Responsive Scrollable Menu

केरल की पटाखा यूनिट में भीषण ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत, 40 घायल… रेस्क्यू जारी

केरल के त्रिशूर में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक पटाखा यूनिट में मंगलवार दोपहर के समय भीषण ब्लास्ट हो गया. हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. वहीं करीब 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Continue reading on the app

TCS धर्मांतरण केस: फरार Nida Khan पर पुलिस का बड़ा खुलासा, धर्म बदलने के लिए बनाती थी दबाव

(महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नासिक कार्यालय में कई महिला कर्मचारियों के कथित यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण से जुड़े मामले में आरोपी निदा खान की भूमिका धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने से संबंधित है तथा उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। अधिकारी की यह टिप्पणी निदा के गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण हासिल करने में नाकाम रहने के एक दिन बाद आई है।

टीसीएस में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण से जुड़े कथित मामले के सिलसिले में अब तक नौ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें से एक में निदा और चार अन्य लोगों को आरोपियों के रूप में नामजद किया गया है। इस मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम (पॉश) समिति में स्थानीय सदस्यों को शामिल किया जाना चाहिए और वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बातचीत के बजाय नियमित रूप से व्यक्तिगत रूप से बैठकें करनी चाहिए।

अधिकारी ने कहा, “मामले में निदा की भूमिका कथित धर्मांतरण से संबंधित है।” निदा मामले के सामने आने के बाद से फरार है। सत्र अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए 27 अप्रैल की तारीख तय की है। टीसीएस के मुताबिक, निदा नासिक कार्यालय में एसोसिएट के रूप में कार्यरत थी। उसने अपनी दो महीने की गर्भावस्था का हवाला देते हुए गिरफ्तारी से तत्काल सुरक्षा का अनुरोध किया है।

हालांकि, अधिकारी ने कहा कि निदा सत्र अदालत से गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा हासिल करने में नाकाम रही और उसे पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि मामले की ज्यादातर पीड़िताएं मध्यमवर्गीय परिवारों से आती हैं और उनकी उम्र 21 से 30 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि ये युवतियां एसोसिएट स्तर पर कार्यरत थीं और लगभग 20,000 रुपये प्रति माह वेतन पाती थीं।

यह पूछे जाने पर कि क्या पीड़िताओं ने दफ्तर की पॉश समिति से संपर्क किया था, अधिकारी ने कहा कि कुछ “तकनीकी समस्या” थी और समिति के ज्यादातर सदस्य बाहरी थे। उन्होंने कहा कि मामले को प्रभावी ढंग से हल करने के लिए पॉश समिति को सक्रिय होना चाहिए, उसमें स्थानीय सदस्यों की नियुक्ति की जानी चाहिए और सदस्यों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा के बजाय कम से कम हर तीन हफ्ते में एक बार आमने-सामने की बैठक करनी चाहिए। अधिकारी ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि कोई नयी पीड़िता सामने नहीं आई है, लेकिन अगर और शिकायतें दर्ज कराई जाती हैं, तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

निदा सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, मुख्य आरोपी दानिश शेख ने टीसीएस में काम करते समय पीड़िता को अपने दोस्तों-तौसीफ और निदा से मिलवाया था। इसमें आरोप लगाया गया है कि तीनों ने हिंदू अनुष्ठानों और देवी-देवताओं का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया, खास तौर पर शिवलिंग, भगवान कृष्ण और (महाभारत की पात्र) द्रौपदी के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करके पीड़िता को धर्मांतरण के लिए उकसाने की कोशिश की।

अधिकारी के अनुसार, नासिक पुलिस ने निदा का पता लगाने के लिए तीन टीम गठित की हैं, जिनके सदस्यों को उसे पकड़ने के लिए विभिन्न जगहों पर भेजा गया है। नासिक पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) मामले के सिलसिले में दर्ज नौ प्राथमिकियों में लगाए गए आरोपों की जांच कर रहा है। टीसीएस ने कहा कि कंपनी किसी भी तरह के उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति रखती है। उसने बताया कि नासिक कार्यालय में यौन उत्पीड़न में कथित रूप से शामिल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। कंपनी ने दावा किया कि उसे इस मामले में आंतरिक चैनलों के माध्यम से कोई शिकायत हासिल नहीं हुई।

Continue reading on the app

  Sports

पौने 12 करोड़ी पेसर, घर में मना रहा था छुट्टी, अब दिल्ली कैपिटल्स में आकर विरोधियों को पिलाएगा घुट्टी

Mitchell Starc IPL Delhi Capitals: माना जा रहा है कि मिचेल स्टार्क ने सिडनी स्थित अपने घर पर पूरे सप्ताह बिना दर्द के गेंदबाजी की है और शुक्रवार को भारत के लिए रवाना होंगे. फरवरी में ब्रेक के बाद गेंदबाजी पर लौटने पर उन्हें कुछ दर्द महसूस हुआ, जिसके कारण आईपीएल में उनकी एंट्री में देरी हुई. Thu, 23 Apr 2026 19:20:29 +0530

  Videos
See all

Goonj: TMC और कांग्रेस का चल रहा है सिचुएशन शिप? | #westbengalelection2026 #bjpvstmc #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T14:07:04+00:00

Baharampur Violence: TMC पर लगा कांग्रेस कार्यकर्ता को पीटने का आरोप | TMC vs Congress | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T14:10:00+00:00

जॉर्जिया में हर व्यंजन में क्यों पड़ता है अखरोट [Why Georgians are so crazy about walnuts] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T14:13:17+00:00

PM Modi in Bengal: वोटिंग के बीच गरजे नरेंद्र मोदी, बोले- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T14:07:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers