Responsive Scrollable Menu

बम-बम बोल रहा है बनारस, बाबा के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़, कांवरियों पर बरसें फूल

Kashi Vishwanath Darshan: सावन के दूसरे सोमवार पर काशी विश्वनाथ के दरबार में 4 किलोमीटर लंबी भक्तों की कतार लगी रही. मैदागिन-गोदौलिया के अलावा गंगा द्वार से भी भक्त बाबा के दर्शन के लिए कतारबद्ध दिखे. गंगा स्नान के बाद गंगा जल लिए भक्त अपनी बारी का इंतजार करते दिखे. वाराणसी में पूरे दिन यह दौरे जारी रहेगा.

Continue reading on the app

दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुए डायरेक्टर शकील नूरानी:एक्ट्रेस का आरोप-नशीली दवा दीं, दुष्कर्म के बाद गर्भनिरोधक गोलियां देते थे; 2016 का मामला

गोविंदा की फिल्म जोरू का गुलाम डायरेक्ट कर चुके 73 साल के शकील नूरानी को यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। 33 साल की एक्ट्रेस ने उन पर शोषण, ब्लैकमेलिंग समेत कई संगीन आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार, ये मामला 2016 का है। घटना 2016 की, केस अब दर्ज हुआ मुंबई पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, एक्ट्रेस की शकील नूरानी से पहली मुलाकात 2016 में लोखंडवाला में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। उन्होंने उनसे आने वाले एक प्रोजेक्ट के बारे में बात की और काम के लिए संपर्क करने को कहा था। शिकायत के मुताबिक, बाद में एक्ट्रेस स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए शकील नूरानी के मालवानी स्थित घर गई थीं। वहां नूरानी ने उन्हें सॉफ्ट ड्रिंक पीने को दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं। होश आने पर वीडियो दिखाकर धमकाने का आरोप एक्ट्रेस ने FIR में आरोप लगाया कि होश आने के बाद शकील नूरानी ने उन्हें अपने मोबाइल पर एक्ट्रेस का वीडियो दिखाया। उन्होंने धमकी दी कि पुलिस से संपर्क करने या परिवार को जानकारी देने पर वह वीडियो सर्कुलेट कर देंगे। एक्ट्रेस का आरोप है कि नूरानी ने इसी कथित वीडियो के जरिए उन्हें धमकाया और कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने यह भी कहा कि यौन संबंधों के बाद नूरानी उन्हें बार-बार गर्भनिरोधक गोलियां देते थे। पुलिस ने सतारा के फार्महाउस किया गिरफ्तार FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि नूरानी सतारा जिले के मेधा इलाके में स्थित एक फार्महाउस में रह रहे हैं। मालवानी पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि FIR दर्ज होने के बाद नूरानी 40 दिन तक छिपे रहे। पुलिस टीम ने अंधेरी के लोखंडवाला स्थित उनके बेटे के घर की तलाशी भी ली, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अधिकारी ने कहा, “टेक्निकल मदद से हमने उन्हें सतारा जिले के मेधा स्थित एक फार्महाउस में खोजा। मेधा पुलिस स्टेशन के हमारे साथियों ने उन्हें हिरासत में लिया। इसके बाद हमारी टीम ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया।” 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए पुलिस ने शकील नूरानी को शनिवार को बोरीवली हॉलीडे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। नूरानी को मालवानी पुलिस ने दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना 2016 की है और मामला अब दर्ज हुआ। डीसीपी (जोन 2) संदीप घुगे ने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद से पुलिस टीम जानकारी जुटा रही है। नूरानी के वकील विकास सिंह ने टीओआई से कहा कि उनके क्लाइंट को झूठा फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है, इसलिए इस पर आगे कोई कॉमेंट नहीं करेंगे। नूरानी ने 1991 से 2000 के बीच फिल्में बनाईं शकील नूरानी ने 1990 और 2000 के शुरुआती दशक में फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्मों में ‘विष्णु देवा’ (1991), ‘श्रीमान आशिक’ (1993), ‘बड़े दिलवाला’ (1999) और ‘जोरू का गुलाम’ (2000) शामिल हैं। संजय दत्त से पुराना विवाद रहा शकील नूरानी इससे पहले संजय दत्त से विवाद को लेकर चर्चा में रहे थे। मुंबई की एक अदालत ने शकील नूरानी को धमकाने के मामले में संजय दत्त के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

Continue reading on the app

  Sports

वीरेंद्र सहवाग ने खूब कोशिश कर ली नहीं टूट पाया ये रिकॉर्ड, अब तो वैभव सूर्यवंशी से ही उम्मीद है

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी हर मैच में एक न एक रिकॉर्ड बनाते हैं या फिर तोड़ते हैं. हालांकि, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का करियर अभी शुरू ही हुआ है. ऐसे में उनके पास अनगिनत रिकॉर्ड बनाने के मौके हैं, लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जिसे पिछले 24 साल से कोई नहीं तोड़ सका और फिलहाल उसके टूटने की संभावना भी नहीं दिख रही है, लेकिन वैभव उसे शायद तोड़ सकते हैं. Mon, 10 Aug 2026 11:35:10 +0530

  Videos
See all

PM Modi Meets CWG Medalists: भारत की Boxing Champion Lovlina ने बताया क्यों रेस्टोरेंट में हुआ झगड़ा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T06:10:37+00:00

Ranchi Student Protest: रांची की ओर बढ़ा छात्रों का सैलाब! | Breaking News | Vidhan Sabha March #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T06:10:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers