Responsive Scrollable Menu

भारतीय शेयर बाजार में इन कारणों के चलते आई रैली, सेंसेक्स 650 अंक से अधिक उछला

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार के कारोबारी सत्र में बड़ी रैली देखी गई। दोपहर 1 बजे पर सेंसेक्स 660 अंक या 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,180 और निफ्टी 173 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,538 पर था।

बाजार में चौतरफा रैली देखी जा रही है, जिसे बैंकिंग सेक्टर लीड कर रहा है। निफ्टी बैंक 691 अंक या 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,273 पर था। इसके अलावा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी ऑटो जैसे सूचकांक टॉप गेनर्स में शामिल थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में जोरदार तेजी देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 411 अंक या 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,202 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 204 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,691 पर था।

बाजार में तेजी की वजह कच्चे तेल में कमजोरी को माना जा रहा है। अमेरिका -ईरान शांति वार्ता के चलते कच्चा तेल 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है।

अमेरिका -ईरान शांति वार्ता मंगलवार को प्रस्तावित है। ऐसे में वैश्विक स्तर पर उम्मीद लगाई जा रही है कि दोनों देश आपसी शांति का कोई नया मार्ग निकालेंगे। इसी कारण के चलते जापान और कोरिया जैसे वैश्विक बाजार हरे निशान में थे।

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार तनाव बना हुआ है। हालांकि, बुधवार को समाप्त होने वाले सीजफायर से पहले दोनों देश शांति वार्ता के लिए एक मंच पर आने को तैयार है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शांति वार्ता के लिए मंगलवार को पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। वहीं, ईरानी डेलिगेशन भी अमेरिका से बातचीत की तैयारी कर रहा है।

बैंकिंग सेक्टर में रैली भी बाजार में व्यापक बढ़त के पीछे एक बड़ा कारण है, जिसे आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज बैंक लीड कर रहे हैं।

इसके अलावा, शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले इंडेक्स इंडिया विक्स में गिरावट भी बाजार में तेजी की एक वजह है। आमतौर पर जब भी इंडिया विक्स में गिरावट होती है तो बाजार में तेजी देखने को मिलती है। फिलहाल इंडिया विक्स 5.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17.72 पर है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज पर विवाद शुरू, ट्रेलर में दिखी सिद्धू मूसेवाला से सलमान खान तक की झलक

Lawrence of Punjab: आज के समय में लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) एक ऐसा नाम है, जिसे शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता हो. भारत में हो रहे ज्यादातर आपराधिक मामलों के पीछे लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आता है. वो वैसे तो गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, लेकिन इसके बावजूद भी उसकी गैंस से जुड़े लोग बाहर अपराध को अंजाम देते हैं. अब इस गैंगस्टर पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनने जा रही है, जिसका नाम 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' है. हाल ही में सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया, जिसमें सलमान खान के घर फायरिंग से लेकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की झलक देखने को मिली. लेकिन अब इस सीरीज को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है. 

'लॉरेंस ऑफ पंजाब' के ट्रेलर में क्या दिखाया गया?

'लॉरेंस ऑफ पंजाब' सीरीज के ट्रेलर (Lawrence of Punjab Trailer) में लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब के युवा गैंगस्टर के तौर पर दिखाया गया है. साथ ही ये बात सामझाने की कोशिश की गई है कि पंजाब के युवा गैंगस्टर की ओर क्या नजरिया रखते हैं. , ये सीरीज बिश्नोई से जुड़े हर मुद्दे की बात करती है. सीरीज 80-90 के दशक के पंजाब की भी बात भी करती है. इसमें लॉरेंस बिश्नोई द्वारा किए बड़े-बड़े अपराध जैसे सलमान खान के घर फायरिंग, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग से लेकर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को बेहद ही बारिकी से दिखाया गया है. 

लॉरेंस की जिंदगी के खुलेंगे कई राज 

 लॉरेंस बिश्नोई की डॉक्यूमेंट्री सीरीज  'लॉरेंस ऑफ पंजाब' के ट्रेलर में गैंगस्टर की शुरुआती जीवन, उसकी पढ़ाई और फिर कॉलेज से अपराध की दुनिया के कदम को दिखाया गया है. चंडीगढ़ में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और चोरी जैसे कई मामले दर्ज हुए. फिर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, सलमान खान से लेकर कई बड़े-बड़े सेलेब्स को धमकी, उनके घर फायरिंग हर केस को दिखाया गया है. वहीं,स जेल से टीवी इंटरव्यू के साथ-साथ. धमकी और रंगदारी भी सीरीज में देखने को मिलेगी. 

