TCS Scandal: पुलिस का दावा- जबरन धर्म परिवर्तन में शामिल थी निदा खान, अदालत ने अग्रिम जमानत देने से मना किया
TCS Scandal: महाराष्ट्र का नासिक इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है. वजह है- TCS यानी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज. कंपनी के कर्मचारियों पर जबरन धर्म परिवर्तन और यौन उत्पीड़न का आरोप है. पुलिस ने अब तक कई लोगों को मामले में गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, कंपनी की प्रोसेस एसोसिएट निदा खान अब तक फरार ही है. पुलिस का दावा है कि वह जबरन धर्मांतरण में शामिल थी. पुलिस का कहना है कि उसकी तलाश जारी है.
बता दें, निदा ने नासिक की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. उसने जमानत की अर्जी लगाते हुए कहा था कि वह दो महीने की प्रेगनेंट है, जिस वजह से उसे गिरफ्तार से राहत दी जाए. मामले में सोमवार को सुनवाई हुई. अदालत ने इस दौरान उसे 27 अप्रैल तक राहत देने से इनकार कर दिया. अदालत ने कहा कि 27 अप्रैल को अग्रिम जमानत याचिका और अंतरिम राहत याचिका दोनों पर एक साथ सुनवाई की जाएगी.
#WATCH नासिक, महाराष्ट्र | नासिक TCS केस में आरोपियों में से एक निदा खान के वकील बाबा सैय्यद ने कहा, "... अगर आप FIR देखें, तो उसमें ज़बरदस्ती धर्म बदलने का कोई ज़िक्र नहीं है... मुझे नहीं पता कि उसे मास्टरमाइंड क्यों बताया जा रहा है, जबकि उसके शामिल होने का ज़िक्र सिर्फ़ एक CR… pic.twitter.com/oHwG7AkGD0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2026
TCS से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Nashik Scandal: ‘शिवलिंग की पूजा को अश्लील कहते थे’, TCS की पीड़ित महिला का आरोप- चार साल तक उन्होंने दुष्कर्म किया
अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश पीड़िताएं मिडिल क्लास परिवार से आती हैं, जिनकी उम्र 21 से 30 साल के बीच है. वे एसोसिएट स्तर पर काम करती थीं और 20 हजार रुपये महीने में अपना पेट पालती थीं.
TCS से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- TCS Scandal: धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने वाली निदा खान प्रेगनेंट? आरोपी ने कोर्ट में किया दावा
पीड़ित इंजीनियर बोली एक साल से मेरा यौन उत्पीड़न कर रहे थे आरोपी
पीड़ित महिला इंजीनियर ने बताया कि जून 2025 से लेकर मार्च 2026 तक 5 आरोपियों ने मिलकर उसका यौन उत्पीड़न किया है और उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. उसने कहा कि आरोपियों ने हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणियां की हैं. महिला कर्मचारियों का आरोप है कि उसका टीम लीडर ट्रेनिंग के बहाने उसे गलत तरीक से छूता था. आरोपी उसकी मैरिड लाइफ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं.
TCS से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- TCS Scandal: 'निदा खान टीसीएस में HR नहीं थी', आरोपी महिला के वकील का दावा
पीड़ित का दावा- आरोपी सोशल मीडिया पर भी परेशान करते थे
पीड़िता ने दावा किया है कि आरोपी सिर्फ ऑफिस तक ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी उसे परेशान करते थे. उसने कई बार आरोपियों को ब्लॉक करने की कोशिश की लेकिन फिर भी आरोपी लगातार स्टॉक कर रहे थे, जिस वजह से उसे कानूनी मदद लेनी पड़ी.
मामले में कंपनी ने कही ये बात
मामले में TCS का कहना है कि लंबे वक्त तक किसी भी तरह के उत्पीड़नन और दबाव के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी हैं. कंपनी ने यौन उत्पीड़न के आरोप में शामिल कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है. कंपनी ने कहा कि शुरुआती जांच में हमें हमारे एथिक्स चैनलों पर किसी महिला कर्मचारी की शिकायत नहीं मिली. कंपनी ने आंतरिक जांच के लिए ओवरसाइट पैनल बनाने और बाहरी जांच एजेंसियों को शामिल करने की घोषणा की.
TCS से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- नासिक TCS के बाद नागपुर में ‘कॉरपोरेट जिहाद’ जैसा विवाद, क्या कोई बड़ी साजिश?
Aaj Ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत हो गई है और अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है. इस बीच, मौसम विभाग ने 13 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. पूर्वी राज्यों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड जैसे राज्यों में 22 से 25 अप्रैल तक तेज बारिश हो सकती है. वहीं, पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 25 से 26 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल के आखिरी दिनों में मई और जून जैसे चरम गर्मी का एहसास होगा. हीटवेव और लू की स्थिति बनी रहेगी. आईएमडी का अनुुमान है कि 22 से 24 अप्रैल तक लगातार हीटवेव जारी रेहगा. आशंका है कि इस दौरान, अधिकतम तापमान 43 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है.
21 अप्रैल 2026 के लिए मौसम की चेतावनी#HeatWave #WeatherUpdate #RainfallForecast #Thunderstorm #Lightning #NortheastIndia #CentralIndia #EastIndia #WeatherAlert #IndiaWeather@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/OsayJyIwDj
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 21, 2026
आज उत्तर प्रदेश और बिहार में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिले गर्मी की मार झेल रहे हैं. कड़क धूप और लू ने लोगों को जीना बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पूरे उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने और लू चलने की आशंका है. वहीं, बिहार में 22 से 24 अप्रैल के बीच तापमान में और अधिक वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग ने बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, वैशाली, दरभंगा और गोपालगंज जैसे अन्य जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है.
आज राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में तेज गर्मी का दौर जारी है. प्रदेश में कई जगह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 अप्रैल से राजस्थान के विभिन्न जिलों में लू चल सकती है. मौसम विभाग ने गंगानगर, भरतपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़ और झुंझुनू सहित अन्य जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है.
Weather Warning for 21st April, 2026#HeatWave #WeatherUpdate #RainfallForecast #Thunderstorm #Lightning #NortheastIndia #CentralIndia #EastIndia #WeatherAlert #IndiaWeather@moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA pic.twitter.com/mJRKQUMNJd
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 21, 2026
आज हरियाणा और पंजाब में कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा और पंजाब में अगले तीन दिनों तक लू चलने का अलर्ट है. मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ इलाकों में 22 से 24 अप्रैल के दौरान लू चल सकती है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (21.04.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) April 21, 2026
पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जारी उष्ण लहर की स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी और धीरे-धीरे पूर्वी भारत और उससे सटे मध्य भारत की ओर भी फैलने की संभावना है।
YouTube : https://t.co/Ur6Gs1e4MP
Facebook : https://t.co/a9CKfzDVWj
For more… pic.twitter.com/TJUoLxcQwD
आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम अभी शुष्क ही रहेगा. हालांकि, मैदानी इलाकों में हल्की गर्मी का असर दिख सकता है. राजधानी देहरादून में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में मौसम आने वाले दिनों में बदलता रहेगा. 22, 23 और 24 अप्रैल को यहां मौसम सामान्य रहेगा तो वहीं 25-26 अप्रैल को बारिश और बर्फबारी के साथ-साथ तेज हवाें चल सकती हैं. राजधानी शिमला का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















