Kedarnath Temple: करीब 180 दिन बाद फिर खुले बाबा केदार के कपाट, गैर हिंदुओं के प्रवेश पर लगा BAN
Kedarnath Temple: केदारनाथ मंदिर के कपाट आज यानी कि बुधवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. कपाट खुलते ही पूरा धाम “हर-हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के जयघोष से गूंज उठा. इस पावन अवसर पर देश-विदेश से आए हजारों भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और मंदिर परिसर में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला.
भक्तों में दिख रहा रहा है जबरदस्त उत्साह
दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े रहे. ठंडे मौसम और कठिन पहाड़ी रास्तों के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है. कई यात्री रात से ही लाइन में लगकर बाबा केदारनाथ के दर्शन का इंतजार कर रहे थे. कपाट खुलने के साथ ही मंदिर के गर्भगृह में बाबा केदार की पंचमुखी स्वयंभू शिवलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और आरती संपन्न हुई.
शरीर की सप्तधातु, जिसमें छिपा है सेहत का असली रहस्य
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। शरीर की अच्छी सेहत और सौन्दर्य केवल ऊपरी देखभाल या फिर बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट की वजह से नहीं आते हैं बल्कि इसकी जड़ें हमारे शरीर के अंदर छिपी हैं।
आयुर्वेद के अनुसार वास्तविक आभा तब आती है जब शरीर की सप्तधातु संतुलित रहती हैं। शरीर के त्रिदोष के बारे में सभी जानते हैं लेकिन त्रिदोष के साथ शरीर को संचालित करने में सप्तधातु का भी महत्वपूर्ण योगदान है।
आयुर्वेद और चरक संहिता में सप्त धातुओं की महत्ता बताई गई है। अगर बार-बार थकान महसूस होती है, मन ठीक नहीं रहता, चिड़चिड़ापन होना, चेहरे का ग्लो चला जाता है या फिर बालों का तेजी से झड़ना, यह सप्त धातुओं के असंतुलन का कारण है। चरक संहिता में कहा गया है, “धातवो हि देहधारण पोषण वृद्ध्यः, यानी धातुएं ही शरीर को धारण करती हैं, उसका पोषण करती हैं और उसे बढ़ाती हैं। अब जान लेते हैं कि सप्त धातु कौन सी हैं और किसके असंतुलन से शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है।
पहली धातु है रस धातु। यह पहली और सबसे जरूरी धातु है, जो शरीर में ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने में मदद करती है और यह भोजन के पाचन से बनती है। इसी के कारण शरीर के भीतर नमी बनी रहती है। दूसरे नंबर पर है रक्त धातु। रक्त धातु को जीवन का आधार माना गया है। यह शरीर के सभी अंगों को पोषित करती है और अंगों में लालिमा बनाए रखती है।
तीसरे नंबर पर है मांस धातु। मांस धातु शरीर में स्थिरता लाती है, जिसका संबंध शरीर की मांसपेशियों से है। यह अग्नि और पृथ्वी महाभूत से बनी होती है, जो शरीर को सही आकार में बनाए रखती है। चौथी धातु है मेद धातु। मेद धातु वसा का प्रतिनिधित्व करती है और शरीर के हॉर्मोन को संतुलित करने में मदद करती है। मांस धातु के निर्माण के बाद ही मेद धातु का निर्माण होता है। अगर शरीर में मेद धातु का असंतुलन होता है, शरीर में मोटापा, थकान, जोड़ों में दर्द और शारीरिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखते हैं।
पांचवीं धातु है अस्थि धातु। अस्थि धातु शरीर की हड्डी, नाखुन और दांतों की रक्षा करती है और शरीर को स्थिरता प्रदान करती है। छठी धातु मज्जा, स्नायु तंत्र और मस्तिष्क की रक्षक होती है। यह आंखों के भी सुरक्षा प्रदान करती है और सबसे आखिर में आती है शुक्र धातु, जो प्रजनन क्षमता से जुड़ी होती है। यह चेहरे के ओज और शक्ति को बरकरार रखती है।
--आईएएनएस
पीएस/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)