ये भी पढ़ें- 'अब मुस्लिम नहीं रही तुम', हिंदू से शादी करने पर एक्ट्रेस को मिली हेट, लक्ष्मण की बहू ने ट्रोलर्स की लगाई क्लास

सीरीज को लेकर शुरू हुआ विवाद

वहीं, अब  लॉरेंस बिश्नोई की डाक्यू-सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' पर विवाद शुरू हो गया है. लोगों को कहना है कि ये अपराध, छात्र राजनीति और नेटवर्क को दर्शाती है और इससे लोगों पर बुरा असर पड़ेगा. पंजाब में कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वरिंग ने इसे पंजाब की छवि के खिलाफ बताते हुए विरोध जताया है और इसके बैन के लिए जनहित याचिका (PIL) दाखिल करने की चेतावनी दी है. उन्होंने अपने दोस्त और सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का हवाला देते हुए इस तरह की सीरीज पर ऐतराज जताया है. 

सीरीज के डायरेक्टर ने क्या कहा?

सीरीज को लेकर निर्देशक राघव डार ने कहा- 'लॉरेंस ऑफ पंजाब को हमेशा एक क्राइम स्टोरी से कहीं ज्यादा के तौर पर देखा गया था. हमारा मकसद ऐसी पहचानों के बनने के पीछे के 'क्यों' को समझना था. यानी वो माहौल, वे प्रभाव और वे सिस्टम जो उन्हें आकार देते हैं. हमने एक ऐसी कहानी प्रस्तुत करने का प्रयास किया है जो जानकारीपूर्ण होने के साथ-साथ गहरी मानवीयता को भी दर्शाती है.' वहीं, निर्माता राघव खन्ना ने कहा, 'लॉरेंस ऑफ पंजाब वास्तविक घटनाओं और विभिन्न दृष्टिकोणों से आकारित एक हालिया अध्याय की पड़ताल करता है, जिसमें शक्ति और प्रभाव की गतिशीलता का विश्लेषण किया गया है.' बता दें, ये सीरीज जी5 पर 27 अप्रैल को स्ट्रीम की जाएगी.

ये भी पढ़ें- कैमरे को देख चिढ़ी अनुष्का शर्मा, बार-बार मना करती आईं नजर, एक्ट्रेस का वीडियो वायरल

Continue reading on the app

  Sports

ICC Rankings में शेफाली वर्मा का हुआ फायदा, इन खिलाड़ियों को झेलना पड़ा नुकसान

आईसीसी ने महिलाओं की ताजा टी20 रैंकिंग जारी की है। जहां भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना को नुकसान हुआ है। लेकिन उनकी साथी ओपनर शेफाली वर्मा को अच्छे प्रदर्शन का फायदा हुआ है। दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दो मुकाबलों में स्मृति मंधाना फ्लॉप रही जबकि शेफाली का प्रदर्शन अच्छा था। शेफाली को दो पायदान का फायदा हुआ है जिसके बाद अब वह छठे स्थान पर आ गई हैं। 

भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मुकाबलों में महज 25 रन ही बना पाईं। जिस कारण से वो टी20 रैंकिंग में तीसरे से चौथे पर खिसक गई हैं। वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज ने उन्हें छोड़कर तीसरी पोजिशन हासिल की है। वहीं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दो पायदान ऊपर चढ़कर टॉप 10 में जगह बनाई है फिलहाल वह 11वें नंबर पर हैं। वहीं जेमिमा रॉड्रिक्स को करार झटका लगा है। वो चार पोजिशन नीचे गिरकर 14वें स्थान पर आ गई हैं। 

साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वुलफार्ट ने भारत के खिलाफ दूसरे मैच में बेहतरीन अर्धशतक लगाने के बाद टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में अपनी पांचवीं पोजिशन बरकरार रखी है। वो ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वोल के पीछे हैं। उनकी टीम की साथी खिलाड़ी एनेरी डेर्कसेन, जो 18 पोजिशन ऊपर चढ़कर 33वें स्थान पर पहुंच गई हैं। सुने लुस आठ स्थान ऊपर चढ़कर 35वें स्थान पर पहुंच गई हैं। 
Tue, 21 Apr 2026 17:04:12 +0530

  Videos
See all

Maharashtra तेल गोदाम में भीषण आग, मचा हड़कंप | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T11:35:28+00:00

Maharashtra में बड़ा हादसा! भिवंडी के तेल गोदाम में भड़की आग | Viral Video | #factoryblast #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T11:36:23+00:00

Mumbai के नजदीक भयानक विस्फोट! पटाखा फैक्ट्री बनी मलबा | Viral Video | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T11:34:36+00:00

Delhi: कट्टरपंथ के खिलाफ अब हिन्दुओं के साथ वराह | #viralvideo #sanatandharma #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-21T11:35:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers