Responsive Scrollable Menu

रेगिस्तान के पास कम पानी में किया चमत्कार, जयपुर के किसान ने खेत में उगाए विदेशी फल और पेश की नई मिसाल

Agriculture News : जयपुर के चौमूं क्षेत्र के रामपुरा गांव में एक किसान ने अपनी सोच और मेहनत से खेती की नई मिसाल पेश की है. डॉ. बीसी जाट ने कम पानी और कठिन जलवायु में भी खेती को सफल बनाकर दिखाया है. 1996 में एक बीघा जमीन से शुरू हुई यह यात्रा आज नवाचारों की प्रयोगशाला बन चुकी है, जहां कई तरह के विदेशी और पारंपरिक पेड़-पौधे लगाए गए हैं. खेजड़ी, बेर, अंजीर, स्टार फ्रूट, चीकू, सीताफल जैसे फलदार पेड़ों के साथ-साथ महगनी और चंदन जैसे बहुमूल्य पेड़ भी यहां उगाए जा रहे हैं. खास बात यह है कि उन्होंने बारिश के पानी को सहेजकर सिंचाई की व्यवस्था की, जिससे ट्यूबवेल की जरूरत नहीं पड़ी. आज उनका खेत किसानों, वैज्ञानिकों और शोधार्थियों के लिए सीखने का केंद्र बन गया है, जो टिकाऊ खेती की दिशा में प्रेरणा देता है.

Continue reading on the app

बंगाल के रण में BJP ने बदला अपना 'स्वाद', अनुराग ठाकुर ने चखी मछली, क्या माछ-भात बन गया बड़ा हथियार?

BJP Fish politics in Bengal Chunav 2026: बंगाल चुनाव 2026 के बीच बीजेपी नेताओं का 'माछ-भात' प्रेम चर्चा का विषय बना हुआ है. पहले झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन और अब अनुराग ठाकुर द्वारा कोलकाता में मछली खाने के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. टीएमसी के 'बाहरी' और 'शाकाहारी थोपने' वाले नैरिटिव को ध्वस्त करने के लिए बीजेपी नेता अब खुलेआम बंगाली खान-पान को अपना रहे हैं, जिससे सियासी समीकरण बदल रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल

आईपीएल में इस सीजन कई युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ रहे हैं, लेकिन कुछ नाम ऐसे हैं जो लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया है।

बता दें कि प्रियांश आर्य ने हाल ही में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ सिर्फ 37 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे उनकी प्रतिभा एक बार फिर सामने आई है। गौरतलब है कि 24 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले सीजन में ही इस प्रतियोगिता में कदम रखा था और अपने पहले ही साल में 475 रन बनाकर खुद को साबित किया था।

मौजूद जानकारी के अनुसार, भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी प्रियांश की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह किसी खिलाड़ी की तुलना नहीं कर रहे हैं, लेकिन प्रियांश आर्य की बल्लेबाजी उन्हें अन्य युवा खिलाड़ियों से थोड़ा आगे नजर आती है, क्योंकि वह बड़ी पारियां खेलने की क्षमता रखते हैं और उनके पास शॉट्स की अच्छी विविधता है।

गौरतलब है कि इस सीजन में प्रियांश आर्य लगातार आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 11 गेंदों में 39 रन, 20 गेंदों में 57 रन और अब 37 गेंदों में 93 रन की पारियां खेलकर यह साबित किया है कि वह सिर्फ एक मैच के खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में प्रियांश ने 211 रन बनाए हैं, उनका औसत 42 से अधिक है और उनका स्ट्राइक रेट 248 से ऊपर रहा है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दिखाता है।

वहीं दूसरी ओर, युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे इस सीजन के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। बता दें कि उन्हें हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर होना पड़ा है। उन्होंने इस सीजन में छह पारियों में 201 रन बनाए थे और अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया था।

गौरतलब है कि एक और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक छह मैचों में 246 रन बनाए हैं और लगातार अपनी टीम के लिए रन जोड़ रहे हैं।

ऐसे में यह साफ नजर आ रहा है कि इस बार का आईपीएल युवा खिलाड़ियों के नाम होता जा रहा है, जहां नई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं और अपनी टीमों को मजबूत बना रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर प्रियांश आर्य इसी तरह प्रदर्शन करते रहे तो आने वाले समय में वह भारतीय क्रिकेट के बड़े सितारों में शामिल हो सकते हैं और टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।
Tue, 21 Apr 2026 22:01:11 +0530

  Videos
See all

Double Murder over Property Dispute: भाई ने भाई को क्यों मारा? पूरी कहानी। Crime News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T17:10:00+00:00

दीदी के बंगाल में CRPF का कब्जा !| Shorts | Bengal Elections 2026 | TMC । Mamata Banerjee | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T17:14:49+00:00

प्रवासी मजदूरों से बंगाल में किसका पलड़ा भारी ? | Shorts | Bengal Elections 2026 | TMC । Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T17:16:33+00:00

CM Samrat Choudhary in Action Mode! Vijay Sinha का एक और बड़ा फैसला पलटा | Bihar Politics Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T17:12:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers