Responsive Scrollable Menu

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय ने 19वीं सालगिरह पर शेयर की खास फैमिली फोटो, तलाक की खबरों पर लगा ब्रेक

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Anniversary: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने अपनी 19वीं शादी की सालगिरह खास अंदाज में सेलिब्रेट की है। ऐश्वर्या ने पति और बेटी आराध्या के साथ फैमिली फोटो शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इस पोस्ट के बाद कपल के रिश्ते को लेकर चल रही तलाक की अफवाहों पर भी विराम लगता दिख रहा है।

फैमिली फोटो ने जीता दिल

ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर दो सेल्फी शेयर की, जिनमें वह अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं। तीनों मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते दिखे।

तस्वीरों में ऐश्वर्या सफेद ड्रेस में और अभिषेक ब्लैक ब्लेजर में दिखाई दिए। ऐश्वर्या ने तस्वीरों के साथ सिर्फ एक हार्ट इमोजी पोस्ट किया। उनकी यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

तलाक की अफवाहों पर लगा ब्रेक

पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते को लेकर कई अफवाहें चल रही थी। हालांकि अभिषेक बच्चन पहले भी इन खबरों को गलत बता चुके हैं। सालगिरह पर आई इस फैमिली फोटो ने इन अफवाहों पर एक बार फिर विराम लगा दिया है।

2007 में हुई थी शादी

Aishwarya Rai Abhishek Bachchan Wedding

दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। फिल्म ‘गुरु’ और ‘धूम 2’ के दौरान दोनों करीब आए थे। 2011 में बेटी आराध्या का जन्म हुआ।

वर्कफ्रंट 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ और शाहरुख खान की ‘किंग’ में नजर आएंगे। वहीं ऐश्वर्या राय आखिरी बार 2023 में फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन: II’ में दिखाई दी थी।

यह भी पढ़े - ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा के दादा का निधन, शेयर किया भावुक पोस्ट

Continue reading on the app

Prabhasakshi NewsRoom: Balendra Shah के फैसले से India Nepal Border Trade पर मँडराया खतरा, सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे प्रदर्शन

नेपाल की नई सरकार का एक फैसला अब सीमावर्ती इलाकों में मुश्किलों का सबब बन चुका है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के नेतृत्व में लागू की गई सख्त कस्टम ड्यूटी व्यवस्था ने भारत नेपाल की खुली सीमा पर दशकों से चले आ रहे रोजमर्रा के जीवन को झकझोर कर रख दिया है। महज सौ नेपाली रुपए से अधिक के सामान पर पांच से अस्सी प्रतिशत तक कर वसूली की कठोर नीति ने न केवल व्यापार की रफ्तार तोड़ी है बल्कि आम लोगों की जिंदगी भी महंगी और मुश्किल बना दी है।

देखा जाये तो यह फैसला भले राजस्व बढ़ाने और अवैध आयात रोकने के नाम पर लिया गया हो, लेकिन जमीन पर इसका असर एक तरह की आर्थिक घेराबंदी जैसा दिख रहा है। सीमावर्ती बाजारों में जहां कभी नेपाल से आने वाले ग्राहकों की भीड़ उमड़ती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा है। धारचूला से लेकर दार्जिलिंग तक दुकानदारों की बिक्री तेजी से गिर गई है और रोज कमाने खाने वाले मजदूर, रिक्शा चालक और छोटे व्यापारी सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Nepal के PM Balen Shah का बड़ा एक्शन, University Campus से Political Unions को हटाने का दिया फरमान

हम आपको बता दें कि सालों से नेपाल के सीमावर्ती जिलों के लोग भारत आकर राशन, दवाइयां, कपड़े, बर्तन और शादी ब्याह का सामान खरीदते रहे हैं। यह व्यवस्था केवल व्यापार नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्तों का भी हिस्सा रही है। लेकिन अब हर खरीदारी एक गणित बन गई है। सौ रुपए की सीमा पार करते ही जेब पर भारी बोझ पड़ता है, जिससे लोग या तो सामान कम खरीद रहे हैं या बिल्कुल खरीदारी से बच रहे हैं।

सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात को लेकर है कि यह नियम आम लोगों के लिए बेहद कठोर है। हवाई यात्रा में जहां व्यक्तिगत उपयोग के सामान पर राहत मिलती है, वहीं जमीनी सीमा पर रहने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कोई छूट नहीं है। यही वजह है कि यह नीति सीधे तौर पर जनता विरोधी नजर आ रही है।

नेपाल सरकार का दावा है कि भारतीय बाजारों से खरीदारी के कारण स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा था और राजस्व में नुकसान हो रहा था। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस समस्या का समाधान इतनी कठोर नीति हो सकता है। नेपाल के विपक्षी दलों ने इसे असंवेदनशील और जनता विरोधी फैसला बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की है। यहां तक कि सत्ताधारी दल के भीतर से भी इस फैसले को अव्यवहारिक कहा जा रहा है। 

रिपोर्टों के मुताबिक, सीमा पर अब हालात ऐसे हैं कि सुरक्षा बल लाउडस्पीकर पर ऐलान कर रहे हैं कि किसी को कोई छूट नहीं मिलेगी। चाहे आम नागरिक हो, सरकारी कर्मचारी या किसी संस्था से जुड़ा व्यक्ति, सभी को कर देना होगा। यह सख्ती लोगों के आक्रोश को और भड़का रही है। रिपोर्टों के मुताबिक, उत्तराखंड के बनबसा में व्यापारियों का कहना है कि कुछ ही दिनों में कारोबार आधा रह गया है। पहले जहां रोज लाखों रुपए का सामान नेपाल जाता था, अब वह प्रवाह तेजी से घट गया है। धारचूला और टनकपुर में भी यही हाल है। ग्राहक अब महीने भर का राशन लेने की बजाय थोड़ी थोड़ी खरीदारी कर रहे हैं या चेतावनी मिलने पर खाली हाथ लौट रहे हैं।

उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख सीमा बाजार भी इससे अछूते नहीं हैं। सोनौली, रुपईडीहा, जोगबनी और रक्सौल जैसे बाजारों में ग्राहकों की संख्या तेजी से घटी है। शादी के मौसम में जहां रौनक होनी चाहिए थी, वहां व्यापारी मायूस बैठे हैं। छोटे कस्बों और हाट बाजारों में भीड़ गायब हो चुकी है क्योंकि लोग लंबी कतारों, जांच और अतिरिक्त शुल्क से बचना चाहते हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि सौ रुपए की सीमा आज के महंगाई भरे दौर में मजाक से कम नहीं है। एक किलो अच्छी चाय या कुछ बिस्कुट के पैकेट ही इस सीमा को पार कर जाते हैं। इसके बाद लोगों को घंटों लाइन में लगकर कर देना पड़ता है, जो आम आदमी के लिए बेहद थकाऊ और अपमानजनक अनुभव बन चुका है।

उधर, राजनीतिक स्तर पर भी यह मुद्दा अब विस्फोटक रूप ले चुका है। नेपाल में कुछ नेताओं ने इसे अघोषित नाकेबंदी तक करार दिया है और चेतावनी दी है कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो पूरे सीमा क्षेत्र में बड़े स्तर पर आंदोलन होगा। यह विवाद केवल आर्थिक नहीं बल्कि दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों की कसौटी बनता जा रहा है।

बहरहाल, स्पष्ट नजर आ रहा है कि यह नीति जमीन पर भारी असंतोष पैदा कर चुकी है। अगर नेपाल सरकार ने समय रहते इस फैसले की समीक्षा नहीं की, तो यह आग केवल बाजारों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि राजनीतिक और सामाजिक तनाव का बड़ा कारण बन सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के बीच दिल्ली की बढ़ी ताकत, 11.75 करोड़ का खिलाड़ी हुआ फिट, आ रहा भारत

Delhi Capitals: आईपीएल 2026 के बीच एक स्टार तेज गेंदबाज दिल्ली की टीम से जुड़े वाला है. इस खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. लेकिन चोट के चलते से खिलाड़ी शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं था. Thu, 23 Apr 2026 17:14:13 +0530

  Videos
See all

West Bengal Tamilnadu Election: बंगाल-तमिलनाडु में चुनावी रण… किसकी होगी जीत? | BJP Vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T12:45:10+00:00

जूते के लिए आर्यन खान की ‘जंग’ देखिए |#viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T12:44:36+00:00

UP Board 12th Result Topper: शिखा वर्मा बनी यूपी बोर्ड की टॉपर | UP Board Marksheet | Sitapur #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T12:45:03+00:00

UP Board 12th Result: यूपी बोर्ड टॉपर बनीं Pooja Pal, कैमरे पर इमोशनल हुए माता-पिता | UP Topper #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-23T12:46:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers