जंतर-मंतर प्रदर्शन पर विवादित बयान देने वाले मोहनदास गिरफ्तार:वीडियो में कहा था- प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग का आदेश देता
केरल पुलिस ने सोमवार को राइट विंग पॉलिटिकल कमेंटेटर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया है। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर विवादित बयान देने का आरोप है। पुलिस को मिली शिकायत में मोहनदास पर आरोप है कि उन्होंने यूट्यूब चैनल पथरिका पर 24-25 जुलाई को वीडियो अपलोड किए। इनका उद्देश्य लोगों में डर पैदा करना और अशांति फैलाना था। मोहनदास पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो में कहा- जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में 'गैंगरेप की घटनाएं हो सकती हैं', लेकिन इसकी कोई शिकायत नहीं होगी क्योंकि प्रदर्शन में शामिल होने वालों को रेप पसंद है और कुछ लड़कियां हैं जो रेप का आनंद लेती हैं। उन्होंने कहा था कि अगर वह इंचार्ज होते तो कर्फ्यू लगा देते और प्रदर्शनकारियों को हटने का आदेश देते। अगर प्रदर्शनकारी नहीं मानते, तो वे फायरिंग का आदेश देते। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।
काशी की मिट्टी पहुंची महाराष्ट्र, रविंद्र चव्हाण ने किया कलश यात्रा का स्वागत, बोले- विकसित भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रभक्ति जरूरी
भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा, “संत रविदास महाराज ने जाति-धर्म की व्यवस्था से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Republic Bharat







