Swami Ramdev Health Tips: भीषण गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए बेस्ट हैं ये ड्रिंक्स, खुद बाबा रामदेव ने बताई इनकी रेसिपी
सेल्सिसय के ऊपर जा रहा है. अब तो लू चलना भी शुरू हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले वक्त में सूरज और तपाने वाला है. भीषण गर्मी में खुद को और अपने शरीर और पेट को ठंडा रखना बहुत जरूरी है. गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए लोगों ने आजकल कोल्डड्रिंक पीनी शुरू कर दी है. लेकिन कोल्डड्रिंक हमारे शरीर के लिए कितनी हानिकारक है, ये तो हर कोई जानता है. ऐसे में आम आदमी भीषण गर्मी में खुद को कैसे ठंडा रखे, आइये जानते हैं.
आयुर्वेद में खुद को ठंडा रखने का उपाय
आयुर्वेद में शरीर और पेट को ठंडा रखने के कई उपाय हैं, जो फायदेमंद हैं. योग गुरू बाबा रामदेव ने ऐसी की टिप्स आज साझा की है. उन्होंने लाइव वीडियो के माध्यम से बताया कि कैसे हम अपने शरीर और पेट को ठंडा रख सकते हैं. आइये जानते हैं इस बारे में….
ये खबर भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: स्वामी रामदेव ने मनाया सतुआ पर्व, बताया चने का सत्तू बनाने का तरीका और फायदा
सत्तू का ड्रिंक गर्मी से बचने के लिए सबसे बेस्ट
बाबा रामदेव ने बताया कि शरीर को ठंडा रखने के लिए सत्तू सबसे बेस्ट है. आखिर सत्तू से कैसे हम खुद को ठंडा रख सकते हैं, बाबा रामदेव ने खुद लाइव वीडियो में दिखाया. उन्होंने बताया कि सबसे पहले एक ग्लास में पानी लें, उसमें पंतजलि सत्तू का थोड़ा पाउडर डालें. इसके बाद, ग्लास में सबसे पहले नींबू डालें फिर प्याज और मिर्च डालकर धनिया और सेंधा नमक मिलाएं और उसे अच्छे से घोलकर पी जाएं.
यहां देखें लाइव वीडियो
बवासीर के मरीजों के लिए भी बेस्ट
बाबा रामदेव के अनुसार, गर्मी से खुद को ठंडा रखने के लिए ये बेस्ट ड्रिंक है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों को वात-कफ और पित की समस्या है, उन्हें भी इस ड्रिंक से राहत मिलेगी. वहीं, बवासीर के मरीज बिना मिर्च डाले सत्तू ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं. सत्तू का ये ड्रिंक इतना फायदेमंद है कि इसमें सारे न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं.
ये खबर भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: कमजोर आंखों का घर बैठे करें इलाज, स्वामी रामदेव ने बताया जबरदस्त नुस्खा
सत्तू ड्रिंक पीने के बाद नाश्ता करने की जरूरत नहीं
बाबा रामदेव का कहना है कि सत्तू ड्रिंक संपूर्ण आहार है. ये इतना पौष्टिक है कि इसे पीने के बाद आपको नाश्ता करने की भी जरूरत नहीं है. आपको इसे पीने के बाद तृप्ति मिलेगी. बाबा रामदेव ने बताया कि सत्तू आप पानी के साथ-साथ दूध और छाछ में भी मिलाकर ले सकते हैं.
ये खबर भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: कब्ज की समस्या से लेकर डायबिटीज तक, स्वामी रामदेव से जानिए पतंजलि के इस आयुर्वेदिक चूर्ण के फायदे
गर्मी से बचने का रामबाण उपाय- ठंडाई
गर्मी से बचने का बाबा रामदेव ने एक और उपाय बताया है, जो है ठंडाई. उन्होंने लाइव वीडियो में बताया कि सबसे पहले एक ग्लास में छाछ या फिर दूध लें. इसके बाद उसमें पतंजलि के ठंडाई का पाउडर डाले और अच्छे से चला लें. इसके बाद इसमें पतंजलि का गुलाब शरबत मिलाएं और उसे ड्रिंक में अच्छे से मिलाकर पीलें. बाबा रामदेव का कहना है कि गर्मी से बचने के इससे अच्छे उपाय और कोई नहीं हो सकते हैं. ये बेस्ट है. दूध और छाछ के साथ-साथ आप इसे दही के साथ भी खा सकते हैं.
ये खबर भी पढ़ें- Swami Ramdev Health Tips: ह्रदय और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करता है पतंजलि का ये शहद, स्वामी रामदेव से जानें इसके फायदे
राष्ट्रपति मुर्मू की जीवन यात्रा प्रेरणास्पद, उनकी मेजबानी के लिए धन्यवाद: ली जे म्युंग
नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आतिथ्य से गदगद हुए। सोमवार रात राजकीय भोज का आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया था। ली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर के साथ लंबे चौड़े पोस्ट में अपनी भारतीय समकक्ष की जीवन यात्रा को प्रेरक बताया।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि सोमवार शाम, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शामिल होकर मैंने अच्छा समय बिताया।
ली ने राष्ट्रपति मुर्मू के जीवन का संक्षिप्त वर्णन करते हुए आगे लिखा, मैं राष्ट्रपति मुर्मू की जीवन यात्रा से बहुत प्रेरित हुआ—एक ऐसी यात्रा जो सामाजिक बाधाओं और व्यक्तिगत कठिनाइयों पर विजय पाने और स्वयं को अपने समुदाय तथा वंचितों की सेवा के लिए समर्पित करने की कहानी है। मैं यह महसूस कर सका कि आज भारत जिस आत्मविश्वास का प्रदर्शन करता है, वह सीधे तौर पर राष्ट्रपति के साहस और दूरदृष्टि का परिणाम है।
दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों में संभावनाएं असीम हैं। उन्होंने उम्मीद जताई, भविष्य में, हम राजनीति और अर्थशास्त्र के दायरे से आगे बढ़कर, एक-दूसरे के दृढ़ भागीदार के रूप में आगे बढ़ेंगे और मिलकर एक साझा भविष्य का निर्माण करेंगे।
अपनी पोस्ट के आखिर में उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू और भारत की जनता के आत्मीय आतिथ्य के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए हिंदी में धन्यवाद लिखा।
इससे पहले राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से एक्स पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट की गई। इसमें आतिथ्य सत्कार और राजकीय भोज की झलक है। दोनों राष्ट्राध्यक्षों का संबोधन, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दिखती है।
बता दें, कि भारत दौरे पर आए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विशेष मुलाकात की। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ली जे-म्युंग का राष्ट्रीय राजधानी में भव्य स्वागत किया।
इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत दक्षिण कोरिया के साथ एआई, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में व्यापार और सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर है। दोनों देश हरित तकनीक और औद्योगिक साझेदारी को मजबूत कर युवाओं के लिए नए अवसर बनाने और 2030 तक व्यापार बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















