Responsive Scrollable Menu

पहलगाम की वो काली शाम… एक साल बाद भी नहीं भरा दर्द, यतीश भाई का परिवार बोला- ‘वो दिन आज भी सताता है’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक साल पहले हुए आतंकी हमले में भावनगर के यतीशभाई परमार और उनके बेटे स्मित ने जान गंवा दी थी. आज भी परिवार गहरे सदमे में है. पत्नी काजलबेन मानसिक अवसाद से जूझ रही हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. यह त्रासदी परिवार के लिए असहनीय दुख लाई है, जिसकी पीड़ा समय के साथ कम नहीं हुई.

Continue reading on the app

LOC से श्रीनगर तक हाई अलर्ट: पहलगाम हमले की पहली बरसी और कैसे बदली घाटी की सुरक्षा व्यवस्था, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

22 अप्रैल कश्मीर के इतिहास के पन्नों में एक ऐसे जख्म की तरह दर्ज है जिसे चाहकर भी भुलाया नहीं जा सकता। पिछले साल इसी दिन पहलगाम की वादियों, जिसे पूरी दुनिया 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से जानती है, वहां के बैसारन मैदान में आतंकियों ने कायरता की सारी हदें पार कर दी थीं।

लश्कर के उन दरिंदों ने निहत्थे पर्यटकों और स्थानीय लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर 26 मासूम जिंदगियों को खत्म कर दिया था। आज उस हमले की पहली बरसी पर पहलगाम की हवाओं में भारीपन है और लिद्दर नदी के किनारे बना शहीद स्मारक उन बलिदानों की गवाही दे रहा है।

सुरक्षा के लिहाज से आज पूरी घाटी को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है ताकि शांति और सौहार्द बिगाड़ने की हर कोशिश को कुचला जा सके।

​बरसी के इस संवेदनशील अवसर पर सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी है। विशेष रूप से बैसारन घाटी और उसके आसपास के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारतीय सेना के जांबाज जवानों की 10 से 15 सदस्यों वाली छोटी-छोटी टुकड़ियां तैनात की गई हैं। यह रणनीतिक तैनाती इसलिए की गई है ताकि घने जंगलों और ऊंचाई वाले रास्तों से होने वाली किसी भी संभावित आतंकी हलचल को शुरुआत में ही खत्म किया जा सके।

श्रीनगर के लाल चौक से लेकर डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड तक सुरक्षा का ऐसा घेरा है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। संदिग्धों की सघन तलाशी ली जा रही है और पर्यटन स्थलों पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है।

​पहलगाम के उन 26 शहीदों के लहू का असली हिसाब 29 जुलाई 2025 को हुआ था, जब श्रीनगर के बाहरी इलाके दाछिगाम में सुरक्षाबलों ने 'ऑपरेशन महादेव' को अंजाम दिया। यह भारतीय सेना की बहुत बड़ी खुफिया और रणनीतिक जीत थी क्योंकि इसी एनकाउंटर में उन तीनों मुख्य आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया गया जो पहलगाम हमले के सीधे तौर पर जिम्मेदार थे।

मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा के टीआरएफ विंग का ए-कैटेगरी कमांडर फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान शाह शामिल था, जिसे सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से तलाश रही थीं। उसके साथ ही हबीब ताहिर और हमजा अफगानी का भी अंत हुआ, जिससे यह साफ हो गया कि बेगुनाहों का खून बहाने वालों को हिंदुस्तान की सेना पाताल से भी खोज निकालने की ताकत रखती है।

​पहलगाम हमले के बाद शुरू हुआ सेना का 'क्लीन स्वीप' अभियान पिछले एक साल से लगातार जारी है और इसके आंकड़े आतंकियों के लिए किसी डेथ वारंट से कम नहीं हैं। बीते 12 महीनों के दौरान जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में सुरक्षाबलों ने कुल 46 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा है।

इस महाअभियान के दौरान न केवल कश्मीर घाटी बल्कि जम्मू संभाग के किश्तवाड़, उधमपुर और कठुआ जैसे जिलों में भी जैश और लश्कर के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। 22 फरवरी को किश्तवाड़ के जंगलों में जैश कमांडर सैफुल्लाह की मौत हो या 23 जनवरी को कठुआ में अबू माविया का अंत, सेना ने यह साबित कर दिया है कि नागरिक हत्याओं में शामिल हर आतंकी का अंजाम सिर्फ और सिर्फ मौत है।

Continue reading on the app

  Sports

Happy Birthday Sachin Tendulkar: रिटायरमेंट के 13 साल बाद भी अटूट हैं सचिन के 10 महारिकॉर्ड...कोहली भी डाल चुके हैं हथियार!

Sachin Tendulkar 10 records: सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. 24 साल के लंबे करियर में उन्होंने 100 इंटरनेशनल शतक, 34,357 रन और 664 मैचों का ऐसा विशाल साम्राज्य खड़ा किया है, जिसे भेदना मॉडर्न युग के दिग्गजों के लिए भी नामुमकिन नजर आता है. वनडे में 18,426 रन और टेस्ट में 51 शतकों जैसे उनके कीर्तिमान न केवल अटूट हैं, बल्कि आने वाले दशकों तक क्रिकेट जगत के लिए एक अभेद्य मानक बने रहेंगे. Fri, 24 Apr 2026 16:14:34 +0530

  Videos
See all

Pune में Nari Shakti विधेयक समर्थन मार्च.. महिलाओं ने विपक्ष के विरोध पर जताया आक्रोश | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:12:45+00:00

Mumbai में Bharat Taxi सेवा की शुरुआत... पीएम मोदी विजन से जुड़ी पहल लॉन्च | Zero Commission #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:15:07+00:00

Sanjay Singh LIVE: AAP का बड़ा ऐलान! | Raghav Chadha Join BJP | Punjab | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:12:23+00:00

UP Politics: चुनाव से पहले बीजेपी का 'महिला कार्ड', संगठन में शामिल होंगे नए चेहरे! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-24T11:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers