Responsive Scrollable Menu

UNCOVERED With Manoj Gairola: अमेरिका के साथ डबल गेम खेल रहे हैं असीम मुनीर

UNCOVERED With Manoj Gairola: एक तरफ जहां पाकिस्तान अपनी राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की डील करवा कर दुनियाभर की वाहवाही बटोरने की कोशिश में है...वहीं दूसरी तरफ अमेरिका में ट्रंप समर्थक एक बड़े मीडिया हाउस फॉक्स न्यूज ने पाकिस्तान की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं. इस रिपोर्ट में पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर पर IRGC के साथ साठगांठ करने का संदेह जताया गया है...

हाल ही में मुनीर ने अमेरिका और ईरान के बीच बात बिगड़ने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन लगाया था. इस बातचीत में उन्होंने ट्रंप से गुहार लगाई कि वह दोबारा से ईरान से बातचीत करके इस मसले का हल निकालें. दरअसल, ट्रंप ने स्ट्रेट आफ होर्मुज में नाकेबंदी कर रखी है. इसे लेकर ईरान ने ड्रोन हमले किए थे. इसके बाद हालात बिगड़ गए. ट्रंप ने इसे सीजफायर का उल्लंघन बताया. इस पर मुनीर ने ट्रंप से गुहार लगाई कि वह पीस टॉक के लिए आगे बढ़ें. इस पर ट्रंप ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस पर विचार करेंगे. आपको बता दें कि पाकिस्तान इस समय ऊर्जा संकट से जूझ रहा है. इसके कारण महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है. ऐसे में हालात बदतर हो चुके हैं.अमेरिका ने पाकिस्तान को शांति वार्ता के लिए चुना है क्योंकि मुनीर ऐसा दावा कर रहे हैं ​कि वह अमेरिका के हिसाब से समझौता करा सकते हैं.     

Continue reading on the app

IPL 2026: अभिषेक शर्मा के शतक के बाद मलिंगा ने 4 विकेट लेकर मचाया तहलका, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रनों से रौंदा

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी चौथी जीत हासिल किया है. अभिषेक शर्मा के शतक के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 242 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी. दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा नीतीश राणा ने 30 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान मलिंग ने 4 विकेट चटकाए. जबकि हर्ष दुबे को 1 सफलता मिली. इसके अलावा दिलशान मदुशंका और साकिब हसन ने 1-1 विकेट चटकाए. 

जल्दी विकेट गिरने के बाद केएल राहुल और नीतीश राणा के बीच हुई थी अच्छी साझेदारी

सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 243 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पारी का आगाज केएल राहुल और पथुम निसांका ने की, लेकिन 6 रन के निजी स्कोर पर मदुशंका ने पथुम निसांका को आउट कर दिल्ली को पहला झटका दिया. इसके बाद नीतीश राणा और केएल राहुल के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई, जिसे साकिब हसन ने तोड़ा. राहुल 23 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए. 

ईशान मलिंगा ने तोड़ी दिल्ली कैपिटल्स की कमर

इसके बाद अगले ही ओवर में ईशान मलिंगा ने 2 विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स की कमर तोड़ दी. 11वें ओवर की पहली गेंद पर मलिंगा ने नीतीश राणा को चलता किया. राणा ने 30 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. इसके बाद अगले ही गेंद पर डेविर मिलर को पवेलियन भेजा. मिलर खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद ईशान मलिंगा ने ही स्टब्स को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को पांचवा झटका दिया. स्टब्स 16 गेंद पर 37 रन बनाए.

हर्ष दुबे ने 3 विकेट लेकर ध्वस्त की सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स का लगातार विकेट गिरा और रनों की गति धीमी होती गई. आशुतोष शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें ईशान मलिंग ने पवेलियन भेजा. फिर समीर रिजवी 41 रन बनाकर हर्ष दुबे का शिकार बने. कप्तान अक्षर पटेल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इस तरह दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी और सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया. 

ऐसी रही सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 242 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों पर नाबाद 135 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल रहा. वहीं विस हेड 26 गेंद पर 27 रन बनाए. इस दौरान उनरे बल्ले से 2 चौका और 2 छक्का निकला. वहीं कप्तान ईशान किशन 2 चौके और एक छक्के की मदद से 13 गेंद पर 25 रन बनाए. जबकि हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों पर नाबाद 37 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सिर्फ कप्तान अक्षर पटेल विकेट लेने में कामयाब हो सके. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: मुंबई इंडियंस में अचानक हुई इस विदेशी खिलाड़ी की एंट्री, CSK के खिलाफ मैच से पहले टीम को किया ज्वाइन

Continue reading on the app

  Sports

Abhishek Sharma: कभी सरेआम कही थी चप्पल से मारने की बात, अब सेंचुरी ठोकने पर सर कह रहे युवराज

SRH vs MI IPL 2026 Highlights: विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने 135 रन की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कई रिकॉर्ड बनाए और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 47 रन से मुकाबला जीता. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के गुरु और वर्ल्ड चैंपियन युवराज सिंह का रिएक्शन वायरल हो रहा है. Wed, 22 Apr 2026 00:12:16 +0530

  Videos
See all

Israel apologises after video shows soldier hitting Jesus statue in Lebanon. #Lebanon #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T20:14:23+00:00

Strait of Hormuz: नाकेबंदी जारी...क्या है America की तैयारी? #shorts #ytshorts #iran #israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T20:15:01+00:00

Amit Shah Vs Mamata Banerjee: "ऐ ममता दीदी कान खोलकर सुन लो... शाह की चेतावनी | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T20:03:32+00:00

CM Yogi on Mamata Banerjee: "ममता दीदी अब आपका खेला बंद.." #ytshorts #shorts #cmyogi #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T20:12:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers