मोजाम्बिक के राष्ट्रपति ने हरित विकास देखने के लिए छिंगहाई-शीत्सांग पठार का दौरा किया
बीजिंग, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। मोजाम्बिक के राष्ट्रपति डैनियल चापो चीन की अपनी यात्रा जारी रखने के लिए राजधानी पेइचिंग पहुंचे। पेइचिंग पहुंचने से पहले, चापो ने हुनान और छिंगहाई प्रांतों का दौरा किया था।
छिंगहाई की अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने नई ऊर्जा कंपनियों का दौरा किया और चीन के हरित विकास की उपलब्धियों को प्रत्यक्ष रूप से देखा। चापो ने कहा कि वे मोजाम्बिक के हरित विकास में चीन के अनुभव को लागू करेंगे और दोनों पक्षों के बीच अधिक सहयोग की आशा व्यक्त करते हैं।
2,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित छिंगहाई-शीत्सांग पठार पर कदम रखते हुए, राष्ट्रपति चापो ने छिंगहाई में एक हरित यात्रा शुरू की। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा और हरित कंप्यूटिंग पावर डिस्पैच सेंटर का दौरा किया और फोटोवोल्टिक मॉड्यूल के लिए पूरी तरह से स्वचालित बुद्धिमान उत्पादन लाइन का भ्रमण किया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्य जहां भी गए, उन्होंने चीन के हरे-भरे पहाड़ों और स्वच्छ जल के बीच पाए गए विकास के रहस्यों को रिकॉर्ड करने के लिए अपने फोन और नोटबुक निकाले।
राष्ट्रपति डैनियल चापो ने कहा कि मैं इस अवधारणा से पूरी तरह सहमत हूं कि स्वच्छ जल और हरे-भरे पहाड़ अमूल्य संपदा हैं। स्वच्छ जल और हरे-भरे पहाड़ ही वास्तविक धन हैं। मोजाम्बिक के लिए, हम स्वच्छ ऊर्जा को बेहतर ढंग से विकसित करने के तरीकों का पता लगाने के लिए भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और हम मोजाम्बिक को अफ्रीका में स्वच्छ ऊर्जा के लिए एक आदर्श देश बनाना चाहते हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
UNCOVERED With Manoj Gairola: अमेरिका के साथ डबल गेम खेल रहे हैं असीम मुनीर
UNCOVERED With Manoj Gairola: एक तरफ जहां पाकिस्तान अपनी राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की डील करवा कर दुनियाभर की वाहवाही बटोरने की कोशिश में है...वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में ट्रंप समर्थक एक बड़े मीडिया हाउस फॉक्स न्यूज ने पाकिस्तान की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं. इस रिपोर्ट में पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पर IRGC के साथ साठगांठ करने का संदेह जताया गया है...
हाल ही में मुनीर ने अमेरिका और ईरान के बीच बात बिगड़ने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन लगाया था. इस बातचीत में उन्होंने ट्रंप से गुहार लगाई कि वह दोबारा से ईरान से बातचीत करके इस मसले का हल निकालें. दरअसल, ट्रंप ने स्ट्रेट आफ होर्मुज में नाकेबंदी कर रखी है. इसे लेकर ईरान ने ड्रोन हमले किए थे. इसके बाद हालात बिगड़ गए. ट्रंप ने इसे सीजफायर का उल्लंघन बताया. इस पर मुनीर ने ट्रंप से गुहार लगाई कि वह पीस टॉक के लिए आगे बढ़ें. इस पर ट्रंप ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस पर विचार करेंगे. आपको बता दें कि पाकिस्तान इस समय ऊर्जा संकट से जूझ रहा है. इसके कारण महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है. ऐसे में हालात बदतर हो चुके हैं.अमेरिका ने पाकिस्तान को शांति वार्ता के लिए चुना है क्योंकि मुनीर ऐसा दावा कर रहे हैं कि वह अमेरिका के हिसाब से समझौता करा सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















