ओएनजीसी ने मूल्य निर्धारण में अनियमितताओं और मिलीभगत की आशंका के चलते रद्द किया जैक-अप रिग टेंडर
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी तेल कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) ने बुधवार को स्पष्ट किया कि जैक-अप रिग्स की भर्ती के लिए जारी टेंडर को रद्द करने का फैसला मूल्य निर्धारण में अनियमितताओं और मिलीभगत की आशंका के कारण लिया गया।
मुंबई से शुरू हुआ भारतीय जनता पार्टी का ‘युवाशक्ति जागर मोर्चा’, राष्ट्रनिर्माण के लिए युवाओं को जोड़ने का सबसे बड़ा अभियान
देश की राजनीति में जमीनी स्तर पर लगातार विस्तार और भविष्य की पीढ़ी को साथ जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही बीजेपी ने अब युवाओं पर फोकस रखते हुए एक बड़ा अभियान शुरू किया है. इस अभियान को ‘युवाशक्ति जागर मोर्चा’ का नाम दिया गया है. जिसे भाजपा की दूरगामी सोच का हिस्सा माना जा रहा है, इस अभियान के जरिए युवाओं को केवल राजनीतिक प्रक्रिया तक सीमित न रखकर उन्हें राष्ट्रनिर्माण के व्यापक लक्ष्य से जोड़ने की कोशिश है. भारत को युवाओं का देश माना जाता है और यहाँ की बड़ी युवा आबादी को ध्यान में रखते हुए इस पहल को संगठन और विचार दोनों स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में ‘युवाशक्ति जागर मोर्चा’ का शुभारंभ हुआ. इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और राज्य के कई बड़े मंत्री और अन्य बीजेपी नेता मौजूद थे. भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस राज्यव्यापी दौरे को युवा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त समर्थन मिला जो बड़ी संख्या में यहाँ मौजूद रहे. इस पहल के जरिए राज्य के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचकर युवाओं से संवाद स्थापित करने की रूपरेखा सामने रखी गई. कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं और युवाओं से जुड़ी पहल को व्यापक स्तर पर पहुंचाने पर जोर दिया गया.
इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य राज्य के युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के लक्ष्य से जोड़ना और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना है. चव्हाण ने स्पष्ट किया कि ‘युवाशक्ति जागर मोर्चा’ अपने प्रकार का पहला उपक्रम है, जिसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के लोककल्याणकारी निर्णयों को राज्य के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा. यह यात्रा युवाओं को विकास और जिम्मेदारी के विचार से जोड़ने का एक बड़ा माध्यम बनेगी.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णराज महाडिक ने भी इस पहल को युवाओं को संगठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया. ‘जागर युवाशक्ति का, सशक्त राष्ट्रनिर्माण का’ संदेश के साथ यह यात्रा पूरे महाराष्ट्र के अलग अलग हिस्सों तक पहुंचेगी और इसका उद्देश्य युवाओं में जागरूकता पैदा करना है. आयोजकों के मुताबिक, इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए तैयार करना है.
महाराष्ट्र बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की माने तो इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुरूप युवाशक्ति को संगठित करने पर जोर देते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है. वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, भारत जैसे युवा देश में ऐसे अभियान युवाओं को नीति, विकास और नवाचार से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें संगठित रूप से भागीदारी के लिए प्रेरित करने का माध्यम बनते हैं. ‘युवाशक्ति जागर मोर्चा’ की शुरुवात भले महाराष्ट्र से हुई है लेकिन बीजेपी इस अभियान को आगे देश के हर राज्य तक लेकर जाने की दिशा में काम कर रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
News Nation


















