियों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि "जब मानवता की सीमाएं पार की जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है." भारतीय सेना ने एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें कहा, "जब मानवता की सीमाएं पार की जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है. न्याय मिलता है. भारत एकजुट है."
ये भी पढ़ें: 'भारत के खिलाफ कृत्यों का जवाब निश्चित है...', पहलगाम आतंकी हमले का एक साल पूरा होने पर भारतीय सेना का संदेश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















