US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू हुई जुबानी जंग, दोनों देशों ने एक-दूसरे को कही ये बात
US-Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर जारी है, जिसे बढ़ाने की कोशिश जारी है. इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अमेरिका की आलोचना की है. ईरान ने कहा कि अमेरिका ने हमेशा आविश्वास दिखाया है. ईरान जोर-जबरदस्ती से किसी भी देश के आगे नहीं झुकेगा.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ईरानी राष्ट्रपति ने एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि वादों को निभाना ही सार्थक बातचीत का आधार है. अमेरिका की सरकार के रवैयो को लेकर ईरान में गहरा ऐतिहासिक अविश्वास अब भी बना हुआ है. वहीं, अमेरिकी अधिकारियों से मिलने वाले गैर-रचनात्मक और विरोधाभारी संकेतों से एक कड़वा संदेश मिलता है. ईरान को वह आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर करना चाहते हैं. ईरानी लोग जोर-जबरदस्ती के आगे नहीं झुकते हैं.
अमेरिका और ईरान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US-Iran Ceasefire: ईरान पर फिर से बम गिराने पड़ेंगे, सीजफायर बढ़ाने की चर्चाओं के बीच डोनाल्ड ट्रंप की धमकी
कब ईरानी बंदरगाह से अमेरिका हटाएगा नाकेबंदी
ईरानी राष्ट्रपति की टिप्पणियां ऐसे वक्त पर आईं है, जब रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति ड्रोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान इस समझौते को स्वीकार नहीं करता है तो उसको गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ेगा. गंभीर परिणामों में ईरान के ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला करना भी इसमें शामिल है. ट्रंप ने कहा कि जो समझौता हमने किया था, वह समझौता अगर दोबारा नहीं होता है तो मैं ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों को बर्बाद कर दूंगा.
अमेरिका और ईरान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: लेबनान में संघर्ष विराम के ऐलान के बाद ईरान ने की बड़ी घोषणा, सीजफायर तक के लिए खोला होर्मुज स्ट्रेट
ईरान को परमाणु बम रखने की इजाजत नहीं देंगे
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम ईरान पर किसी भी अन्य देश की तुलना में कहीं अधिक और घातक हमला करने की तैयारी कर रहे हैं. ईरान को परमाणु बम रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती है. ट्रंप के अनुसार, ईरान पहले ही इन समझौतों के लिए राजी हो चुका है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि ईरान के साथ पीसटॉक के लिए अमेरिका डिप्टी प्रेसिडेंट जेडी वेंस, जेरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं.
अमेरिका और ईरान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Middle East Tension: क्या ईरान से सीजफायर बढ़ाने की अमेरिका ने की मांग? व्हाइट हाउस ने किया साफ
अमेरिका ने फिर से दी ईरान को धमकी
पीसटॉक की उम्मीद के बीच, ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा जब तक ईरान के साथ कोई अहम समझौता नहीं हो जाता, तब तक ईरान के बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी को अमेरिका नहीं हटाएगा. उन्होंने कहा कि नाकेबंदी ने ईरान को पूरी तरह से परेशान कर दिया है. इस संघर्ष में अमेरिका बहुत आगे है. ईरानी संसद के स्पीकर गालिबाफ ने ट्रंप के पोस्ट का दबाव दिया. उन्होंने कहा कि ट्रंप दबाव बनाकर और सीजफायर तोड़कर ऐसी बातचीत बनाना चाहते हैं, जिससे ईरान को झुकना पड़ जाए और अमेरिका को दोबारा से युद्ध शूरू करने का बहाना मिल जाए.
अमेरिका और ईरान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- US-Iran War: ‘एक रात में बर्बाद हो सकता है ईरान और कल हो सकती है वह रात’, डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी
गालिबाफ ने कहा कि ईरान किसी भी धमकी के दबाव में बातचीत नहीं करेगा. पिछले दो सप्ताह में युद्ध के लिए ईरान फिर से तैयार हो गया है. दोनों नेताओं का ये बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी युद्धविराम बुधवार को खत्म होने वाला है.
NCL Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी, HEMM Operator से लेकर Paramedical तक 577 पदों पर होगी भर्ती
जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए सीसीएल यानी नॉर्थ कॉलफील्ड्स लिमिटेड ने NCL Recruitment 2026 के तहत ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Daily News 24




















