Responsive Scrollable Menu

RR vs LSG: लगातार 3 हार के बाद लखनऊ की घर में राजस्थान से टक्कर, क्या पंत की सेना की होगी वापसी

RR vs LSG: आईपीएल 2026 में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्कर है। दोनों ही टीमें इस समय खराब दौर से गुजर रही और जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश में हैं।

राजस्थान की टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी और लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन अब उसे लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। यह स्थिति टीम के लिए नई नहीं। पिछले दो सीजन में भी राजस्थान ने अच्छी शुरुआत के बाद अंत में लय खो दी थी, जिसका खामियाजा उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में भुगतना पड़ा था।

राजस्थान अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गई
इस बार भी कुछ ऐसा ही होता दिख रहा। टीम का शीर्ष क्रम शानदार प्रदर्शन कर रहा। यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने मिलकर टीम के कुल रनों का लगभग 71 प्रतिशत योगदान दिया। पावरप्ले में राजस्थान का रन गति 12.1 है, जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है।

मिडिल ऑर्डर कमजोर दिख रहा

राजस्थान टीम की सबसे बड़ी कमजोरी मध्य और निचला क्रम है। अंतिम ओवरों में राजस्थान की रन गति सिर्फ 8.8 रही है, जो इस सीजन में सबसे कम है। कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में भी टीम ने अच्छी शुरुआत के बाद आखिरी ओवरों में 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए, जिससे स्कोर 155 तक ही सीमित रह गया और टीम को हार झेलनी पड़ी।

लखनऊ भी लगातार तीन मैच गंवा चुका
वहीं लखनऊ की टीम भी लगातार तीन हार के बाद दबाव में है। उनकी सबसे बड़ी समस्या शीर्ष क्रम का खराब प्रदर्शन है। पावरप्ले में उनकी रन गति सिर्फ 8.7 है, जो लीग में दूसरे नंबर पर सबसे कम है। हालांकि लखनऊ की गेंदबाजी मजबूत नजर आ रही है। मोहम्मद शमी नई गेंद से असरदार रहे हैं, जबकि प्रिंस यादव ने अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी की है और अब तक 11 विकेट लेकर शीर्ष विकेट लेने वालों में शामिल हैं।

जोफ्रा आर्चर राजस्थान के ट्रंप कार्ड
खिलाड़ियों की बात करें तो जॉफ्रा आर्चर इस सीजन में अपने पुराने खतरनाक अंदाज में दिख रहे हैं। उन्होंने छह पारियों में पांच बार शुरुआती ओवरों में विकेट लिया है और लगातार तेज गति से गेंदबाजी कर रहे हैं। वहीं लखनऊ के आवेश खान चोट से वापसी के बाद लय में नजर नहीं आए हैं और उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा।

लखनऊ में रन बनाना होगा मुश्किल
मैच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच लाल मिट्टी की है। आमतौर पर यहां उछाल मिलता है, लेकिन गर्मी के कारण विकेट सूखा नजर आ रहा है। इस मैदान पर इस सीजन में पहली पारी में 141 और 164 रन ही बने हैं, जिससे साफ है कि बड़ा स्कोर बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा।

ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजस्थान अपनी हार का सिलसिला रोकना चाहेगी, जबकि लखनऊ वापसी कर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश करेगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स (संभावित-12): 1 मिशेल मार्श, 2 एडेन मार्करम, 3 ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), 4 आयुष बडोनी, 5 मैथ्यू ब्रीट्ज़के/निकोलस पूरन, 6 हिम्मत सिंह, 7 मुकुल चौधरी, 8 एम सिद्धार्थ/शाहबाज़ अहमद, 9 मोहम्मद शमी, 10 प्रिंस यादव, 11 आवेश खान/मयंक यादव, 12 मोहसिन खान।

राजस्थान रॉयल्स (संभावित-12): 1 यशस्वी जायसवाल, 2 वैभव सूर्यवंशी, 3 ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), 4 रियान पराग (कप्तान), 5 शिमरोन हेटमायर, 6 डोनोवन फरेरा, 7 रवींद्र जडेजा, 8 जोफ्रा आर्चर, 9 रवि बिश्नोई, 10 नंद्रे बर्गर, 11 यशराज पुंजा, 12 बृजेश शर्मा/संदीप शर्मा।

Continue reading on the app

कोई व्यक्ति बेहोश हो जाए तो उसे नहीं पिलाना चाहिए पानी, डॉक्टर बोले- ऐसा करना बेहद खतरनाक

Unconscious Patient Care Tips: जब भी कोई व्यक्ति बेहोश हो जाता है, तब वहां मौजूद लोग उसे पानी पिलाने की कोशिश करते हैं. हालांकि यह गलती जानलेवा साबित हो सकती है. इमरजेंसी के डॉक्टर लोकेंद्र गुप्ता के अनुसार बेहोश व्यक्ति को पानी पिलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इससे सांस नली में रुकावट हो सकती है और व्यक्ति की मौत हो सकती है. ऐसी स्थिति में सही फर्स्ट एड देना और तुरंत चिकित्सा सहायता देना जरूरी होता है.

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली के नाता तोड़ते ही कर्ज में डूबा One8 Commune , कोर्ट के आदेश के बाद लगा ताला

विराट कोहली के नाम से जाना जाने वाला बेंगलुरु का चर्चित one8 commune रेस्टोरेंट पर आखिरकार ताला लग गया है। शहर के सिविल कोर्ट के आदेश के बाद इस आउटलेट को बंद कर दिया गया, क्योंकि मालिकों पर 2 करोड़ से ज्यादा का बकाया किराया और अन्य भुगतान लंबित था। 

हालांकि, विराट कोहली इस रेस्टोरेंट से खुद को पूरी तरह अलग कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, कोहली ने न सिर्फ अपनी साझेदारी खत्म की बल्कि अपने ब्रांड One8 का नाम भी इस आउटलेट से हटा लिया है। 

रेस्टोरेंट का संचालन ट्रायो हिल्स हॉस्पिटैलिटी कर रही थई, जिसने करीब 6 महीने से किराया नहीं चुकाया था। इसके अलावा मेंटेनेंस चार्ज जिसके बाद कोर्ट ने रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश दिया। 

ये आउटलेट पहले भी नियमों के उल्लंघन को लेकर विवादों में रहा था। बेंगलुरु महानगर पालिका ने फायर सेफ्टी और अन्य नियमों को लेकर कई बार नोटिस जारी किए थे। सूत्रों के अनुसार, इन्हीं मुद्दों औऱ बार-बार की शिकायतों के चलते कोहली ने खुद को इस प्रोजेक्ट से दूर कर लिया। 
Wed, 22 Apr 2026 15:02:46 +0530

  Videos
See all

Purvanchal Expressway Air Show: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर IAF का शक्ति प्रदर्शन | Sultanpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T09:36:35+00:00

Purvanchal Expressway Live : सुल्तानपुर में वायु सेना का शक्ति प्रदर्शन | UP News | Sultanpur News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T09:26:20+00:00

Pahalgam हमले के 1 साल, घाटी में पहुंचा 'Republic भारत' | Shorts | Breaking News | Jammu Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T09:30:15+00:00

Iran America War Update : 3 बजते ही ईरान ने ट्रंप को दिया खुला चैलेंज! | Trump | Top | Khamenei | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-22T09:30:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers