US-Iran Ceasefire: ट्रंप ने ईरान में सीजफायर बढ़ाने का किया एलान, होर्मुज पर जारी रहेगी अमेरिकी नाकाबंदी
US-Iran Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्धविराम लागू रहेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो सप्ताह के लिए किए गए सीजफायर को मंगलवार को बढ़ाने का एलान किया. जिससे ईरान के साथ-साथ मध्य पूर्व में अगले कुछ दिनों तक शांति बनी रहेगी. हालांकि इस दौरान अमेरिका की होर्मुज जलडमरूमध्य पर नाकाबंदी भी जारी रहेगी. राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार ((स्थानीय समय) को कहा कि उन्होंने ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ाने का फैसला किया है ताकि उसके नेतृत्व को बातचीत के लिए एक एकीकृत प्रस्ताव पेश करने के लिए और समय मिल सके.
ट्रंप ने क्यों बढ़ाई सीजफायर की समयसीमा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ सीजफायर बढ़ाने की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि सीजफायर बढ़ाने का निर्णय पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोधों के बाद लिया गया है. उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार "गंभीर रूप से विभाजित" प्रतीत होती है और उसे स्पष्ट रुख पेश करने के लिए समय चाहिए.
US President Donald Trump posts on his Truth Social, "... Based on the fact that the Government of Iran is seriously fractured, not unexpectedly so and, upon the request of Field Marshal Asim Munir, and Prime Minister Shehbaz Sharif, of Pakistan, we have been asked to hold our… pic.twitter.com/1jhMfXai7B
— ANI (@ANI) April 21, 2026
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "ईरान की सरकार की गंभीर रूप से विभाजित स्थिति को देखते हुए, जो कि अप्रत्याशित नहीं था, और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध पर, हमें ईरान पर अपना हमला तब तक स्थगित करने के लिए कहा गया है जब तक कि उनके नेता और प्रतिनिधि एक एकीकृत प्रस्ताव पेश नहीं कर देते."
होर्मुज को लेकर क्या बोले राष्ट्रपति ट्रंप?
वहीं स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना नाकाबंदी जारी रखेगी और तैयार रहेगी, जबकि ईरान द्वारा अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करने और वार्ता समाप्त होने तक युद्धविराम लागू रहेगा. उन्होंने कहा, "इसलिए मैंने अपनी सेना को नाकाबंदी जारी रखने और अन्य सभी मामलों में तैयार और सक्षम रहने का निर्देश दिया है, और इसलिए युद्धविराम को तब तक बढ़ाया जाएगा जब तक कि ईरान अपना प्रस्ताव प्रस्तुत नहीं कर देता और वार्ता किसी भी तरह से समाप्त नहीं हो जाती."
खबर अभी अपडेट हो रही है...
Today Rashifal 22 April 2026: आज का दिन कर्क से लेकर मीन राशि तक के लिए हो सकता है अशुभ, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 April 2026: पंचांग के अनुसार आज 22 अप्रैल 2026 बुधवार है. चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में होगा. आज का दिन कुछ राशि के जातकों को बेहद शुभ फल देगा. वहीं कुछ राशि लिए अशुभ फलदायी हो सकता है. आइए जानते हैं 12 राशियों का राशिफल, साथ ही जानें शुभ फलों की वृद्धि और अशुभ फलों को कम करने के उपाय.
पढ़ें आज का 12 राशियों का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 22 April 2026)
मेष राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन आगमन अच्छा होगा. व्यर्थ के खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा. किसी से विवाद न करें. नौकरी में अधिकारियों से अनबन हो सकती है. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. सेहत में सुधार होगा. प्रेम संबंधों में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं.
उपाय- गरीब को गुड़-चना दान करें.
वृषभ राशि
आज का दिन मिश्रित फल देगा. उम्मीद के मुताबिक धन प्राप्ति होगी. छात्रों को सफलता मिलेगी. परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है. नौकरी में सभी काम समय से पूरे होंगे. कारोबार में नया निवेश हानि दे सकता है. जीवनसाथी से मतभेद होंगे. सेहत में सुधार होगा.
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
मिथुन राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. नौकरी में काम की सराहना होगी. आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. कारोबार से संबंधित यात्राएं सफलता पूर्वक पूरी होंगी. सेहत में सुधार होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे. मित्रों के साथ यात्रा हो सकती है.
उपाय– गणेश चालीसा का पाठ करें.
कर्क राशि
आज का दिन परेशानी दे सकता है. धन के मामलों में जल्दबाजी से बचें. किसी को पैसा उधार न दें. नौकरी में काम की अधिकता रहेगी. मानसिक तनाव की स्थिति से बचें. कारोबार में नया निवेश जल्दबाजी में न करें. भाई के साथ झगड़ा हो सकता है. जीवनसाथी से मतभेद होंगे.
उपाय– महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
सिंह राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा. धन हानि हो सकती है. पैसा कहीं फस सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. कारोबार में विरोधियों से सावधान रहें. सेहत का ध्यान रखना होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय- गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं.
कन्या राशि
आज का दिन उत्तम फलदायी होगा. अचानक से धन लाभ होगा. रुके काम फिर से शुरु होंगे. नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि होगी. कारोबार में उम्मीद के मुताबिक लाभ प्राप्त होगा. परिवार में खुशियां आएंगी. धार्मिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है. सेहत उत्तम रहेगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे
उपाय- भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं.
तुला राशि
आज का दिन मिश्रित फल देगा. धन की समस्या बन सकती है. कामों में रुकावट आएगी. किसी अपने से विवाद हो सकता है. नौकरी में सभी काम सफलता से पूरे होंगे. कारोबार में नया निवेश संभलकर करें. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें.
वृश्चिक राशि
आज का दिन तनाव दे सकता है. धन हानि की संभावना है. किसी को पैसा उधार न दें. समाज में सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. अनचाही यात्रा होगी. यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नौकरी में अपने विरोधियों से सावधान रहें. कारोबार में कोई काम जल्दबाजी में न करें. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.
उपाय– बजरंग बाण का पाठ करें.
धनु राशि
आज का दिन शुभ फल देगा. अनेक माध्यम से धन प्राप्ति होगी. सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में आपके काम की सराहना होगी. कारोबार में अच्छे मुनाफे की उम्मीद है. जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
उपाय– ऊं नमो नारायणाय मंत्र का जाप करें.
मकर राशि
आज का दिन उत्तम फलदायी होगा. धन आगमन अच्छा रहेगा. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. छात्रों को सफलता मिलेगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में विदेश से धन लाभ होगा. सेहत उत्तम रहेगी. प्रेम संबंध मधुर होंगे. विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.
उपाय– शनिदेव का तेलाभिषेक करें.
कुंभ राशि
आज का दिन उत्तम फल देगा. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. पुराना कर्ज उतर सकता है. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. काराबोर में नयी योजनाएं सफलता से लागू होंगी. भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे.
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
मीन राशि
आज का दिन परेशानी दे सकता है. धन के मामलों में सावधानी बरतें. किसी से विवाद न करें. नौकरी में भाग-दौड़ ज्यादा रहेगी. कारोबार में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी. प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है.
उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें.
यह भी पढ़ें: Today Rashifal 20 April 2026: आज का दिन मिथुन, तुला, कुंभ राशि के जातकों के लिए दे सकता है अशुभ फल, पढ़ें राशिफल
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)







