Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर

आईपीएल 2026 में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स कुछ अच्छा नहीं रहा। टीम का प्रदर्शन वैसे ही खराब चल रहा है तो साथ ही टीम अपने खिलाड़ियों की चोट को लेकर परेशान है। एमएस धोनी अभी तक वापसी नहीं कर पाए थे कि, टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। 

फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर म्हात्रे को लेकर आधिकारिक बयान जारी करते हुए लिखा कि, आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय बाएं हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के कारण आईपीएल 2026 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। आयुष की इंजरी को 6 से 8 हफ्तों के रिहैब की जरूरत होगी। 

चेन्नई सुपर किंग्स पहले ही खराब दौर से गुजर रही है। टीम ने 6 मैचों में से महज 2 ही जीते हैं जबकि 4 में उसे हार मिली है। वहीं आयुष ने सीजन में चेन्नई के  लिए 6 मैचों की 6 पारियों में बैटिंग करते हुए 33.50 की औसत और 177.87 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 73 रनों का रहा। अब तक चेन्नई के लिए म्हात्रे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

Continue reading on the app

‘भारतीय सिपाही खून के प्यासे और बदमाश’… कोटा में हटेगा 168 साल पुराना शिलालेख, ब्रिटिश कब्रिस्तान में बना

कोटा के ब्रिटिश कब्रिस्तान में मेजर बर्टन की कब्र पर लगे विवादित शिलालेख को हटाने की सिफारिश की गई है. 168 साल पुराना यह शिलालेख 1857 के भारतीय सिपाहियों को 'खून के प्यासे' बताता है, जिससे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान होता है. एसडीएम ने कलेक्टर को भेजी रिपोर्ट में ब्रिटिश कब्रिस्तान में लगे शिलालेख को जनभावनाओं के विरुद्ध बताया है.

Continue reading on the app

  Sports

कोई इंजीनियर तो कोई डॉक्टर... भारत के ये 5 दिग्गज क्रिकेटर, जिनकी वाइफ उनसे ज्यादा पढ़ी लिखी हैं

भारतीय क्रिकेट टीम में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की बात करें तो खेल के मैदान पर उनके टक्कर का कोई नहीं है, लेकिन जब बात पढ़ाई-लिखाई की आती है तो इस मामले में ये दिग्गज काफी पीछे है. यहां तक कि विराट और सचिन तेंदुलकर की पत्नियां उनसे ज्यादा पढ़ाई की हैं. इतना नहीं, कुछ क्रिकेटर्स की पत्नियां तो डॉक्टर और इंजीनियरिंग की डिग्री तक ले चुकी हैं. Tue, 21 Apr 2026 17:33:41 +0530

  Videos
See all

Viral Video | बस्ती में अनोखी शादी! दूल्हा लौटा, प्रेमी ने भरी मांग | #UPNews #ViralWedding #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T13:10:17+00:00

Bhaiyaji Kahin : BJP प्रवक्ता ने कौन सा दर्द सुना दिया?| West Bengal Election 2026|Prateek Trivedi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T13:08:31+00:00

Delhi Violence Viral Video : दिल्ली में गुंडागर्दी! लाठी डंडों से हमला | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T13:12:15+00:00

ईरानी महिलाओं ने उठाए हथियार, अब होगी जंग आर-पार ? | World News | Shorts | Viral Video | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T13:09:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers