Responsive Scrollable Menu

धुरंधर के जमील जमाली का घर अंदर से है बेहद खूबसूरत, फिल्मी यादों से भरी है दीवार

Rakesh Bedi House Photos: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया. पिछले साल रिलीज हुई इस फिल्म के दोनों पार्ट्स ने करोड़ों कमाए और कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए. फिल्म के हर एक किरदार ने भी खूब नाम कमाया. इनमें से एक एक्टर राकेश बेदी भी हैं, जिन्हें जमील जमाली (Jameel Jamali) के रोल में देखा गया था. आज हम आपको एक्टर के घर की फोटोज दिखाएंगे.  

फराह खान ने दिखाया राकेश बेदी का घर

बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर, कॉरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) ने हाल ही में अपने नए व्लॉग पर राकेश बेदी का घर दिखाया. राकेश बेदी रियल लाइफ में काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं. राकेश मुंबई के अंधेरी वेस्ट में मूवी टावर में रहते हैं. यहां वो अपनी पत्नी अराधना और बेटी रितिका के साथ रहते हैं. उनकी एक और बेटी है रिद्धिमा, जिनकी शादी हो चुकी है. एक्टर का घर अंदर से बेहद खूबसूरत है, जिसे फिल्मी टच भी दिया गया है. उन्होंने बताया कि इसके पीछे उनकी पत्नी का हाथ है.

Rajat Bedi House Photograph: (@FarahKhanK)

 

Rajat Bedi House Photograph: (@FarahKhanK)

 

राकेश बेदी के घर में फिल्मी यादें

राकेश के घर की एंट्री से ही पता चलता है कि ये किसी एक्टर का घर है. क्योंकि यहां कुछ स्लेट्स लगी हैं, जिनपर फिल्मी डायलॉग लिखे हैं. इनमें से एक पर शोले फिल्म के गब्बर डायलॉग है, जिसमें लिखा है- 'जो डर गया समझो मर गया.' वहीं, घर में एक दीवार फिल्मी यादों से भरी है, जहां एक्टर की पुरानी फिल्मों की तस्वीरें लगी हुई हैं.

Rajat Bedi House Photograph: (@FarahKhanK)

 

Rajat Bedi House Photograph: (@FarahKhanK)

 

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज पर विवाद शुरू, ट्रेलर में दिखी सिद्धू मूसेवाला से सलमान खान तक की झलक

सोफे-टेबल से सजा खूबसूरत लिविंग रूम 

राकेश बेदी के घर का अंदर का नजारा बेहद खूबसूरत है. यहां लिविंग रूम में  सोफे-टेबल रखे हैं जो बेहद ही कोजी वाइब देते हैं.  वहीं सिटिंग एरिया में भी कम्फर्टेबल गद्देदार चेयर लगाई गई हैं. टेक्सचर्ड वॉल पेंट के साथ मेल खाते शो-पीस और लैम्प शेड से सजाया गया है. वहीं, कई पौधे भी लगाए गए हैं. इतना ही नहीं, राकेश बेदी स्क्रिप्टिंग भी करते हैं, वो कई प्ले की कहानियां लिख चुके हैं. उन्हें पढ़ने का भी बेहद शौक है और उनके घर में कस्टमाइज लाइब्रेरी भी है.

Rajat Bedi House Photograph: (@FarahKhanK)
Rajat Bedi House Photograph: (@FarahKhanK)

राकेश बेदी का वर्कफ्रंट

1970 के दशक के अंत में शुरुआत करने वाले राकेश बेदी ने 150 से अधिक फिल्मों, हिंदी सिनेमा और टीवी शो में काम किया है. खासतौर पर लोग उन्हें उनकी  कॉमेडी के लिए पसंद करते हैं. उन्होंने चश्मे बदूर और श्रीमान श्रीमती के लिए लोगों ने काफी पसंद किया था.  लगभग 40 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे राकेश बेदी तकरीबन 150 फिल्मों में काम कर चुके हैं. वहीं, इस समय वो 'धुरंधर' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने एक ब्यूटी ब्रांड एंडोर्स किया है और 'मटका किंग' में दिखे थे. अब वो   'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- कैमरे को देख चिढ़ी अनुष्का शर्मा, बार-बार मना करती आईं नजर, एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

Continue reading on the app

यूपी सरकार ने सुनी यहां के ग्रामीणों की फरियाद, गांव का नाम बदलने की दी सौगात; अधिसूचना जारी

UP News: योगी सरकार राज्य के सभी वर्गों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है. इसके साथ ही लोगों की हर परेशानी को खत्म करने की कोशिश कर रही है. यही नहीं योगी सरकार पीड़ितों की शिकायतों का भी तेजी निस्तारण कर रही है. अब योगी सरकार ने आगरा के एक गांव के ग्रामीणों की भी पुकार सुन ली और उनके गांव का नाम बदल दिया.

जिसके लिए सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी. दरअसल, हम बात कर रहे हैं आगरा की किरावली तहसील के एक गांव के बारे में. जिसका नाम बदलने की पिछले लंबे समय से मांग चल रही है. योगी सरकार ने जनता की पुकार सुन ली और गांव का नाम बदल दिया.

बता दें कि आगरा की किरावली तहसील के गांव बहरावती का नाम बदलकर सरकार ने पृथ्वीपुरा कर दिया है. राज्यपाल की मंजूरी और गजट प्रकाशन के बाद अब इस गांव का नया नाम सभी राजस्व अभिलेखों में दर्ज हो जाएगा. उसके बाद ये गांव आधिकारिक रूप से पृथ्वीपुरा कहलाने लगेगा.

लंबे समय से चल रही नाम बदलने की प्रक्रिया

बता दें कि आगरा के तहसील किरावली क्षेत्र के ग्राम नगला बहरावती का नाम बदलने की प्रक्रिया काफी लंबे समय से चल रही थी. जिसकी ग्रामीणों ने भी मांग की थी. आखिरकार सरकार ने ग्रामीणों की मांग सुन ली और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गांव का नाम बदलने पर अंतिम मुहर भी लगा दी. यूपी की  राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजस्व संहिता की शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगला बहरावती का नाम बदलकर पृथ्वीपुरा कर दिया. साथ ही इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी.

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव अपर्णा यू की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट ने नवंबर 2023 में प्रस्ताव भेजा था, जिसे आगरा के मंडलायुक्त और राजस्व परिषद ने अपनी संस्तुति प्रदान की थी. इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय से 22 जनवरी को अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद शासन ने गांव का नाम बदलने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया.

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 40 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर; 15 जिलों के जिलाधिकारी बदले

भूमि प्रबंध समिति ने पारित किया था नाम बदलने का प्रस्ताव

बता दें कि ग्राम पंचायत की भूमि प्रबंध समिति ने भी पहले गांव के नाम में बदलाव का प्रस्ताव पारित किया था. वहीं शासन ने ये भी स्पष्ट किया है कि गांव का नाम बदलने का प्रभाव राजस्व ग्राम से संबंधित किसी भी न्यायालय में लंबित विधिक कार्रवाई पर नहीं पड़ेगा. सरकारी गजट में प्रकाशन के साथ ही अब सरकारी अभिलेखों में गांव का नया नाम पृथ्वीपुरा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. गांव का नाम बदलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है.

ये भी पढ़ें: स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर रोक से लोगों को मिली राहत, लोगों ने की स्थायी समाधान की मांग

Continue reading on the app

  Sports

NOC ड्रामे पर एक्शन: IPL में मौका नहीं मिला तो क्रिकेटर ने बोर्ड पर ठोका था केस, अब लिया बड़ा फैसला

Nuwan Thusara lawsuit: श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आखिरकार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ दायर अपना मुकदमा वापस ले लिया। यह फैसला उन्होंने उस विवाद के कुछ हफ्तों बाद लिया, जब उन्हें आईपीएल 2026 में खेलने के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) नहीं दिया गया था। तुषारा इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे, लेकिन अब तक टीम ने उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी की घोषणा नहीं की है।

कोलंबो जिला अदालत में तुषारा ने खुद कहा कि अब आईपीएल का बड़ा हिस्सा खत्म हो चुका है, इसलिए वह केस वापस लेना चाहते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पिछले हफ्ते श्रीलंका क्रिकेट को एक लिखित माफी भी भेजी थी, जिसमें उन्होंने अपना मुकदमा वापस लेने की इच्छा जताई थी।

नुवान तुषारा ने अपना केस वापस लिया
इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी, जब श्रीलंका क्रिकेट ने फिटनेस मानकों को पूरा न करने के आधार पर तुषारा को एनओसी देने से मना कर दिया था। हालांकि तुषारा का कहना था कि उनकी फिटनेस पहले जैसी ही है और पहले भी इसी स्तर की फिटनेस के साथ उन्हें खेलने की अनुमति मिलती रही है। उन्होंने इसे अपने करियर और कमाई पर असर डालने वाला फैसला बताया था।

तुषारा को श्रीलंका बोर्ड ने नहीं दी थी एनओसी
अपने शुरुआती याचिका में तुषारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा भी जताई थी। हालांकि अब यह साफ नहीं है कि वह अपने उस फैसले पर कायम हैं या नहीं। लेकिन श्रीलंका क्रिकेट के नए फिटनेस नियमों के अनुसार, जब तक वह तय मानकों को पूरा नहीं करते, तब तक उनका चयन संभव नहीं है।

आरसीबी ने 1.60 करोड़ में खरीदा था
यह मामला 2 अप्रैल को दायर किया गया था, जो ईस्टर अवकाश के दौरान था, इसलिए इसकी सुनवाई में देरी होना तय था। 9 अप्रैल को इस पर फिर सुनवाई हुई, जहां श्रीलंका क्रिकेट ने अपनी आपत्तियां दर्ज कराने की बात कही। आखिरकार 23 अप्रैल को यह मामला खत्म हो गया, जब तुषारा ने इसे वापस ले लिया। तुषारा अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 30 टी20 मैच खेल चुके हैं। वह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और 2025 में बेंगलुरु टीम से जुड़े थे।

Thu, 23 Apr 2026 17:32:11 +0530

  Videos
See all

Bengal Voting Violence: हुमायूं कबीर का बंगाल पुलिस पर बड़ा आरोप | Humayun Kabir | Bengal Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T12:12:47+00:00

Mahabharat LIVE: West Bengal में आ रही नई सरकार? | TMC Vs BJP | 1 Phase Voting | PM Modi | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T12:17:10+00:00

Major Gaurav Arya | पेंटागन ने खारिज की वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T12:15:57+00:00

Major Gaurav Arya |"ये सारे मुल्कों को लपेटे में ले रहें है" | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T12:13:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers