Responsive Scrollable Menu

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स या राजस्थान रॉयल्स कौन जीतेगा आज का मैच, आंकड़े देख जानें

LSG vs RR : आईपीएल 2026 का 32वां मैच आज यानी 22 अप्रैल (बुधवार) को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम खेला जाएगा. इस मैच में लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में होगी, वहीं राजस्थान की कप्तानी रियान पराग करते हुए नजर आएंगे. अब इन दोनों कप्तानों के पास इस मुकाबले में जीत दर्ज कर फिर से विजयरथ पर सवाल होने का अवसर होगा. लेकिन उससे पहले आज हम आपको इन दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं. 

आईपीएल 2026 के आज के मैच की डिटेल्स

  • मैच नंबर - 32 
  • टीमें - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  • स्थान -  इकाना स्टेडियम लखनऊ
  • समय - शाम 7:30 बजे

LSG vs RR हेड टू हेड

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो, इन दोनों टीमों के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं. इन 6 मैचों से 4 मुकाबलों में राजसथान को जीत मिली है, जबकि उसे 2 मुकाबलों में हार मिली है. अगर बात लखनऊ की करें तो, उसने 6 में से 2 मैच जीत है, वहीं 4 मुकाबलों में उसे हार मिली है. 

  • कुल  मैच - 6 
  • राजस्थान रॉयल्स ने जीते - 4
  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते - 2
  • बेनतीजा मैच - 0 

 लखनऊ सुपर जायंट्स का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे बड़ा टीम टोटल 196 है, जबकि उनका सबसे कम स्कोर 154 है. वहीं दूसरी राजस्थान रॉयल्स का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 199 का सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि सबसे कम टोटल 144 रन है. ऐसे में आज होने वाले मैच के हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है.

एक दूसरे के खिलाफ सबसे बड़ा और छोटा टोटल

LSG का सबसे बड़ा टोटल - 196 

LSG का सबसे कम स्कोर - 154 

RR का सबसे बड़ा टोटल - 199 

RR का सबसे कम स्कोर - 144 

LSG vs RR स्क्वाड

लखनऊ सुपर जाइंट्स: एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्चिन कुलकर्णी, नमन तिवारी.

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली और शुभमन गिल पर आज का दिन भारी! ऐसा हुआ तो हाथ से निकल जाएगी बाजी

Continue reading on the app

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को रौंदा, अभिषेक शर्मा और ईशान मलिंगा का चला जादू

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसे अभिषेक शर्मा के तूफान और ईशान मलिंगा की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर एसआरएच ने 47 रनों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवरों में दो विकेटखोकर 242 रन बनाए। जिसके बाद दिल्ली 20 ओवर में महज 195 रन ही बना पाई। 

अभिषेक ने अपने आईपीएल करियर का कुल दूसरा और टी20 करियर का 9वां शतक ठोका। उन्होंने 68 गेंदों पर 10 चौके और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रनों की पारी खेली। आखिर में हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। मलिंगा ने चार ओवरों में 32 रन देकर चार विकेट झटके। इ जीत ने हैदराबाद को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। उसके सात मैचों में चार जीत और तीन हार के बाद आठ अंक हो गए हैं। 

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। तीसरे ओर की पहली ही गेंद पर दिलशान मदुशंका ने पाथुम निसंका को आउट कर दिया। वह 6 गेंदों पर आठ रन ही बना पाए। राहुल ने फिर नीतीश राणा के साथ मिलकर टीम को खराब शुरुआत से उबारा। पावरप्ले में दिल्ली ने एक विकेट खोकर 59 रन बनाए। हालांकि, जिस रन रेट की जरूरत दिल्ली को थी उससे रन बन नहीं रहे थे। 

वहीं इसके बाद साकिब हसन की एक क्रॉस सीम गेंद पर राहुल, अभिषेक को कैच दे बैठे। राहुल ने 23 गेंदों पर तीन छक्के और एक चौके की मदद से 37 रनों की पारी खेली। राहुल जब आउट हुए तब दिल्ली का विकेट 107 रन था। 

वहीं क्रीज पर पैर जमा बैठे नीतिश राणा की पारी का अंत ईशान मलिंगा ने किया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 30 गेंदों पर 57 रन बनाए जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। ये विकेट 11वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा। मलिंगा ने अगली गेंद पर डेविड मिलर जैसे तूफानी बल्लेबाज को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। वह बिना खाता खोले लौटे। 
 
समीर रिजवी (41) और ट्रिस्टन स्टब्स (27) ने इसके बाद कुछ संघर्ष किया, लेकिन जरूरी रनगति के बढ़ने के कारण वे सामंजस्य नहीं बिठा सके और टीम आठ विकेट पर 195 रन ही बना सकी।  

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 RCB vs GT Live Score: चिन्नास्वामी में बेंगलुरु-गुजरात की टक्कर, थोड़ी देर में होगा टॉस

RCB vs GT Live Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. Fri, 24 Apr 2026 18:14:53 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: बंपर वोटिंग से BJP को बढ़त,क्या है वजह? #modi #westbengal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:09:01+00:00

'Raghav Chadha को AAP पार्टी ने क्या-क्या नहीं दिया? लेकिन..' #raghavchadha #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:05:20+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: Nitin Nabin ने राघव चड्ढा संग सांसदों का किया स्वागत | BJP | AAP | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:06:56+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: बंगाल में भारी मतदान—किस जिले ने बनाया रिकॉर्ड ! #modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T13:06:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers