Responsive Scrollable Menu

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- मूर्ति छूना ईश्वर का अपमान कैसे:सबरीमाला के वकील बोले- भगवान अयप्पा ब्रह्मचारी, इसलिए पूजा की प्रथा भी वैसी

सुप्रीम कोर्ट में छठे दिन सुनवाई जारी है। कोर्ट ने मंदिर के मुख्य पुजारी (तंत्री) से सवाल किया कि क्या संविधान उस भक्त की मदद के लिए आगे नहीं आएगा, जिसे केवल उसके वंश और जन्म के कारण देवता को छूने से रोक दिया जाता है। इस पर सबरीमाला के वकील एडवोकेट गिरी ने कहा किसी भी मंदिर में होने वाले रीति-रिवाज उस धर्म का अभिन्न हिस्सा होते हैं। पूजा देवता की विशेषताओं के उलट नहीं हो सकती। भगवान अयप्पा ‘नैष्ठिक ब्रह्मचारी’ हैं, इसलिए वहां की परंपराएं उसी के अनुरूप तय की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की संवैधानिक बेंच सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री से जुड़े मामले पर सुनवाई कर रही है। इसके साथ धार्मिक आस्था के 66 मामले और जुड़े हैं। जिसका फैसला कल आने की संभावना है। केरल हाईकोर्ट ने 1991 में सबरीमाला में मासिक धर्म वाली महिलाओं (10-50 साल) की एंट्री पर रोक लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में बैन हटा दिया। फैसले के खिलाफ कई पुनर्विचार याचिकाएं लगाई गईं, जिसपर अब सुनवाई हो रही है। मंदिर प्रशासन महिलाओं की एंट्री का विरोध कर रहा है। 17 अप्रैल की सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि आस्था से जुड़े मामलों का फैसला करते समय, संविधान को व्यक्तिगत धार्मिक मान्यताओं से ऊपर रखना चाहिए। जब मुद्दा संवैधानिक अधिकारों का हो, तो केवल ‘धर्म’ की दुहाई देकर उसे न्यायिक समीक्षा से बाहर नहीं रखा जा सकता। 7 सवाल, जिनपर सुप्रीम कोर्ट में बहस हो रही सबरीमाला मामले पर 7 अप्रैल से शुरू हुई सुनवाई सबरीमाला मंदिर मामले पर 7 अप्रैल से सुनवाई शुरू हुई है। पहले 3 दिन, 9 अप्रैल तक सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने महिलाओं की एंट्री के विरोध में दलीलें रखीं। सरकार ने कहा था कि देश के कई देवी मंदिरों में पुरुषों की एंट्री भी बैन है, इसलिए धार्मिक परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए। पिछले 5 दिन की सुनवाई में क्या हुआ, पढ़िए… 7 अप्रैल : केंद्र की दलील- मंदिर में महिलाओं की एंट्री का फैसला गलत 8 अप्रैल- जो भक्त नहीं, वो धार्मिक परंपरा को चुनौती कैसे दे रहा 9 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट बोला- मंदिरों में एंट्री रोकने से समाज बंटेगा 15 अप्रैल- सबरीमाला मैनेजमेंट बोला- अयप्पा मंदिर रेस्टोरेंट नहीं, यहां ब्रह्मचारी देवता 17 अप्रैल- सुप्रीम कोर्ट बोला- संविधान सबसे ऊपर, निजी धार्मिक मान्यताओं से उठकर फैसला जरूरी सबरीमाला केस से जुड़ी सुप्रीम कोर्ट में पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

Continue reading on the app

Noida Protest: X Storm में 274 लोगों को जोड़ बनाया ग्रुप, फिर भड़काऊ VIDEO पोस्ट कर नोएडा में फैलाई हिंसा, मुख्य आरोपी का सनसनीखेज खुलासा

नोएडा हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता आदित्य आनंद पुलिस की पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि कैसे साजिश के तहत पूरी घटना को अंजाम दिया था।

Continue reading on the app

  Sports

चल निकल... गेंदबाज ने किया इशारा, बैट लेकर मारने दौड़ा बल्लेबाज, मैदान पर हाई वोल्टेज ड्रामा

Mohammad Amir Fights With Faheem Ashraf: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में रावलपिंडी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला उस वक्त गरमा गया जब तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ के बीच तीखी झड़प हुई. आमिर द्वारा दिए गए आक्रामक 'सेंड-ऑफ' पर फहीम अपना आपा खो बैठे और उनकी ओर चार्ज किया. Thu, 23 Apr 2026 22:33:26 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani | Moradabad में पीट पीटकर हत्या | #viralvideo #viralnews #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T18:31:10+00:00

Aaj Ki Taza Khabar Live: US Iran War | Trump | PM Modi | Bengal Elections Voteing | TMC | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T18:32:49+00:00

Kishore Ajwani | नशा तस्करों के खिलाफ ऐक्शन | #viralvideo #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T18:32:28+00:00

Kishore Ajwani | टैक्सी चलाने के लिए मराठी सीखनी होगी | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T18:31:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers