Responsive Scrollable Menu

Sawan Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पूजा का महत्व, जानें Puja Timing और शुभ मुहूर्त

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। सावन माह में पड़ने वाले व्रत भी पुण्यदायी व्रतों में से एक माने जाते हैं। सावन में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। वहीं प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ता है, इसको सोम प्रदोष व्रत भी कहा जाता है। प्रदोष में व्रत रखना और भगवान शिव की पूजा-आराधना करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस व्रत में प्रदोष काल में शिवलिंग का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र और भांग-धतूरा आदि अर्पित किए जाते हैं। वहीं शिव मंत्रों के जाप से भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष कृपा मिलती है। प्रदोष व्रत करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति, संतान सुख और रोग आदि से छुटकारा मिलता है। इस बार 10 अगस्त को सोम प्रदोष व्रत किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं सोम प्रदोष व्रत की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व आदि के बारे मे...

तिथि और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 10 अगस्त को सुबह 8 बजे से होगी और इस तिथि का समापन 11 अगस्त को 4 बजकर 55 मिनट पर होगा। सावन सोम प्रदोष व्रत पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ और फलदायी होता है। 

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करें और फिर भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प करें। फिर भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद 11 या 21 बेलपत्र, आक के फूल, धतूरा, फल, सुपारी, इलायची, लौंग, धूप, दीप, फूल, गंध, चावल और नैवेद्य अर्पित करें। पूजा के दौरान घी और शक्कर से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

इसके बाद शिव मंत्रों का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें। प्रदोष व्रत कथा पढ़े और पूजा के अंत में घी के दीपक से भगवान शिव की आरती करें। पूरा दिन व्रत रखते हुए मन में भगवान शिव का स्मरण करें और शाम को फिर से स्नान आदि करके प्रदोष काल में भगवान शिव की फिर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना करें।

महत्व

प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना का महत्व होता है। वहीं सावन में प्रदोष व्रत का महत्व बढ़ जाता है। भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त प्रदोष काल होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक प्रदोष का समय होता है, जब भगवान शिव कैलाश पर तांडव करते हैं और सभी देवी-देवता उनकी आराधना करते हैं। प्रदोष व्रत रखने और प्रदोष काल में पूजा करने, दीपदान करने, शिव चालीसा और रुद्राष्टक का पाठ करने से सभी तरह के पापों का अंत हो जाता है।

Continue reading on the app

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर विवादित बयान देने वाले मोहनदास गिरफ्तार:वीडियो में कहा था- प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग का आदेश देता

केरल पुलिस ने सोमवार को राइट विंग पॉलिटिकल कमेंटेटर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया है। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर विवादित बयान देने का आरोप है। पुलिस को मिली शिकायत में मोहनदास पर आरोप है कि उन्होंने यूट्यूब चैनल पथरिका पर 24-25 जुलाई को वीडियो अपलोड किए। इनका उद्देश्य लोगों में डर पैदा करना और अशांति फैलाना था। मोहनदास पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो में कहा- जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में 'गैंगरेप की घटनाएं हो सकती हैं', लेकिन इसकी कोई शिकायत नहीं होगी क्योंकि प्रदर्शन में शामिल होने वालों को रेप पसंद है और कुछ लड़कियां हैं जो रेप का आनंद लेती हैं। उन्होंने कहा था कि अगर वह इंचार्ज होते तो कर्फ्यू लगा देते और प्रदर्शनकारियों को हटने का आदेश देते। अगर प्रदर्शनकारी नहीं मानते, तो वे फायरिंग का आदेश देते। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बवाल, ICC के फैसले पर भड़के दो क्रिकेट बोर्ड

odi world cup new format: नीदरलैंड और स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड वनडे वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट से खुश नहीं हैं. दोनों बोर्ड का मानना है कि ये बदलाव इंटरनेशनल क्रिकेट की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को प्रभावित कर सकते हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि यह मजबूत प्रशासन, पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया और सदस्य देशों के साथ प्रभावी संवाद की आवश्यकता को रेखांकित करता है. Mon, 10 Aug 2026 22:34:04 +0530

  Videos
See all

Monsoon Session: ‘राहुल मॉनसून सत्र नहीं चलने दे रहे’ #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T18:05:28+00:00

ODOC: बाराबंकी की चंद्रकला: स्वाद की अनोखी पहचान, वैश्विक पहचान | CM Yogi | UP News | Baranaki| N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T18:05:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers