Responsive Scrollable Menu

क्या बिहार की राजनीति में बनने वाला है नया समीकरण? तेज प्रताप यादव ने पटना में की प्रशांत किशोर से मुलाकात, पढ़ें खबर

बिहार की राजनीति में अचानक एक नई हलचल देखने को मिली है। दरअसल तेज प्रताप यादव ने पटना में प्रशांत किशोर से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात प्रशांत किशोर के आवास पर हुई और दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत चली है। वहीं इस मुलाकात के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब बिहार में आने वाले समय को लेकर राजनीतिक हलचल पहले से ही तेज है।

दरअसल दोनों नेताओं को अब तक अलग-अलग राजनीतिक रास्तों पर देखा जाता रहा है इसलिए उनकी यह मुलाकात कई सवाल खड़े कर रही है। सूत्रों के मुताबिक बातचीत के दौरान जनहित के मुद्दों, राज्य की राजनीति की दिशा और भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। हालांकि इस बैठक के बाद दोनों नेताओं की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया, लेकिन सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव ने इस मुलाकात का जिक्र जरूर किया है।

यह मुलाकात क्यों है इतनी अहम?

दअरसल यह मुलाकात सिर्फ एक सामान्य बैठक नहीं मानी जा रही है। बता दें कि दोनों नेताओं की विचारधारा अलग-अलग रही है इसलिए उनकी बातचीत को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं और राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं प्रशांत किशोर लंबे समय तक देश के कई बड़े चुनाव अभियानों से जुड़े रहे और अब अपने जनसुराज अभियान के जरिए बिहार में नई राजनीतिक पहल करने की कोशिश कर रहे हैं।

बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा

वहीं इस मुलाकात के बाद बिहार में नए सियासी समीकरण बनने की संभावना जताई जा रही हैं। दरअसल तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर इस बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि बातचीत के दौरान जनता की उम्मीदों और बदलते राजनीतिक माहौल पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने यह भी कहा कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी, बल्कि इसमें कई अहम मुद्दों पर विचार किया गया।

Continue reading on the app

'अगर हम रन-आउट और कैच का मौका भुनाते, तो...', SRH से करारी शिकस्त के बाद अक्षर पटेल का बड़ा बयान

'अगर हम रन-आउट और कैच का मौका भुनाते, तो...', SRH से करारी शिकस्त के बाद अक्षर पटेल का बड़ा बयान

Continue reading on the app

  Sports

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाएंगे? ना रन बना रहे हैं, ना टीम जीत रही है

हार्दिक पंड्या ने 2024 में मुंबई इंडियंस में वापसी की थी और सीधे टीम के कप्तान बन गए थे. मगर उनकी वापसी के बाद से ही टीम का प्रदर्शन लगातार खराब होता जा रहा है और इसमें खुद वो अपने प्रदर्शन से कोई हालात सुधार नहीं पा रहे. Fri, 24 Apr 2026 16:47:59 +0530

  Videos
See all

Railway Train में सामान छूट गया? ऐसे मिलेगा वापस ! #indianrailways Rail Madad App #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T12:01:38+00:00

M. M. Naravane Interview: Rahul Gandhi पर जनरल नरवणे ने ये क्या कह दिया? Sumit Awasthi | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T12:01:42+00:00

Dangal: Arvind Kejriwal की AAP में 14 साल के अंदर बहुत बड़ी फूट | Raghav Chadha | Sahil Joshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T12:03:06+00:00

पीछे से आया चोर और पर्स ले गया, महिला देखती रह गई | #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T12:02:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers