Responsive Scrollable Menu

SSC CPO परीक्षा पेपर-1 फाइनल आंसर-की और अंक जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें लिंक और स्टेप्स

अप्रैल को एसएससी एसएससी सीपीओ (SSC CPO Exam 2026) पेपर-1 अंतिम उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र/रिस्पांस शीट और अंक जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट 30 मार्च 2026 को घोषित किया गया था। 21 अप्रैल को अंक और फाइनल आंसर-की भी जारी हो चुकी है। यह सुविधा 6 मई 2026 शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

योग्य/आयोग सभी उम्मीदवारों के अंक भी जारी कर दिए हैं। पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करके इसे चेक किया जा सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्र सर्फ पर्सनल इस्तेमाल और सेल्फ एनालिसिस के लिए होगा। इसके लिए अंडरटेकिंग चैनल मैनेजमेंट पोर्टल भी एक्टिव किया गया है।  हालांकि आंसर-की, प्रश्न पत्र या रिस्पांस शीट और स्कोर कार्ड का प्रिंट आउट उम्मीदवार ले सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर लॉग इन टैब पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और अंक नजर आएगा।
  5. इसे अच्छे से चेक करें। फिर डाउनलोड और सेव कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया 

एसएससी सीपीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन पेपर-1, PST/PET, पेपर-2 और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। पेपर-1 और पीएसटी/पीईटी में चयनित उम्मीदवार पेपर-2 में शामिल हो। इसकी अवधि कल 2 घंटे होती है। कुल अंक 200 होते हैं। पेपर इंग्लिश लैंग्वेज एंड कंप्रीहेंशन से संबंधित होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

writeup_21042026

Continue reading on the app

'लॉरेंस ऑफ पंजाब' पर मंडराया कानूनी संकट, कांग्रेस सांसद ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को भेजा नोटिस, बैन लगाने की उठाई मांग

कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' के खिलाफ ओटीटी प्लेटफॉर्म को कानूनी नोटिस भेजकर इसके प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है. उनका तर्क है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित यह सीरीज अपराधियों का महिमामंडन करती है, जो युवाओं को गलत राह पर धकेल सकती है. अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने चिंता जताई है कि पंजाब के संवेदनशील माहौल में ऐसे कॉन्टेंट से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है और 'नायक-पूजा' को बढ़ावा मिल सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत पर खुद को कंट्रोल नहीं कर पाईं काव्या मारन, देखें जश्न का वीडियो

हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन का जश्न सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। टीम की इस बड़ी जीत के बाद काव्या स्टैंड्स में बेहद उत्साहित नजर आईं और उन्होंने मशहूर अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती के साथ मिलकर इस जीत का जश्न मनाया।

मैच खत्म होते ही स्टेडियम का माहौल पूरी तरह जश्न में बदल गया। वेंकटेश दग्गुबाती दर्शकों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते दिखे, वहीं काव्या मारन खुशी से झूमती नजर आईं। उन्होंने अभिनेता से हाथ मिलाकर जीत की बधाई दी और मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। काव्या के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इस जीत के हीरो रहे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 135 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 68 गेंदों में यह पारी खेली और 10 चौके व 10 छक्के लगाए। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 विकेट पर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

दिल्ली की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत ठीक रही। एक समय टीम 1 विकेट पर 107 रन बनाकर मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन इसके बाद मध्यक्रम पूरी तरह बिखर गया। तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया, जबकि साकिब हुसैन ने भी अहम विकेट झटके। दिल्ली की टीम 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी और मुकाबला 47 रन से हार गई।

इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। टीम के लिए यह जीत बेहद जरूरी थी और खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया। खासकर अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

काव्या मारन का जश्न और टीम का प्रदर्शन दोनों ही चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शन को खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इसे इस मुकाबले की सबसे खास झलक बता रहे हैं।

Wed, 22 Apr 2026 13:14:16 +0530

  Videos
See all

Badaun Crime News : बेजुबान के साथ बर्बरता, देखकर पसीज जाएगा दिल! | Animal Cruelty Video | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T08:00:56+00:00

Pahalgam Terror Attack : 22 अप्रैल… हिंदुस्तान का काला दिन ! पहलगाम हमले का 1 साल #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T08:05:37+00:00

देश से माफी मांगें खरगे-BJP | Mallikarjun Kharge | PM Modi | Shorts | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T08:03:18+00:00

Iran America War Update : 'अमेरिकी सेना हमले के लिए पूरी तैयार', ईरान को Trump ने दी बड़ी धमकी |N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T08:00:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers